Entertainment News Live: फूट-फूटकर रोती हुई दिखीं Bharti Singh, खुद बताई वजह – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: भारती सिंह अपने YouTube चैनल LOL के एक वीडियो में खूब फूट फूटकर रो रही हैं. दरअसल, उनके दूसरे बेटे ‘यशवीर’ को उनका पहला इंजेक्शन लगा है, जिसमें बच्चे की रोते हुए आवाज सुनकर खुद मां भारती भी रोने लगीं. उन्होंने बताया कि बच्चे के दोनों पैरों में इंजेक्शन लगाया गया है.
शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ को रिलीज कर दिया गया है. फिल्म को लेकर एक्स यानी कि ट्विटर पर भी दर्शकों के रिएक्शन सामने आने लगे हैं. लोगों को शाहिद की एक्टिंग तो पसंद आई ही साथ ही तृप्ति डिमरी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘लगता है तृप्ति डिमरी के लिए फिल्म देखनी ही पड़ेगी.’ वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे 5 में से 4 स्टार भी दिए हैं. इतना ही नहीं फिल्म में अविनाश तिवारी ने तो सारा शो ही चुरा लिया है.
सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है. इसकी रिलीज को 21 दिन हो चुके हैं और फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. ऐसे में अब सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो मूवी ने 21वें दिन 1.75 करोड़ रुपए कमा लिए हैं, जिसके बाद इसका टोटल इंडिया कलेक्शन 317.75 करोड़ का बिजनेस हो गया है. जबकि फिल्म वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.
यह भी पढ़ें: O Romeo पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, वॉयलेंट सीन्स काटे, एक शब्द को भी किया म्यूट, मिला ‘A’ सर्टिफिकेट
इसके साथ ही अगर रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कमाई कर ली है. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने 40.90 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. जबकि इसने 14वें दिन यानी कि गुरुवार को 1.10 करोड़ का बिजनेस किया है. ऐसे में अब देखना होगा कि दोनों ही फिल्मों के आगे ‘ओ रोमियो’ रिलीज हो रही है और ये कितना कलेक्शन कर पाती हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में बने रहिए…
Entertainment News LIVE Update in Hindi: भारती सिंह अपने YouTube चैनल LOL के एक वीडियो में खूब फूट फूटकर रो रही हैं. दरअसल, उनके दूसरे बेटे ‘यशवीर’ को उनका पहला इंजेक्शन लगा है, जिसमें बच्चे की रोते हुए आवाज सुनकर खुद मां भारती भी रोने लगीं. उन्होंने बताया कि बच्चे के दोनों पैरों में इंजेक्शन लगाया गया है.
शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ को रिलीज कर दिया गया है. फिल्म को लेकर एक्स यानी कि ट्विटर पर भी दर्शकों के रिएक्शन सामने आने लगे हैं. लोगों को शाहिद की एक्टिंग तो पसंद आई ही साथ ही तृप्ति डिमरी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘लगता है तृप्ति डिमरी के लिए फिल्म देखनी ही पड़ेगी.’ वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे 5 में से 4 स्टार भी दिए हैं. इतना ही नहीं फिल्म में अविनाश तिवारी ने तो सारा शो ही चुरा लिया है.
सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है. इसकी रिलीज को 21 दिन हो चुके हैं और फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. ऐसे में अब सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो मूवी ने 21वें दिन 1.75 करोड़ रुपए कमा लिए हैं, जिसके बाद इसका टोटल इंडिया कलेक्शन 317.75 करोड़ का बिजनेस हो गया है. जबकि फिल्म वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.
यह भी पढ़ें: O Romeo पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, वॉयलेंट सीन्स काटे, एक शब्द को भी किया म्यूट, मिला ‘A’ सर्टिफिकेट
इसके साथ ही अगर रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कमाई कर ली है. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने 40.90 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. जबकि इसने 14वें दिन यानी कि गुरुवार को 1.10 करोड़ का बिजनेस किया है. ऐसे में अब देखना होगा कि दोनों ही फिल्मों के आगे ‘ओ रोमियो’ रिलीज हो रही है और ये कितना कलेक्शन कर पाती हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में बने रहिए…
भारती सिंह अपने YouTube चैनल LOL के एक वीडियो में खूब फूट फूटकर रो रही हैं. दरअसल, उनके दूसरे बेटे ‘यशवीर’ को उनका पहला इंजेक्शन लगा है, जिसमें बच्चे की रोते हुए आवाज सुनकर खुद मां भारती भी रोने लगीं. उन्होंने बताया कि बच्चे के दोनों पैरों में इंजेक्शन लगाया गया है.

