—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: टाइगर श्रॉफ ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लग जा गले’ की शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी. धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म को राज मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर फिल्म का एक बीटीएस वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें टाइगर श्रॉफ ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं.
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. वहीं एक बार फिर एक्टर सुर्खियों में आ गए हैं लेकिन इस बार फिल्म को लेकर नहीं बल्कि किसी मिस्ट्री गर्ल को लेकर चर्चाओं में हैं. हाल ही में एक्टर गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं. कार्तिक ने सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की. वहीं इसके साथ रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें ग्रीस की रहने वालीं एक मिस्ट्री गर्ल करीना कुबिलियुटे ने भी उसी जगह से पोस्ट की, जिसके बाद से दोनों की साथ में छुट्टियां बनाने वाली अफवाहें भी आ रही हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस पर चुप्पी नहीं तोड़ी है.
वहीं रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 32 दिन हो गए हैं. 32वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 776.75 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में ये आंकड़ा 1212 करोड़ पहुंच गया है. इसके साथ ही अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ ने बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन 1.35 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने भारत में अब तक 21.50 करोड़ की कमाई कर ली है. दुनियाभर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 27.6 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर धमाकेदार कमाई की थी, उसके बाद से फिल्म की कमाई में गिरावट ही देखने को मिल रही है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
यश की ‘टॉक्सिक’ फिल्म से साउथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत का पहला लुक रिवील हुआ है. फिल्म में रुक्मिणी वसंत मेलिसा का किरदार निभा रही हैं. रुक्मिणी के साथ-साथ फिल्म में यश और कियारा आडवाणी भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/DTKB5FyD5oo/?utm_source=ig_embed&ig_rid=f2ae80ea-217d-4350-8043-3034a8841987
टाइगर श्रॉफ ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लग जा गले’ की शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी. धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म को राज मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर फिल्म का एक बीटीएस वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें टाइगर श्रॉफ ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं.
Another BTS of #tigershroff from #lagjaagale…Tiger back in long hair…pic.twitter.com/qCscmx2eS9 https://t.co/7Q7uwtS0fC
— Movie_Reviews (@MovieReview_Hub) January 5, 2026
Another BTS of #tigershroff from #lagjaagale…Tiger back in long hair…pic.twitter.com/qCscmx2eS9 https://t.co/7Q7uwtS0fC
कार्तिक आर्यन एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं. उनकी गोवा वेकेशन से एक फोटो वायरल हो रही है, जिसके बाद लोगों के मन में एक सवाल खड़ा हो गया कि वह किसी मिस्ट्री गर्ल को डेट कर रहे हैं? पढ़िए पूरी खबर.
राधिका आप्टे एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं. एक्ट्रेस ने हिंदी सिनेमा में दिखाए जा रहे ऑब्सेशन प्यार के बारे में बातें की हैं. साथ ही एक्ट्रेस ने बॉलीवुड पर भी निशाना साधा है. पढ़िए पूरी खबर
https://www.instagram.com/p/DSHoOx3DRBP/?img_index=1
‘बिग बॉस 19’ के सितारों का रीयूनियन हुआ है. अशनूर कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर दुबई से कुछ फोटोज शेयर की हैं. इनमें अशनूर के साथ प्रणित मोरे, मालती चाहर, आवेज दरबार और गौरव खन्ना नजर आ रहे हैं. अशनूर ने इन फोटोज के कैप्शन में ‘पॉजिटिव गैंग’ लिखा.
प्रियंका चोपड़ा ने 2026 की शुरुआत स्पेशल तरीके से की है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उनके जीवन की झलकियां दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है.
