Entertainment News LIVE: टॉलीगंज इलाके की लग्जरी बिल्डिंग में लगी आग – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Entertainment News in Hindi LIVE: कोलकाता के टॉलीगंज इलाके की एक बिल्डिंग में आग लगी गई है. इससे यहां रहने वाले कई स्टार्स घर से निकलकर सड़क पर आ गए हैं. हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. आग डायमंड सिटी रेसिडेंस के टावर 2 में लगी, जहां फिल्म कपल यश और नुसरत, एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस एमएलए सायंतिका बनर्जी समेत कई स्टार्स के फ्लैट हैं
अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जो वायरल हो रही है. एक्ट्रेस ने Walker Blanco को जन्मदिन विश किया है. Walker Blanco के साथ अनन्या पांडे के अफेयर की काफी चर्चा रही है. ऐसे में अब इस पोस्ट के बाद उनके लिंकअप की खबरों को तेजी से हवा मिली है.
‘ओ रोमियो’ और ‘तू या मैं’ दोनों ही फिल्मों को दूसरे दिन यानी कि वैलेंटाइन डे का फायदा मिला है. सैकनिल्क के अनुसार, मूवी ने 8.50 करोड़ की कमाई के साथ खाता खोला था. इसी के साथ ही ये शाहिद की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई थी. मूवी ने दूसरे दिन यानी की शनिवार को 12.25 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके बाद इसकी दो दिनों की कमाई 20.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. वहीं, शनाया कपूर स्टारर फिल्म ‘तू या मैं’ की कमाई में भी उछाल दर्ज की गई है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 60 लाख का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 1.40 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 2 करोड़ पहुंच गई है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने 2.35 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
Entertainment News in Hindi LIVE: कोलकाता के टॉलीगंज इलाके की एक बिल्डिंग में आग लगी गई है. इससे यहां रहने वाले कई स्टार्स घर से निकलकर सड़क पर आ गए हैं. हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. आग डायमंड सिटी रेसिडेंस के टावर 2 में लगी, जहां फिल्म कपल यश और नुसरत, एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस एमएलए सायंतिका बनर्जी समेत कई स्टार्स के फ्लैट हैं
अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जो वायरल हो रही है. एक्ट्रेस ने Walker Blanco को जन्मदिन विश किया है. Walker Blanco के साथ अनन्या पांडे के अफेयर की काफी चर्चा रही है. ऐसे में अब इस पोस्ट के बाद उनके लिंकअप की खबरों को तेजी से हवा मिली है.
‘ओ रोमियो’ और ‘तू या मैं’ दोनों ही फिल्मों को दूसरे दिन यानी कि वैलेंटाइन डे का फायदा मिला है. सैकनिल्क के अनुसार, मूवी ने 8.50 करोड़ की कमाई के साथ खाता खोला था. इसी के साथ ही ये शाहिद की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई थी. मूवी ने दूसरे दिन यानी की शनिवार को 12.25 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके बाद इसकी दो दिनों की कमाई 20.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. वहीं, शनाया कपूर स्टारर फिल्म ‘तू या मैं’ की कमाई में भी उछाल दर्ज की गई है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 60 लाख का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 1.40 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 2 करोड़ पहुंच गई है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने 2.35 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
कोलकाता के टॉलीगंज इलाके की एक बिल्डिंग में आग लगी गई है. इससे यहां रहने वाले कई स्टार्स घर से निकलकर सड़क पर आ गए हैं. हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. आग डायमंड सिटी रेसिडेंस के टावर 2 में लगी, जहां फिल्म कपल यश और नुसरत, एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस एमएलए सायंतिका बनर्जी समेत कई स्टार्स के फ्लैट हैं.

आजकल लोग हॉरर के दीवाने हैं. अगर आप भी घर बैठे कुछ हॉरर से भरा देखना चाहते हैं, तो हम आपके लिए एक कमाल की सीरीज लेकर आए हैं. इस सीरीज में कमाल का डर और सस्पेंस है, जो किसी का भी दिमाग खोल सकता है. पढ़ें पूरी खबर…

आज के समय में लोग घर से बाहर थिएटर में जाकर फिल्म देखना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं. लोग घर पर रह कर ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं. आप भी सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे देखकर आपका दिमाग हिल जाएगा. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
टीवी अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. लोगों का कहना है कि अभिनेत्री को नया प्यार मिल गया है. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर…

