Entertainment News LIVE: 'नमस्कार… लंदन से…', आलिया भट्ट ने BAFTA Awards 2026 में दी हिंदी स्पीच, इंटरनेट पर धूम मचा रहा वीडियो – E24 Bollywood

—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में 22 फरवरी को ब्रिटिश फिल्म अकेडमी अवॉर्ड समारोह BAFTA 2026 का आयोजन किया गया. इस अवॉर्ड शो में आलिया भट्ट भी एक प्रेजेनटर थीं, जिन्होंने बेस्ट नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म अवॉर्ड की घोषणा की. इस अवॉर्ड का ऐलान करते हुए आलिया ने ‘नमस्कार’ कहकर सभी को संबोधित किया, जिसने सभी का दिल जीत लिया. वहीं, इस पल का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
आज बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस भाग्यश्री का जन्मदिन है. अभिनेत्री इस साल अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. भाग्यश्री ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1987 में टीवी सीरियल ‘कच्ची धूप’ से की थी. इसके बाद साल 1989 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से भाग्यश्री ने बॉलीवुड में कदम रखा. इस फिल्म ने उन्हें पूरे देश में पॉपुलर कर दिया. इसके बाद साल 1990 में उन्होंने एक्टर हिमालय दसानी से शादी कर ली. इस शादी से उन्हें एक बेटी और एक बेटा हैं.
तापसी पन्नू की फिल्म ‘Assi’ ने तीसरे दिन 1.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने तीन दिनों में भारत के अंदर 3.97 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. ‘Assi’ ने तीन दिन के अंदर दुनियाभर में 3.1 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, दूसरी तरफ मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘Do Deewane Sheher Mein’ ने तीसरे दिन 1.31 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 4.06 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 3.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
यश की टॉक्सिक का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसमें उनका दाढ़ी वाला और क्लीन शेव लुक देखने को मिला था. वहीं, अब क्लीन शेव लुक वाला एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जो कि बिहाइंड द सीन का है और इसमें यश अपने स्टाइलिस्ट के साथ अपना क्लीन शेव लुक अचीव करते दिख रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://www.instagram.com/reel/DVGrLJsiPSd/?utm_source=ig_web_copy_link
नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु के रिश्ते के बारे में हर कोई जानता है. दोनों ने सालों डेट करने के बाद 2017 में शादी की थी. लेकिन कपल का 2024 में तलाक हो गया था. हाल ही में नागा चैतन्य संग डाईवोर्स को लेकर सामंथा ने खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने बताया कि वो पूरी तरह से टूट गई थीं और बताया कि उनका प्यार से भी भरोसा उठ गया था. यहां पढ़ें पूरी खबर..

आलिया भट्ट जल्द ही यश राज बैनर के तले बनने वाली फिल्म अल्फा में नजर आएंगी, जो कि एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है. हालांकि फिल्म को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि मेकर्स इसके लिए ओटीटी रिलीज के ऑप्शंस तलाश रहे हैं. जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा था कि क्या अल्फा ओटीटी पर रिलीज होगी. हालांकि मेकर्स ने नेटफ्लिक्स की करोड़ों की डील ठुकरा दी है और ये कंफर्म किया है कि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यहां पढ़ें पूरे खबर..

राजपाल यादव हाल ही में 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत पर बाहर आए हैं. एक्टर को अपनी भतीजी की शादी अटेंड करने के लिए जमानत मिली है. हालांकि 18 मार्च को अगली सुनवाई होनी है. इन सभी के बीच हाल ही में राजपाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया,जिसमें उन्होंने बताया कि वह काम पर लौट आए हैं. साथ ही उन्होंने लोगों का धन्यवाद दिया है. इस वीडियो में उन्होंने अपनी वैनिटी वैन की भी झलक दिखाई है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://www.instagram.com/reel/DVF9Y-8iHHm/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
Subedaar Trailer Out: 69 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस और एनर्जी से सबको हैरान कर देने वाले अनिल कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने को तैयार हैं. उनकी आने वाली फिल्म ‘सूबेदार’ का धमाकेदार ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया है, जिसमें वह एक रिटायर्ड फौजी के रूप में जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…

जनवरी 2026 में भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट की थी, जिसने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया था. हालांकि हाल ही में आमिर खान अरिजीत के घर मुर्शीदाबाद पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘एक दिन’ के लिए एक गाना गाने की रिक्वेस्ट की, जो कि आज रिलीज हुआ है और इस गाने को यूट्यूब पर जबरदस्त व्यूज मिल रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://youtu.be/ajZNB0gYM50
ऐश्वर्या राय और सलमान खान का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है. हालांकि साल 2007 में ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी की थी और जब वह मां बनी थी तो यह चर्चा चारों ओर हो रही थी. हालांकि ऐश्वर्या राय के मां बनने के बाद सलमान खान ने बहुत ही अलग अंदाज में रिएक्ट किया था, जिसको लेकर हाल ही में खुलासा हुआ है. दरअसल, हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के पॉडकास्ट में हीना कुमावत पहुंची और उन्होंने ये राज खोला कि ऐश्वर्या के मां बनने पर सलमान खान ने कैसा रिएक्शन दिया था. यहां पढ़ें पूरी खबर…