https://www.instagram.com/reel/DUp_-GXDTRF/?utm_source=ig_web_button_share_sheet&igsh=ZDNlZDc0MzIxNw==

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ लड़कियों का जीवन सिर्फ प्यार की तलाश में निकल जाता है. फिर भी उन्हें सच्चा पार्टनर नहीं मिलता. बॉलीवुड की इस मशहूर अदाकारा ने भी अपनी पूरी जिंदगी एक तरफा इश्क में बिता दी. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर…

आज यानी 13 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की फिल्म O Romeo रिलीज हो चुकी है. इसी बीच T Series ने फिल्म के गानों की पूरी Album रिलीज कर दी है. अब आप फिल्म के हर गाने का लुत्फ उठा सकते हैं.

https://www.instagram.com/p/DUsOTFQkZ6h/?utm_source=ig_web_button_share_sheet&igsh=ZDNlZDc0MzIxNw==

पंजाबी से बॉलीवुड में धाक जमाने वाली एक्ट्रेस सोनम बाजवा इन दिनों ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में एक्ट्रेस ने दिलजीत दोसांझ की दुल्हनिया बनकर सारी लाइमलाइट ही चुरा ली. ऐसे में बीते दिन इसकी सक्सेस पार्टी रखी गई, जिसमें एक्ट्रेस ने व्हाइट साड़ी में चार चांद ही लगा दिए. पढ़िए पूरी खबर.
करन जौहर ने इंस्टाग्राम पर ‘Tu Ya Mein’ फिल्म के बारे में लंबा-चौंड़ा पोस्ट लिखा. इसमें उन्होंने शनाया कपूर से लेकर गौरव आदर्श तक की तारीफ की. फिल्ममेकर करण ने इसे Must Watch बताया है.

https://www.instagram.com/p/DUsOiKAiNmb/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

हाल ही में साउथ सुपरस्टार राम चरण और उपासना के घर में दो जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है. 31 जनवरी, 2026 को जन्में दोनों बच्चों का नामकरण हो गया है. राम और उपासना ने खुद इन बच्चों का नाम शक्ति और साहस पर रखा है. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर…

फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट 30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में राजस्थान की जेल में बंद हैं. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट का फैसला बदल दिया है और अंतरिम जमानत के लिए आदेश दिया है. मामले की अगली सुनवाई 19 फरवरी को तय की है. पढ़िए पूरी खबर.
बॉलीवुड और साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रीलीला एक Oops! मोमेंट का शिकार बन गईं. दरअसल, श्रीलीला अपनी MBBS की डिग्री लेने पहुंची, तभी ड्रेस में लगा प्राइस टैग दिख गया, जिस पर उन्हें थोड़ी शरम आई, लेकिन उन्होंने उस मोमेंट को ग्रेसफुली हैंडल कर लिया. पढ़िए पूरी खबर…