https://www.instagram.com/reels/DTJv1PyEZ50/
मशहूर कोरियन एक्टर आन सुंग-की का 74 की उम्र में निधन हो गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार 30 दिसंबर साल 2025 को एक्टर की खाने खाते हुए तबीयत खराब हो गई थी. खाना खाते हुए एक्टर दम घुटने से बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पढ़िए पूरी खबर
अगस्त्य नंदा ने हाल ही में बच्चन और कपूर परिवार की लीगेसी आगे बढ़ाने के दबाव पर बात की है. एक्टर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि बच्चन और कपूर परिवार की लीगेसी आगे बढ़ाने मेरी जिम्मेदारी नहीं है, क्योंकि मैं नंदा परिवार से हूं. पढ़िए पूरी खबर
‘मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9’ का आगाज सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर हो चुका है. इस बार 3 ऐसे जज दिखाई दे रहे हैं, जो सालों से ऑडियंस को अपनी कुकिंग से एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं. इस बार शो में रणवीर बरार, विकास खन्ना और कुणाल कपूर जज बने हुए हैं. पढ़िए पूरी खबर
https://www.instagram.com/p/DTIszOGiJ0P/?utm_source=ig_embed&ig_rid=6966d217-a768-4210-b3ae-8ca5b3b9649f
अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ ने बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन 1.35 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने भारत में अब तक 21.50 करोड़ की कमाई कर ली है. दुनियाभर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 27.6 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर धमाकेदार कमाई की थी, उसके बाद से फिल्म की कमाई में गिरावट ही देखने को मिल रही है.
https://www.instagram.com/p/DRzeTG-jMDg/
‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 32 दिन हो गए हैं. 32वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 776.75 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में ये आंकड़ा 1212 करोड़ पहुंच गया है.
https://www.instagram.com/p/DRPIW0yjJvK/
कार्तिक आर्यन अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. वहीं एक बार फिर एक्टर सुर्खियों में आ गए हैं लेकिन इस बार फिल्म को लेकर नहीं बल्कि किसी मिस्ट्री गर्ल को लेकर चर्चाओं में हैं. हाल ही में एक्टर गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं. कार्तिक ने सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की. वहीं इसके साथ रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें ग्रीस की रहने वालीं एक मिस्ट्री गर्ल करीना कुबिलियुटे ने भी उसी जगह से पोस्ट की, जिसके बाद से दोनों की साथ में छुट्टियां बनाने वाली अफवाहें भी आ रही हैं.
https://www.reddit.com/r/BollyBlindsNGossip/comments/1q4g35m/kartik_is_vacationing_in_goa_with_this_girl/?utm_source=embedv2&utm_medium=post_embed&utm_content=whitespace&embed_host_url=https://www.news18.com/movies/bollywood/kartik-aaryan-is-vacationing-with-a-mystery-girl-in-goa-viral-beach-pics-set-reddit-on-fire-9811856.html
‘मास्टरशेफ इंडिया’ का 9वां सीजन आ गया है. ये शो सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहा है. शो के इस सीजन के जज शेफ रणवीर बरार, विकास खन्ना और कुणाल कपूर हैं.
Arjun Bijlani Father In Law Prayer Meet: नए साल के मौके पर टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी के ससुर का निधन हो गया था. आज उनकी प्रेयर मीट रखी गई थी, जिसमें कई टीवी सेलेब्स पहुंचे थे. पढ़ें पूरी खबर…
C. Ramchandra: आज हम आपको म्यूजिक इंडस्ट्री के एक ऐसे नाम के बारे में बता रहे हैं, जिनकी धुनें आज भी लोगों के दिलों में बसती हैं. इतना ही नहीं बल्कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर उन्हें अपना गुरू मानती थीं. पढ़ें पूरी खबर…
प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द राजा साब’ का गाना ‘नाचे-नाचे’ रिलीज हो गया है. ये गाना फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
Hema Malini: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. हीमैन के निधन से सिनेमा के एक युग का अंत हो गया है. जब धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती थे, तो सनी देओल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर अब हेमा मालिनी का रिएक्शन सामने आया है. पढ़ें पूरी खबर…
Sudha Chandran: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुधा चंद्रन इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं. अभिनेत्री का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ी है. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा? पढ़ें पूरी खबर…
Pawan Singh Birthday: भोजपुरी पॉवरस्टार पवन सिंह ने आज 5 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है, जिसका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ऐसा लग रहा कि पवन सिंह नशे में हैं. पढ़ें पूरी खबर…
यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ के टीजर को लेकर अपडेट आया है. इस फिल्म के टीजर का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. जी हां, फिल्म का टीजर 8 जनवरी, 2026 को रिलीज होने वाला है. ये खबर सुनते ही फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं. बता दें कि 8 जनवरी को यश का बर्थडे है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म का टीजर उसी दिन रिलीज होगा.