कांतारा फिल्म से पूरी दुनिया में नाम कमाने वाले एक्टर ऋषभ शेट्टी अब अपनी नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. ऋषभ ने अपनी अगली फिल्म ‘जय हनुमान’ की आधिकारिक शुरुआत भव्य मुहूर्त पूजा के साथ की है. ये कार्यक्रम रविवार को कर्नाटक के कोप्पल जिले के अंजनाद्री बेट्टा में किया गया, जिसे भगवान हनुमान का जन्मस्थान माना जाता है. इस फिल्म को को टी-सीरीज के भूषण कुमार प्रेजेंट कर रहे हैं. फिल्म का डायरेक्शन प्रशांत वर्मा कर रहे हैं और इसमें ऋषभ शेट्टी लीड रोल में हैं. ये फिल्म साल 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म हनुमान का सीक्वल है.

https://www.instagram.com/reel/DVDX_3dD9jD/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
Rajpal Yadav News: राजपाल यादव के लिए उनका डायरेक्टोरियल डेब्यू किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. जिस फिल्म के जरिए उन्होंने निर्देशन की दुनिया में बड़ा नाम कमाने का सपना देखा था, उसी ने उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. बावजूद इसके, राजपाल यादव का हौसला डगमगाया नहीं है और वे एक बार फिर ‘राजपाल नौरंग यादव वेंचर्स’ के जरिए बड़े पर्दे और ओटीटी पर धमाका करने की तैयारी में हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…

सिनेमाई गलियारों में इस वक्त सबसे बड़ा सवाल यही है कि ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ में से कौन बॉक्स ऑफिस पर राज करेगा और कौन धराशाई होगा? ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट ने ₹1300 करोड़ बटोरकर जो विरासत छोड़ी है, सीक्वल उसे भुनाने के लिए तैयार है. वहीं, यश की ‘टॉक्सिक’ अपने साउथ के गढ़ और इंटरनेशनल मार्केट के दम पर चुनौती दे रही है. डिजिटल व्यूज से लेकर प्री-रिलीज बिजनेस तक, दोनों के बीच कांटे की टक्कर है. आइए समझते हैं इस महामुकाबले का पूरा गणित और वो फैक्ट्स जो हार-जीत तय करेंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें…

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना जल्द ही साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. दोनों की शादी की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपनी शादी का ऐलान कर दिया है. लेकिन क्या आपको पता है कि इससे पहले भी एक बार रश्मिका की सगाई हुई थी… पूरी खबर पढ़ें

हाल ही में साउथ सिनेमा का 70वां फिल्मफेयर अवॉर्ड फंक्शन हुआ, जहां साउथ के दिग्गज कलाकारों को पुरस्कारों से नवाजा गया. साउथ सुपरस्टार ने यहां बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता. वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड साई पल्लवी को मिला है.

https://www.instagram.com/p/DVDPVjUksOt/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘Do Deewane Sheher Mein’ ने तीसरे दिन 1.31 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 4.06 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 3.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

https://www.instagram.com/reel/DU5qwiijGz6/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंट’ के गुमनाम किरदार ‘बड़े साहब’ को लेकर भी खास डिटेल सामने आई है. पढ़ें पूरी खबर…

BAFTA 2026 अवॉर्ड समारोह में भारतीय सिनेमा और कलाकारों ने अपनी एक खास पहचान बनाई. वहीं, हॉलीवुड फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने BAFTA 2026 में इतिहास करने का काम किया है. इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक प्रेजेनटर बन कर पहुंची, जिनकी हिंदी स्पीच ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. पढ़ें पूरी खबर…

BAFTA 2026: 'One Battle After Another' wins Best Film to raise it's hopes ahead of 98th Oscar AwardsRead @ANI Story l https://t.co/WiGjUa9MWD #onebattleafteranother #bafta2026 #oscars2026 pic.twitter.com/aMMjtf752F

तापसी पन्नू की फिल्म ‘Assi’ ने तीसरे दिन 1.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने तीन दिनों में भारत के अंदर 3.97 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. ‘Assi’ ने तीन दिन के अंदर दुनियाभर में 3.1 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
https://www.instagram.com/reel/DVEEkxFkr08/?utm_source=ig_web_copy_link
आज बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस भाग्यश्री का जन्मदिन है. अभिनेत्री इस साल अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. भाग्यश्री ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1987 में टीवी सीरियल ‘कच्ची धूप’ से की थी. इसके बाद साल 1989 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से भाग्यश्री ने बॉलीवुड में कदम रखा. इस फिल्म ने उन्हें पूरे देश में पॉपुलर कर दिया. इसके बाद साल 1990 में उन्होंने एक्टर हिमालय दसानी से शादी कर ली. इस शादी से उन्हें एक बेटी और एक बेटा हैं.
https://www.instagram.com/p/DU-Zv40iG9B/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में 22 फरवरी को ब्रिटिश फिल्म अकेडमी अवॉर्ड समारोह BAFTA 2026 का आयोजन किया गया. इस अवॉर्ड शो में आलिया भट्ट भी एक प्रेजेनटर थीं, जिन्होंने बेस्ट नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म अवॉर्ड की घोषणा की. इस अवॉर्ड का ऐलान करते हुए आलिया ने ‘नमस्कार’ कहकर सभी को संबोधित किया, जिसने सभी का दिल जीत लिया. वहीं, इस पल का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Alia Bhatt presents the 'Film not in the English Language' award at @BAFTA 📸 pic.twitter.com/73w5eFPeAN
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News