स्टार प्लस पर नया शो आने वाला है, जिसका प्रोमो जारी किया गया है. इस शो का टाइटल ‘प्यार का जश्न’ है और ये एक रोमांटिक सीरियल है. इसमें युवराज शेखावत के रोल में क्रुशल आहूजा और तारा के रोल में कनिका कपूर हैं. इसे मार्च में ऑन एयर किया जाएगा, देखिए प्रोमो…

https://www.instagram.com/p/DUqVZUUAC7j/

बालाजी मोशन पिक्चर्स ने आधिकारिक तौर पर ‘रागिनी 3’ का ऐलान किया है, जो एक थ्रिलिंग डेट नाइट हॉरर फिल्म है और रोमांच, कॉमेडी और मजेदार पल देने का वादा करती है। फिल्म में लीड रोल में तमन्ना भाटिया होंगी, निर्देशन शशांक घोष करेंगे, और उनके साथ जुनैद खान नजर आएंगे.
अनिल कपूर की फिल्म Subedaar जल्द ही Amazon Prime Video पर आने वाली है. इस बीच ‘लल्ला’ Anthem रिलीज हो गया है. इसमें क्रिकेटर हरभजन सिंह से लेकर एक्ट्रेस राधिका मदान भी धांसू अंदाज में नजर आ रही हैं. विशाल ददलानी की दमदार आवाज़ और Hanumankind की हिप-हॉप एनर्जी के साथ यह ट्रैक ब्रांड के बोल्ड, यूथ-फोकस्ड अंदाज़ को दर्शाता है, वहीं संगीत Sushin Shyam ने कंपोज़ किया है और लिरिक्स Varun Grover के हैं.
https://www.instagram.com/reel/DUsDRHrCJHG/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
पिछले दिनों ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित ने अपने पति युगम पर चीटिंग का आरोप लगाया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया. हालांकि, अब उनके पति ने भी मीडिया से बात करने का अनुरोध किया, जिससे वे सभी सवालों के जवाब दे पाएं. पढ़िए पूरी खबर…

द 50 का शो धूम मचा रहा है, इसी बीच कंटेस्टेंट निक्की और उनके ब्वॉयफ्रेंड का क्यूट मोमेंट वायरल हो गया. इसमें अरबाज ने निक्की को प्रपोज किया, जो कि एक्ट्रेस ने एक्सेप्ट कर लिया है.

https://www.instagram.com/p/DUr59SuiG71/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगी है. विशाल भराद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर लोगों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं. यूजर्स और फैंस इसे मास एंटरटेनर बता रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर.
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. ऐसे में एक्स पर एक यूजर ने मूवी की जमकर तारीफ की और इसे ‘इमोशनली रिच और पावरफुल फिल्म’ बताया है.

#oromeoreview – SHARP & BRILLIANT ⭐⭐⭐⭐#oromeo is a powerful, emotionally rich film with perfect balance of class & mass.#shahidkapoor is absolutely phenomenal intense performance, killer screen presence and pure swag 🔥 probably one of his best roles ever.The film stands… pic.twitter.com/rQSaqcons8

शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर एक यूजर ने लिखा, ‘लगता है तृप्ति डिमरी के लिए फिल्म देखनी ही पड़ेगी.’ वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे 5 में से 4 स्टार भी दिए हैं. लोग तृप्ति को भी फिल्म में काफी पसंद कर रहे हैं.

#oromeo Lagtaa hai dekhna padega..#triptidimri ke liye..😎#oromeoreview #oromeotrailer #shahidkapoor pic.twitter.com/VdHqMonWCr

शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ को रिलीज कर दिया गया है. फिल्म को लेकर एक्स यानी कि ट्विटर पर भी दर्शकों के रिएक्शन सामने आने लगे हैं. लोगों को शाहिद की एक्टिंग तो पसंद आई ही साथ ही तृप्ति डिमरी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म में अविनाश तिवारी ने तो सारा शो ही चुरा लिया है.

