—विज्ञापन—
Entertainment News Live Update in Hindi: एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी खबरें जानने के लिए न्यूज 24 के लाइव में आपका स्वागत है। यहां आपको टॉलीवुड, बॉलीवुड और हॉलीवुड की लेटेस्ट खबरें पढ़ने को मिलेंगी। बॉक्स ऑफिस पर जहां टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ फुस्स हो गई है तो वहीं दूसरी ओर बिग बॉस 19 में भी कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिला। इसके साथ ही ओवेन कूपर के एमी अवॉर्ड जीतने के बाद सोशल मीडिया पर उनके खूब चर्चे हो रहे हैं। चलिए मनोरंजन की दुनिया की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी हर ताजा अपडेट्स के बारे में आपको बताते हैं।
पॉपुलर एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के प्रमोशन में बिजी हैं. इस दौरान वरुण फिल्म के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे, जहां पर भारी भीड़ ने एक्टर को घेर लिया. फैंस की भीड़ इतनी थी कि वरुण लोगों के बीच में फंस गए और बाउंसर्स ने एक्टर को कार तक पहुंचाया.
https://www.instagram.com/reel/DOqcjFICDuj/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
टेलीविजन अभिनेता हितेन तेजवानी ने अपनी वाइफ को बर्थडे विश किया है. इसके लिए हितेन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें वो वाइफ के संग नजर आ रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/DOojYrBCBzb/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
हॉलीवुड के ‘गोल्डन बॉय’ रॉबर्ट रेडफोर्ड का निधन हो गया है. 89 साल की उम्र में रॉबर्ट रेडफोर्ड ने दुनिया को अलविदा कहा है. रॉबर्ट रेडफोर्ड के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है.
हॉलीवुड के ‘गोल्डन बॉय’ रॉबर्ट रेडफोर्ड का निधन हो गया है. 89 साल की उम्र में रॉबर्ट रेडफोर्ड ने दुनिया को अलविदा कहा है. रॉबर्ट रेडफोर्ड के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है.
हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में नताशा बेटे के साथ स्केटिंग करती नजर आ रही हैं और जूनियर पांड्या साइकिलिंग कर रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/DOqX4swE5wG/?next=%2F
फिल्म ‘सैयारा’ की लीड एक्ट्रेस अनीत पड्डा अब अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में छा गई हैं. अनीत पड्डा ने नई फिल्म साइन कर ली है, जिसमें पॉपुलर एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म का नाम ‘न्याय’ है.
अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर ‘जॉली एलएलबी 3’ को 19 सितंबर को रिलीज किया जाएगा लेकिन इसकी रिलीज से पहले ही इस पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है. सेंसर बोर्ड ने इसे U/A सर्टिफिकेट दिया और साथ ही आठ बदलाव किए हैं. आपत्तिजनक शब्द हटवा दिए गए हैं और कुछ सीन्स ब्लर भी करवाए हैं।
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए मिल रहा है. हर दिन किसी ना किसी कंटेस्टेंट्स के बीच तूतू मैंमैं हो ही जाती है. कभी घर के काम को लेकर तो कभी किसी वजह से. ऐसे में अब शहबाज ने बिग बॉस से अनुरोध किया है कि कुनिका सदानंद और जीशान को घर से बाहर कर दिया जाए. उनका मानना है कि ये सभी के लिए अच्छा होगा.
शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी की सास की प्रेयर मीट में फैमिली और फ्रेंड्स उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं. सोशल मीडिया पर इसके वीडियो में वायरल हो रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/DOqbnXxk5RW/
शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी की सास की प्रेयर मीट में फैमिली और फ्रेंड्स उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं. सोशल मीडिया पर इसके वीडियो में वायरल हो रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/DOqbnXxk5RW/
प्राजक्ता कोली मराठी सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं. उनकी इस फिल्म का नाम ‘क्रांतिज्योति विद्यालय- मराठी माध्यम’ है. अब इस फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है.
https://www.instagram.com/p/DOpo570jS3F/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
पॉपुलर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को हाल ही में पैप्स ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया. इस दौरान एक्ट्रेस सिंपल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आईं. रानी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
https://www.instagram.com/reel/DOp36_6kWBe/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है. इस पोस्ट में आलिया ने अपनी लेटेस्ट फोटो के साथ अपनी बचपन की एक तस्वीर को गले लगाए हुए शेयर किया है. पोस्ट को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा कि ‘कभी-कभी हमें अपने अंदर के आठ साल के बच्चे को गले लगाना ही पड़ता है। इसके लिए शुक्रिया.’ बता दें कि आलिया की इस फोटो को एक फैनपेज ने शेयर किया है, जिसे एक्ट्रेस ने रि-शेयर किया है.