2026 में बॉलीवुड से लेकर साउथ के कई ऐसे एक्टर्स हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी खबरों में रहने वाले हैं. इन सेलेब्स की शादी पर भी फैंस की नजरें टिकी रहने वाली हैं. चलिए बताते हैं उन रूमर्ड जोड़ियों के बारे में, जो इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर.
Deepika Padukone Latest Look Photos: आज 5 जनवरी को बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. 2024 में दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी दुआ का वेलकम किया था. हालांकि, एक्ट्रेस का फैशन नहीं बदला है. देखें फोटोज
Aamir Khan Reaction on Sunil Grover Mimicry: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. शो में इस बीच सुनील ग्रोवर ने आमिर खान की मिमिक्री की है, जिस पर आमिर खान का रिएक्शन आया है. पढ़ें पूरी खबर…
आशीष चंचलानी की एकाकी का चौथा चैप्टर रिलीज़ हो चुका है और इसमें बॉलीवुड का बड़ा सरप्राइज़ देखने को मिल रहा है. मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी और बेहतरीन अभिनेता उपेंद्र लिमये का यह डबल कैमियो दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा. उनकी अचानक एंट्री शो की हॉरर-कॉमेडी के रंग में पूरी तरह फिट बैठती है. यह साथ आना आशीष और रोहित की दोस्ती और आपसी प्यार को भी दिखाता है, जो स्क्रीन पर साफ नजर आता है. इसके साथ ही आशीष ने यूट्यूब पर बॉलीवुड को ऐसे अंदाज में लाकर दिखाया है, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया.
आमिर खान प्रोडक्शंस में बनी फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ का नया रोमांटिक गाना रिलीज किया गया है, जिसके बोल, ‘चांटा तेरा’ हैं. वीर दास और मिथिला पालकर पर फिल्माया गया यह हटके डुएट अपने मजेदार और अलग अंदाज के साथ फिल्म के मूड से पूरी तरह मेल खाता है.
आशुतोष राणा की नई फिल्म ‘One Two Cha Cha Chaa’ का ऐलान कर दिया गया है. इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया गया है, जिसके साथ ही इसकी रिलीज का ऐलान कर दिया गया है. फिल्म 16 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
https://www.instagram.com/p/DTH-nnYDRu7/?img_index=1
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. दोनों की डेटिंग की खबरें मीडिया में काफी है. दोनों न्यू ईयर 2026 वेकेशन पर रोम गए थे. जहां से उनकी फोटोज भी सामने आए थे. ऐसे में अब दोनों को साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. दोनों रोमांटिक वेकेशन से लौट चुके हैं.
https://www.instagram.com/p/DTHxa_xEqUS/?img_index=1
साल 2012 में आई फिल्म ‘कॉकटेल’ के सीक्वल का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि इसे इसी साल सितंबर में रिलीज किया जा सकता है. फिल्म में रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर और कृति सेनन अहम रोल में होंगे. फिल्म की रिलीज का ऑफिशियल ऐलान अभी नहीं किया गया है. उम्मीद है कि जल्द किया जाएगा.
दीपिका पादुकोण आज अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. इस खास मौके को एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ सेलिब्रेट किया. उन्होंने बड़ा केक काटा और इस दौरान फैंस ने ‘ओम शांति ओम’ का गाना ‘अजब सी’ भी गाया है. देखिए वीडियो…
https://www.instagram.com/p/DTH1eiUkj_B/?img_index=2&igsh=ZXYxZnZ5M3A0NHNq
‘स्प्लिट्सविला 13’ और ‘बिग बॉस मराठी 3’ फेम Jay Dudhane को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर अरेस्ट कर लिया गया है. समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, रियल एस्टेट स्कैम के आरोप के तहत उन्हें अरेस्ट किया गया है. सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण माने ने गिरफ्तारी को कंफर्म किया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें बॉलीवुड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in