🔥 O ROMEO TERRIFIC INTERVAL 🚨50-60 % occupancy 👌#vishalbhardwaj darkness with stylish action & dark laughs! Paced like a dream.#shahidkapoor 🥂 PURE ENERGY – owning every frame! First half = Gripping win. Can’t wait for 2nd! 👑💥#oromeoreview #oromeo #triptiidimri pic.twitter.com/sKx317xXnA

महाशिवरात्री आने वाली है, जब भगवान शंकर और पार्वती ने एक दूसरे का साथ विवाह किया. जोड़ियों के मामले में शिव-पार्वती की जोड़ी हमेशा शुभ मानी गई है. बॉलीवुड में भी ऐसी ही एक जोड़ी है, जो कि बिल्कुल शिव पार्वती जैसी पवित्र है. इन 2 मूलांकों का मिलन बिल्कुल शिव-पार्वती के संगम जैसा सुंदर होता है. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर…

राजपाल यादव इन दिनों दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं. एक्टर को बेल याचिका को भी खारिज कर दिया गया है और सोमवार तक के लिए सुनवाई को टाल जिया गया है. ऐसे में चलिए बताते हैं अभिनेता की जेल में रातें कैसी कट रही हैं. पढ़िए पूरी खबर.
भूमि पेडनेकर और रणदीप हुड्डा को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि दोनों दूर के रिश्तेदार हैं. मिड डे के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों के बीच दूर का रिश्ता है. उनके बीच मामा की साइड से रिश्ता है. एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी मदर हरियाणवीं हैं और उनके मामा की साइड के लोग हुड्डा हैं.

https://www.instagram.com/p/DUr6JHQCNjr/

मृणाल ठाकुर इन दिनों दो वजहों से चर्चा में हैं. पहली वजह उनकी फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ और दूसरी उनकी पर्सनल लाइफ यानी कि धनुष के संग शादी के रूमर्स. ऐसे में अब अभिनेत्री ने अपने वेडिंग रूमर्स चुप्पी तोड़ी है. पढ़िए पूरी खबर.
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी फिल्म ‘ओ रोमियो’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में मूवी की रिलीज के कुछ घंटे पहले ही फर्स्ट रिव्यू भी सामने आ गया है. अगर आप इसे देखने का प्लान कर रहे हैं तो पहले रिव्यू जान लें. पढ़िए पूरी खबर.

बीती शाम ‘बॉर्डर 2’ की सक्सेस पार्टी रखी गई थी, जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट नजर आई. सोनम बाजवा, अहान शेट्टी, सनी देओल और मेधा राणा के साथ ही भूषण कुमार भी मौजूद थे. ऐसे में अब इस दौरान फिल्म के तीसरे पार्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इसका सीक्वल जरूर आना चाहिए और जब भी आएगा तो सनी देओल इसका हिस्सा होंगे.
रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कमाई कर ली है. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने 40.90 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. जबकि इसने 14वें दिन यानी कि गुरुवार को 1.10 करोड़ का बिजनेस किया है. ऐसे में अब देखना होगा कि दोनों ही फिल्मों के आगे ‘ओ रोमियो’ रिलीज हो रही है और ये कितना कलेक्शन कर पाती हैं.
सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है. इसकी रिलीज को 21 दिन हो चुके हैं और फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. ऐसे में अब सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो मूवी ने 21वें दिन 1.75 करोड़ रुपए कमा लिए हैं, जिसके बाद इसका टोटल इंडिया कलेक्शन 317.75 करोड़ का बिजनेस हो गया है. जबकि फिल्म वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.
शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म को वैलेंटाइन डे के मौके पर 13 फरवरी यानी कि आज रिलीज किया जा रहा है. मूवी को सेंसर बोर्ड से भी हरी झंडी मिल चुकी है. सर्टिफिकेशन बोर्ड ने इसे A सर्टिफिकेट दिया है. इसके कुछ वॉयलेंट सीन्स पर कैंची चली है लेकिन इंटीमेट सीन्स जस का तस हैं. उन्हें टच तक नहीं किया गया है. फिल्म के कुछ सीन्स में बदलाव भी किए गए हैं.
शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल चुकी है और फिल्म ने थिएटर में रिलीज के लिए तैयार है. इसे सेंसर बोर्ड की ओर से A सर्टिफिकेट दिया गया है. ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म इसके कौन से सीन्स पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है. पढ़िए पूरी खबर.
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद है. रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर ने साल 2010 में फिल्म बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जिसे वे वापस नहीं लौटा पाएं और उन्हें जेल जाना पड़ा. लेकिन अब लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा कि क्या जेल की सजा काटने के बाद राजपाल यादव को कर्ज नहीं चुकाना पड़ेगा. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
साल 2026 में बॉलीवुड की कई सारी फिल्म रिलीज होने वाली है. लेकिन आज हम आपको इस स्टोरी में शुक्रवार को रिलीज होने वाली 5 फिल्मों के बारे में बताएंगे. आप भी इस वैलेंटाइन वीक पर अपने पार्टनर के साथ मूवी देखने का प्लान कर रहे हैं, तो कल यानी 13 फरवरी आपके के लिए काफी बेहतर होने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
राजपाल यादव चेक बाउंस के मामले में इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए है. लेकिन राजपाल यादव ने वृंदावन के लोकप्रिय संत श्री प्रेमानंद जी महाराज से खास मुलाकात थी. जेल जाने के बाद एक्टर का पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
इस समय राजपाल यादव तिहाड़ जेल में अपने दिन काट रहे हैं. वैसे ही ऐसे कई बॉलीवुड के सितारे हैं, जो कि कानून के दायरे में आ चुके हैं. इन 5 सुपरस्टार्स ने भी खूब कोर्च कचहरी की है. आइए जानते हैं कौन कौन इस लिस्ट में शामिल है. पढ़िए पूरी खबर…