सिनेमा में हर तरफ की फिल्में रिलीज होती रहती हैं. कई बार कुछ फिल्में टिकट खिड़की पर बेहद शानदार कमाई कर देती हैं, तो कुछ फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिलता है. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो टिकट विंडो पर सुपरफ्लॉप हुई थी. पढ़ें पूरी खबर…

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन एक बार फिर से चर्चा में हैं. एक्टर ने एआई के बारे में बात की है. आइए जानते हैं कि अभिषेक का एआई को लेकर क्या कहना है? पढ़ें पूरी खबर…

पूरे देश में महाशिवरात्रि की धूम है. इस खास मौके पर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘नागबंधम’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है. इस टीजर को महेश बाबू ने जारी किया है. पढ़ें पूरी खबर…

अगर आप थ्रिलर और सस्पेंस से भरी सीरीज-फिल्में देखना पसंद करते हैं तो आपको एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिसके 11 एपिसोड हैं और इसमें थ्रिलर भरपूर है. इसे आप ओटीटी पर फ्री में देख सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर.
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पवन सिंह की वाइफ ज्योति सिंह का सपोर्ट किया है. उन्होंने पावरस्टार की टेंशन बढ़ा दी है. उन्होंने 100 करोड़ एलिमनी की बात कही है. पढ़िए पूरी खबर.
ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर ट्रेंडिंग फिल्मों और सीरीज के बारे में बता रहे हैं. टॉप 10 की लिस्ट में चार तो रियलिटी शोज हैं, जो ट्रेंड कर रहे हैं. देखिए पूरी लिस्ट.
बॉलीवुड से लेकर साउथ तक कमाल के सुपरस्टार्स हैं, जो मोटी फीस लेते हैं. आज हम आपको टॉप तीन स्टार्स के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि कौन हैं टॉप तीन एक्टर्स? पढ़ें पूरी खबर…
आज पूरे देश में महाशिवरात्रि की धूम है. हर कोई भगवान शंकर की भक्ति में लीन नजर आ रहा है. इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी शिव भक्ति में लीन नजर आए. सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए सितारें महाशिवरात्रि विश कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DUw7vGwjK6i/?utm_source=ig_embed&ig_rid=386f7f95-b8b3-4145-a609-d8ab97370c61&img_index=2
रामानंद सागर की ‘रामायण’ का हर किरदार आज भी लोगों के जहन में है. फिर चाहे वो राम हों या फिर सीता. यहां तक कि हनुमान और लक्ष्मण समेत अंगद और मेघनाद और रावण को भी लोगों ने काफी पसंद किया. इसका हर किरदार यादगार रहा. पढ़िए पूरी खबर.
हर कोई शिवभक्ति में लीन नजर आ रहा है. भगवान शिव की आराधना के लिए हर शिव भक्ति पूजा-अर्चना कर रहा है. इस बीच हम आपको भगवान शंकर पर बनी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं… पढ़ें पूरी खबर…

वैलेंटाइन डे के मौके पर सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल पर प्यार लुटाया. उन्होंने रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है, जिसमें दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है.
https://www.instagram.com/p/DUxCqiUkqE7/?img_index=3
राजेश खन्ना जितनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं, उससे कम उनकी निजी जिंदगी के चर्चे नहीं रहे हैं. डिंपल कपाड़िया के अलावा उनके जिंदगी में कई अभिनेत्रियां रही हैं, जिनके साथ उनके प्यार के चर्चे खूब रहे हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस अनीता आडवाणी ने अपना दर्द बयां किया है. पढ़िए पूरी खबर.
महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर अभिषेक नामा के डायरेक्शन में बनी माइथो-एक्शन फिल्म ‘नागबंधम’ का बहुप्रतीक्षित टीजर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में विराट कर्णा लीड रोल में हैं. प्रोड्यूसर किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने इस फिल्म को एक बहुत बड़े स्केल पर तैयार किया है, जिसमें वर्ल्ड-क्लास प्रोडक्शन वैल्यू साफ नजर आ रही है. हर फ्रेम में उनकी साहसिक सोच और आध्यात्मिक गहराई के साथ-साथ एक शानदार विजुअल अनुभव की झलक मिलती है.