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म ने 20 करोड़ रुपये का GBOC कलेक्शन कर लिया है।
https://x.com/vivekagnihotri/status/1967845792041034136
पॉपुलर रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में अरबाज का इमोशनल ब्रेकडाउन होने वाला है। उन्हें कीकू की बात का बुरा लगेगा और वो खुद को लेकर सफाई पेश करेंगे। आंखों से आंसू बहाते हुए अरबाज बताएंगे कि वो गेम खेलने आए हैं और बुरा बनने नहीं आए। उनका कहना है कि वो थोड़ा एटीट्यूड रखते हैं क्योंकि ये जरूरी है, नहीं तो लोग उन्हें तोड़ देंगे। उन्होंने सभी को मैसेज भी दिया है कि वो सिर्फ गेम खेल रहे हैं, तो उनके लिए कोई दिल में नफरत न रखे।
https://www.instagram.com/p/DOqE1yrja14/
‘बिग बॉस 19’ से शहबाज का एक मजेदार प्रोमो वीडियो सामने आया है। इसमें वो कुनिका सदानंद को इस शो से बाहर करने के लिए ‘बिग बॉस’ से अपील कर रहे हैं। वो कहते हैं कि कुनिका सभी से लड़ती हैं, लेकिन बिना किसी को कुछ बोले। शहबाज का ये कारण सुनकर सभी की हंसी छूट जाएगी। खुद कुनिका भी हंसते हुए दिखाई देंगी।
https://www.instagram.com/p/DOqAI7sigIP/
‘बिग बॉस 19’ का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें जीशान कादरी पर सभी घरवाले भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। अमाल मलिक और अभिषेक बजाज उन्हें सजा देने और नॉमिनेट करने तक की बात कर रहे हैं। जीशान पर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने के आरोप हैं। ऐसा लगता है कि वो घर में कोई बड़ा तूफान लाने वाले हैं।
https://www.instagram.com/p/DOp8lY1ClZs/
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने इंस्टाग्राम पर पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सिर पर ताज पहनकर वो खुद को प्रिंसेस मान रही हैं। राशा थडानी ने दोस्तों संग पार्टी के कुछ मोमेंट्स शेयर किए हैं। एक्ट्रेस दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आ रही हैं।
https://www.instagram.com/p/DOpwzvJEVCo/?hl=en&img_index=3
फातिमा सना शेख और विजय वर्मा की अपकमिंग फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ का गाना ‘उल जलूल इश्क’ रिलीज कर दिया गया है। इस रोमांटिक गाने में दोनों स्टार्स की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। ये फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
https://www.instagram.com/reel/DOpmX1WASr6/?igsh=ZnRiZGZsaG5xMTF2
हरियाणा मार्केटिंग स्कैम में एक्टर आलोक नाथ पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। पहले इसी मामले में श्रेयस तलपड़े को राहत मिली थी। आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े समेत धोखाधड़ी मामले में 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है।
पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों लगातार पंजाब में आई बाढ़ के बाद लोगों की मदद में जुटे हुए हैं। अब उन्होंने कुछ पीड़ित परिवारों से खुद आकर बात की है। एक बुजुर्ग महिला के साथ एपी ढिल्लों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उस महिला की कहानी सुनकर सिंगर खुद पर काबू नहीं रख पाए और उनके आंसू बहने लगे।
These words, "ਦਲੇਰ ਬਣਕੇ ਹੀ ਪੁੱਤ ਰਿਹਾ ਜਾਂਦਾ।"Such spirit in the face of adversity!!! Salute 🫡 #punjabfloods #charhdikala pic.twitter.com/5DpoHyZpYV
— Avneet Kaur Sidhu OLY (@avneet_sidhu) September 15, 2025
These words, "ਦਲੇਰ ਬਣਕੇ ਹੀ ਪੁੱਤ ਰਿਹਾ ਜਾਂਦਾ।"Such spirit in the face of adversity!!! Salute 🫡 #punjabfloods #charhdikala pic.twitter.com/5DpoHyZpYV
पॉपुलर रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें पवन सिंह मशहूर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा के साथ फ्लर्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही शो में गोल्डन एप्पल ट्री चैलेंज हो रहा है। आज देखना होगा कि कौन से रुलर्स फॉल के लिए नॉमिनेट होंगे?
