—विज्ञापन—
Entertainment News in Hindi LIVE: साईं पल्लवी और आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म Ek Din का टीजर रिलीज हो गया है. आमिर खान प्रोडक्शन की यह फिल्म 1 मई, 2026 को रिलीज होने वाली है. फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि सुनील पांडे द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2016 की थाई रोमांटिक फिल्म ‘वन डे’ (One Day) की आधिकारिक रीमेक है.
साउथ एक्टर धनुष एक बार फिर से चर्चा में हैं. पहले वह एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के साथ लिंकअप और शादी की वजह से हेडलाइन्स में थे. ऐसे में अब वह कानूनी पचड़ों में फसंते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक्टर के खिलाफ थंडेल नाम के प्रोडक्शन हाउस ने लीगल नोटिस भेजा है और इसमें 20 करोड़ कंपंसेशन की मांग की गई है. इसकी वजह को लेकर बताया कि ये विवाद एक प्रोजेक्ट में देरी की वजह से शुरू हुआ है, जो कि लंबे समय से पेंडिंग है. रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि एक्टर साल 2016 में Naan Rudran नाम की फिल्म साइन की थी. लेकिन इसकी कभी शूटिंग नहीं की. धनुष इस फिल्म में एक्टर और डायरेक्टर दोनों थे.
वहीं, बांग्लादेश में तख्ता पलट हुआ है. पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान अब देश के नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. ऐसे में अब बॉलीवुड के लिरिसिस्ट जावेद अख्तर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने जमात की हार पर खुशी जाहिर की और एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. जावेद अख्तर ने लिखा कि बांग्लादेश की जमात-ए-इस्लामी चुनावी मैदान में बुरी तरह से हार गई है. इसे जावेद ने दक्षिणपंथी विचारधारा का मुख्य स्रोत बताया और हिंदुओं पर होने वाले अत्याचारों के लिए जिम्मेदार भी ठहराया. इसकी हार पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि इसकी हार से साबित होता है कि बांग्लादेशी जनता जमात के अल्पसंख्यकों के प्रति सांप्रदायिक पूर्वाग्रह को स्वीकार नहीं करता, ये अच्छी खबर है.

साईं पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म Ek Din का टीजर रिलीज हो गया है. आमिर खान प्रोडक्शन की यह फिल्म 1 मई, 2026 को रिलीज होने वाली है.
https://www.instagram.com/p/DUun25WiB8f/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
बॉलीवुड की Uyi Amma गर्ल राशा थडानी ने अब तेलुगू सिनेमा में अपना डेब्यू किया है. वैलेंटाइन्स डे के इस खास मौके पर राशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी आने वाली तेलुगू फिल्म Srinivasa Mangapuram का पोस्टर रिलीज किया है.
https://www.instagram.com/p/DUulTlejK5S/?utm_source=ig_web_copy_link
‘बिग बॉस OTT 3’ की कंटेस्टेंट ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित का नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वड़ा पाव गर्ल चीख रही हैं. आइए जानते हैं कि उनका क्या कहना है? पढ़ें पूरी खबर…
आजकल Jeffrey Epstein Files को लेकर चर्चा काफी तेज है. हर कोई इस पर बात कर रहा है, जहां पर दुनिया के अमीर लोग बड़े बड़े क्राइम्स में शामिल होते दिखाई दे रहे हैं. ऐसी थ्योरी निकलकर बाहर आ रही हैं, कि इन्हें इंसानी मांस खाने का शौक था, जिसके लिए बच्चों को बंधी बनाकर रखा जाता था. पढ़िए पूरी खबर…
उर्वशी रौतेला एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. पहले भारतीय क्रिकेटर एपी ढिल्लों के साथ उनका नाम जुड़ रहा था. ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि उनकी जिंदगी में नए प्यार की एंट्री हो गई है. पढ़िए पूरी खबर.
बिग बॉस सीजन 19 में फरहाना भट्ट और सिंगर अरमान मलिक दोनों साथ नजर आए थे. शो में इन दोनों की खूब लड़ाई हुई. लेकिन बाहर आकर अब ये दोनों एकसाथ इस म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं.
https://www.instagram.com/reel/DUsgKsiDRIx/?utm_source=ig_web_copy_link
भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं. अक्सर लोग आम्रपाली दुबे को उनकी वाइफ समझते हैं और दोनों के अफेयर की खबरें काफी रहती हैं. ऐसे में अब एक्टर को इतने सालों में पहली बार पत्नी के साथ देखा गया है. पढ़िए पूरी खबर.
आज Valentine’s Day के खास मौके पर नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत अपनी पत्नी से दूर हैं. इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ क्यूट फोटो शेयर कर उन्हें मिस करने के बात बताई है. इन फोटोज में कपल बेहद प्यारे लग रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/DUtV5oUjaBh/?utm_source=ig_web_copy_link
कुछ हिंदु देवी देवताओं की पूजा करते हैं, तो किसी को आध्यात्म की तरफ झुकाव होता है. मगर इस बॉलीवुड अदाकारा का इंट्रेस्ट काफी अलग है. यह नास्तिक हैं और खुद को चुडैलों की पोती बताती हैं. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर…
वैलेंटाइन डे के मौके पर सलमान खान फिल्म्स ने ‘बैटल ऑफ गलवान’ वैलेंटाइन स्पेशल रोमांटिक ट्रैक “मैं हूं” रिलीज किया है. ऐसे में, सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया यह पूरा गाना अब रिलीज हो चुका है और यह फिल्म की भावनाओं को खूबसूरती से समेटे हुए है.