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ इन दिनों काफी चर्चा में हैं. फिल्म को ईद 2026 के मौके पर रिलीज किया जाएगा. ऐसे में अब फिल्म का फर्स्ट रिव्यू भी सामने आ गया है. पढ़िए पूरी खबर.
साल 2026 में कई सारी बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है. इसी बीच फिल्म ‘द पैराडाइज़’ का नाम सामने आया है. यह फिल्म 21 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.
मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है. दरअसल इस फिल्म के टाइटल को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है. वहीं अब फिल्म रिलीज होने से पहले कोर्ट पहुंच गई है. इतना ही नहीं मेकर्स को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
80 के दशक के सुपरस्टार शत्रुघ्न सिन्हा ने हेमा मालिनी के दिल्ली वाले नए घर में कदम रखा. यह मुलाकात दोनों के लिए बहुत खास थी. हाल ही में हेमा मालिनी के पति धर्मेंद्र का देहांत हुआ, जिसके बाद से हेमा अपने काम में ज्यादा मसरूफ रहने लगीं. हालांकि इस मीटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें बाहर आई हैं. पढ़िए पूरी खबर…
ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार की उस स्पेशल फिल्मों और सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिसमें सस्पेंस-थ्रिल का जबरदस्त डोज है. ये वो सीरीज हैं, जो किसी का भी दिमाग हिलाकर रख देंगी. देखिए लिस्ट.
Karan Kundrra और Tejasswi Prakash सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं. बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड से लेकर अपनी लिव इन पार्टनर्स बन चुके हैं. टीवी के दो मशहूर नाम कपल गोल्स सेट कर रहे हैं. ऐसे में करीबी दोस्त ने उनकी शादी से जुड़े कुछ राज बताए हैं. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर…

राजपाल यादव इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए है, दरअसल चेक बाउंस के कारण वो तिहाड़ जेल में बंद है. इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
बार्क इंडिया की ओर से साल 2026 के पांचवे हफ्ते की टीवी टीआरपी की लिस्ट जारी की गई है. कई हफ्तों से नंबर वन बना ‘नागिन 7’ अब पीछे हो गया है. इसमें बड़ा बदलाव देखने के लिए मिल रहा है. पढ़िए पूरी खबर.
सुपरस्टार महेश बाबू महाशिवरात्रि के मौके पर सुबह 11:11 बजे फिल्म ‘नागबंधम’ का टीजर लॉन्च करेंगे. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि ‘नागबंधम’ का टीजर 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सुबह 11:11 बजे महेश बाबू द्वारा रिलीज किया जाएगा. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘इस महाशिवरात्रि…खामोशी टूटेगी. शक्ति जागेगी.’