https://www.instagram.com/p/DOp1h_XjTLD/
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को ED ने तलब किया है। एक्टर को 24 सितंबर को ED के दिल्ली हेडक्वार्टर में सवाल-जवाब के लिए पेश होना होगा। इलीगल बेटिंग ऐप मामले में अब सोनू सूद से ED पूछताछ करेगी।
The Enforcement Directorate has summoned Bollywood actor Sonu Sood to appear before it for questioning at its headquarters in Delhi on September 24 in connection with the illegal betting app 1xBet case: Officials(file pic) pic.twitter.com/ULwa4pS6fo
— ANI (@ANI) September 16, 2025
The Enforcement Directorate has summoned Bollywood actor Sonu Sood to appear before it for questioning at its headquarters in Delhi on September 24 in connection with the illegal betting app 1xBet case: Officials(file pic) pic.twitter.com/ULwa4pS6fo
मलयालम एक्टर मोहनलाल के फैंस का इंतजार खत्म होगा और एक दहाड़ शुरू होगी। दरअसल, अब सोशल मीडिया पर अनाउंस किया गया है कि फिल्म ‘वृषभ’ का टीजर 17 सितंबर को रिलीज होने वाला है।
https://www.instagram.com/p/DOpv3f1EaDT/?img_index=4
टीवी एक्ट्रेस शीना बजाज ने अपने पहले बेबी को जन्म दे दिया है। रोहित पुरोहित पापा बन गए हैं। अब कपल ने सोशल मीडिया पर बेबी के आने की अनाउंसमेंट कर दी है। इन दोनों ने ये अच्छी खबर सुनाकर चारों तरफ खुशियां फैला दी हैं। फैंस भी न्यू मॉम और डैड को बधाई दे रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/DOoCeAyjIlq/?hl=en&img_index=2
जूनियर एनटीआर की अपकमिंग मूवी ‘ड्रैगन’ ऋषभ शेट्टी कैमियो कर सकते हैं। 123 तेलुगु की रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ और जूनियर एनटीआर साथ ड्रैगन में साथ नजर आएंगे। हालांकि अभी तक ऋषभ ने इस बात पर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है।
https://www.instagram.com/p/DNBD0YTTj7C/?img_index=1
फिल्ममेकर फराह खान का लेटेस्ट व्लॉग काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो बाबा रामदेव को सलमान खान से कंपेयर कर रही हैं। फराह हाल ही में बाबा रामदेव के हरिद्वार स्थित घर गईं और उन्होंने बाबा से पूछा कि आपने कभी बॉलीवुड में क्यों नहीं ट्राई किया। आप तो सलमान खान की तरह लगते हैं।
https://www.instagram.com/p/DNr552m2KEO/?hl=en
‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते 5 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। इनमें अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, प्रणित मोरे, नेहल चुडासमा और बसीर अली शामिल हैं। वहीं अमाल मलिक इस हफ्ते कैप्टन हैं तो वो सैफ हो गए हैं।
#exclusive !! 5 Contestant are nominated for this week!! #abhishekbajaj , #ashnoorkaur #pranitmore #nehalchudasma & #baseerali are Nominated for this week!
— Livefeed Updates (@BBossLivefeed) September 15, 2025
#exclusive !! 5 Contestant are nominated for this week!! #abhishekbajaj , #ashnoorkaur #pranitmore #nehalchudasma & #baseerali are Nominated for this week!
बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। पंजाब के अमृतसर में जन्में सुखविंदर सिंह ने बॉलीवुड में कई बड़े-बड़े गाने दिए हैं। छैया-छैया गाने के लिए सिंगर को फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था और इस गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था।
‘बिग बॉस 19’ के कैप्टन अब अमाल मलिक हैं। वहीं लेटेस्ट एपिसोड में वो सभी घरवालों पर चिल्लाते नजर आए। कुनिका, प्रणित मोरे और अभिषेक बजाज को अमाल ने खूब खरी-खरी सुनाई। वहीं अमाल का ये रूप देखकर घरवाले भी सहम गए। सोशल मीडिया पर भी अमाल के खूब चर्चे हो रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/DOiU0fOD1Ee/?hl=en&img_index=1
टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं। मूवी की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। टाइगर की मूवी ने 11वें दिन महज 0.75 करोड़ की कमाई की। अब तक मूवी ने 50.40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
https://www.instagram.com/p/DN7aSDpDMhO/?hl=en
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in