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्टर, सलमान खान को धन्यवाद बोल रहे हैं. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर…

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. ऐसे में पावर स्टार को लेकर ‘द 50’ का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने उन्हें धोखा दिया. चलिए बताते हैं आखिर मामला क्या है. पढ़िए पूरी खबर.
विजय वर्मा एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद अब एक्टर ने वैलेंटाइन डे के मौके पर मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके हाथ में हाथ डाले कोई मिस्ट्री गर्ल नजर आ रही है. इस फोटो को खुशी आहूजा को टैग किया गया है.

https://www.instagram.com/p/DUw8VjtEksn/?img_index=1

रामानंद सागर का पॉपुलर शो ‘रामायण’ आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. लोग अब भी काफी पसंद करते हैं. शो के किरदारों की छाप आज भी दर्शकों के दिलों पर है. लेकिन कुछ रोल्स आज गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं. ऐसे में आज आपको ‘रामायण’ के अंगद के बारे में बता रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर.
बीते दिन ही वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया गया. इस खास मौके को एक्ट्रेस माही विज ने भी सेलिब्रेट किया है. पति जयभानुशाली से तलाक के बाद एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया है. उन्होंने रेड कलर की ड्रेस में फोटोज भी शेयर की है.

https://www.instagram.com/p/DUwwLImCOXS/?img_index=1

सनी देओल ने फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सक्सेस को लेकर बात की. 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बाद सनी ने बताया कि इसके शूट के बाद वह मुंबई से गायब हो गए थे. पढ़िए पूरी खबर.
शनाया कपूर स्टारर फिल्म ‘तू या मैं’ की कमाई की बात की जाए तो फिल्म की पहले दिन शुरुआत खास नहीं रही थी. एक करोड़ का बिजनेस करने के लिए भी फिल्म तरस गई है. लेकिन दूसरे दिन वैलेंटाइन डे का इसे फायदा मिला. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 60 लाख का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 1.40 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 2 करोड़ पहुंच गई है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने 2.35 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो मूवी ने 8.50 करोड़ की कमाई के साथ खाता खोला था.फिल्म की कमाई वैलेंटाइन डे पर डबल डिजिट में पहुंच गई है. मूवी ने दूसरे दिन यानी की शनिवार को 12.25 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके बाद इसकी दो दिनों की कमाई 20.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. पढ़िए पूरी खबर.
अभिषेक बच्चन को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्होंने मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में स्थित अपना एक लग्जरी डूप्लेक्स अपार्टमेंट बेच दिया. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उन्होंने 14.5 करोड़ रुपये में अपने इस अपार्टमेंट को बेच दिया है. इतना ही नहीं, कुछ रिपोर्ट्स में इसे घाटे का सौदा बताया जा रहा है.
नयनतारा ने वैलेंटाइन डे के मौके पर पति विग्नेश के लिए रोमांटिक पोस्ट शेयर की है. इसमें एक्ट्रेस को विग्नेश के साथ रोमांटिक और बेहद ही क्लोज देखा जा सकता है. उन्होंने पति को अपना घर बताया है.

https://www.instagram.com/p/DUv1l8ain52/?img_index=1

अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जो वायरल हो रही है. एक्ट्रेस ने Walker Blanco को जन्मदिन विश किया है. Walker Blanco के साथ अनन्या पांडे के अफेयर की काफी चर्चा रही है. ऐसे में अब इस पोस्ट के बाद उनके लिंकअप की खबरों को तेजी से हवा मिली है.

https://www.instagram.com/p/DUv4JQZCk4Z/?img_index=1

इम्तियाज अली ने बॉलीवुड में ‘लैला मजनू’ जैसी कल्ट मूवी बनाई है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. वहीं ‘वैलेंटाइन डे 2026’ पर अपनी अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट की है. इस अनाउंसमेंट के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में . पढ़िए पूरी खबर…
हिंदी सिनेमा का रोमांस दुनियाभर में काफी ज्यादा मशहूर है. बॉलीवुड जिस तरीके से फिल्मों में गानों के साथ हीरो-हीरोइन के बीच केमिस्ट्री और प्यार को दिखाता है, वो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है. लेकिन फिल्म में जब कोई खूंखार विलेन की एंट्री दिखाई जाती है, तो फिल्म का मजा और बढ़ जाता है. लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर की प्रेम कहानी कैसी रही है. आप भी इस बारे में सोचते हैं, तो आज हम आपके इस खबर में बॉलीवुड के विलेन की लव स्टोरी के बारे में बताएंगे. पढ़िए पूरी खबर…
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News