https://www.instagram.com/p/DUpyIPEEj7v/?igsh=MTN3dGN1ZHN2MHNxMA%3D%3D

एक्ट्रेस मंदाकिनी की खूबसूरती के दीवाने सिर्फ भारत की आम जनता नहीं बल्कि अंडरवर्ल्ड भी दीवाना हो गया था. इस एक तस्वीर ने मंदाकिनी का अच्छा खासा करियर बर्बाद करके रख दिया था. रातों रात एक्ट्रेस का स्टारडम खत्म हो गया. आइए जानते हैं कौन सी ऐसी तस्वीर ने एक्ट्रेस को इतना नुकसान पहुंचाया. पढ़िए पूरी खबर…

राजपाल यादव की बेल याचिका की दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जहां पर एक्टर को फटकार लगाई गई. ऐसे में अब उन्हें बेल भी नहीं मिली. बल्कि सुनवाई को सोमवार यानी कि 16 फरवरी के लिए टाल दी गई है. ऐसे में राजपाल को अभी 4 दिन और जेल में रहना होगा.
शाहिद कपूर फिल्म ‘ओ रोमियो’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं फिल्म को वैलेंटाइन्स डे 2026 के मौके पर रिलीज किया जाएगा. ऐसे में देखना होगा कि फिल्म ओपनिंग डे पर कितना कमाई करती है. पढ़िए पूरी खबर.

बॉलीवुड के पुराने किस्से इतने मजेदार होते हैं कि उनकी पीछे की कहानियां जानकर आपको हैरानी होगी. ऐसा ही एक किस्सा किशोर कुमार के उस बदले का था, जो उन्होंने इस प्रोड्यूसर के ताने की वजह से लिया था. इस बदले को पूरा करने में RD Burman ने भी साथ दिया था. आइए जानते हैं.

राम चरण फिल्म ‘पेड्डी’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब जगपति बाबू के जन्मदिन के मौके पर फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर किया गया है, जिसने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है. वह इसमें अप्पलासूरी के रोल में हैं.

रामानंद सागर की ‘रामायण’ का हर किरदार आज भी लोगों के जहन में है. राम-सीता से लेकर लक्ष्मण तक की पूजा की जाती है. इस शो में रावण पक्ष को लोगों ने काफी पसंद किया था. इसी में से एक मेघनाद का भी रोल था, जिसे रामनांद सागर ने तराशा था. चलिए बताते हैं उनके बारे में. पढ़िए पूरी खबर.
राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में हैं. ऐसे में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई की गई, जिसमें दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्टर को फटकार लगाई और कहा कि उन्होंने अपना वादा नहीं निभाया, जिसकी वजह से उन्हें जेल जाना पड़ा. चलिए बताते हैं कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर और क्या कहा. पढ़िए पूरी खबर.
अगर आप साउथ एक्टर Allu Arjun के फैन हैं, तो उनकी यह फिल्म देखने लायक है. इसमें पंडित के भेष में अंडरकवर एजेंट बनकर रहस्यों को उजागर करने की कहानी आपको बहुत पसंद आने वाली है. यह एक्शन कॉमेडी फिल्म आपको हंसी और जोश से भर देगी. पढ़िए पूरी खबर…

Valentines Day 2026 बेहद करीब है. अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ कुछ प्लान करना चाहते हैं और दोनों को फिल्में देखने का शौक है, तो ये OTT पर ये 6  रॉम-कॉम फिल्में आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती हैं. पढ़िए पूरी खबर…

राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में हैं. ऐसे में आज इस मामले पर सुनवाई है. उम्मीद जताई जा रही है कि एक्टर को शाम तक बेल मिल सकती है. देखना होगा कि कोर्ट केस में क्या होता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News