https://www.instagram.com/p/DUugwG2iLWe/
कुछ अंक हमारे जीवन को बहुत प्रभावित करते हैं. यह हमारी भावनाओं और व्यवहार के बारे में बताते हैं. जैसे कि इस मूलांक के लोग बेहद रोमांटिक होते हैं. अपने पार्टनर के अलावा इन्हें और कुछ नहीं दिखाई देता है. पढ़िए पूरी खबर…
प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों ‘नागिन 7’ को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच अब एक्ट्रेस भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंची हैं. उनका येलो सूट में वीडियो भी सामने आया है. देखिए वीडियो…
https://www.instagram.com/p/DUuSzlciGNo/
राजपाल यादव चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब सिंगर गुरु रंधावा ने की अभिनेता की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है. गुरु रंधावा ने राजपाल यादव की मदद के लिए पैसे पहले ही ट्रांसफर कर दिए हैं. उन्होंने बताया कि वो एक्टर को अपने म्यूजिक वीडियो काम दे रहे हैं, इसके बदले में उन्होंने पैसे भेजे हैं.
https://www.instagram.com/p/DUucqmkEVZi/
नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में इस हफ्ते बड़ा फेरबदल देखने के लिए मिल रहा है. जहां ‘धुरंधर’ करीब तीन हफ्तों से नंबर 1 पर बनी थी अब उसे साउथ की फिल्म ने पछाड़ दिया है. देखिए लिस्ट.
बॉबी देओल को देर रात एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान एक्टर ने फैंस के साथ पोज भी दिया और एक लिटिल फैन के साथ पोज दिया, जिसके लिए लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं. इतना ही नहीं, इस बीच एक्टर के नए लुक ने भी फैंस को एक्साइटेड कर दिया.
https://www.instagram.com/p/DUuSfTJksMe/
रामानंद सागर की लिगेसी को बढ़ाने का काम उनके बेटे आनंद सागर ने किया था. लेकिन अब वो भी दुनिया को अलविदा कह गए हैं. वह अपने पीछे अपनी विरासत छोड़ गए हैं. चलिए बताते हैं उनकी मौत की वजह. पढ़िए पूरी खबर.
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना लंबे समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. बताया जा रहा है कि वो 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. रिपोर्ट के अनुसार, रूमर्ड कपल ने अक्टूबर 2025 में सगाई कर ली थी. ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि दोनों ओटीटी का 60 करोड़ के वेडिंग वीडियो का ऑफर ठुकरा दिया है. हालांकि, अभी इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.
‘ओ रोमियो’ के साथ रिलीज हुई फिल्म ‘तू या मैं’ के हाल के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म की कमाई लाखों में सिमट कर रह गई है. मूवी ने वर्ल्डवाइड 65 लाख की कमाई की और इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 55 लाख की कमाई की है. पढ़िए पूरी खबर.
‘ओ रोमियो’ ने ओपनिंग डे पर ठीकठाक कमाई की. सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने पहले दिन भारत में 8.25 करोड़ का बिजनेस किया और वर्ल्डवाइड 9.75 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है. इसके पहले शाहिद कपूर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म ‘कबीर सिंह’ थी, जिसे 2019 में रिलीज किया गया था. इसके बाद 2024 में ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ रिलीज हुई थी, जिसने 7.02 करोड़ की कमाई पहले दिन की थी. ऐसे में अब 2019 के बाद ‘ओ रोमियो’ है, जिसने अच्छी खासी कमाई की शुरुआत की है. पढ़िए पूरी खबर.
पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना का रिश्ता टूट चुका है लेकिन उन पर आरोपों का सिलसिला कम नहीं हुआ. ऐसे में सिंगर ने अपने वकीलों के जरिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंन मानहानिकारक बयान देने के लिए नुकसान की भरपाई की मांग वाला मुकदमा दायर किया है. पढ़िए पूरी खबर.
बांग्लादेश में तख्ता पलट हुआ है. पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान अब देश के नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. ऐसे में अब बॉलीवुड के लिरिसिस्ट जावेद अख्तर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने जमात की हार पर खुशी जाहिर की और एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. जावेद अख्तर ने लिखा कि बांग्लादेश की जमात-ए-इस्लामी चुनावी मैदान में बुरी तरह से हार गई है. इसे जावेद ने दक्षिणपंथी विचारधारा का मुख्य स्रोत बताया और हिंदुओं पर होने वाले अत्याचारों के लिए जिम्मेदार भी ठहराया. इसकी हार पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि इसकी हार से साबित होता है कि बांग्लादेशी जनता जमात के अल्पसंख्यकों के प्रति सांप्रदायिक पूर्वाग्रह को स्वीकार नहीं करता, ये अच्छी खबर है.
धनुष के खिलाफ थंडेल नाम के प्रोडक्शन हाउस ने लीगल नोटिस भेजा है और इसमें 20 करोड़ कंपंसेशन की मांग की गई है. इसकी वजह को लेकर बताया कि ये विवाद एक प्रोजेक्ट में देरी की वजह से शुरू हुआ है, जो कि लंबे समय से पेंडिंग है. रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि एक्टर साल 2016 में Naan Rudran नाम की फिल्म साइन की थी. लेकिन इसकी कभी शूटिंग नहीं की. धनुष इस फिल्म में एक्टर और डायरेक्टर दोनों थे.
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in