Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' की सक्सेस पार्टी में अमाल मलिक ने फरहाना के लिए गाया गाना, वीडियो वायरल – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: दुबई में हाल ही में ‘बिग बॉस 19’ की सक्सेस पार्टी हुई. इस दौरान ‘बिग बॉस 19’ कंटेस्टेंट्स का रीयूनियन हुआ. वहीं इस पार्टी में अमाल मलिक ने फरहाना भट्ट के लिए गाना गाया है. सोशल मीडिया पर अमाल मलिक का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर हाल ही में स्नोफॉल के बीच न्यू ईयर वेकेशन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की कुछ फोटोज शेयर की हैं जिनमें वो स्नोफॉल के बीच ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आ रही हैं. करीना कपूर ने जो पोस्ट शेयर की है उनमें कुछ फोटोज में स्नोफॉल है, तो कुछ फोटोज में एक्ट्रेस स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं. इस बीच एक्ट्रेस के साथ उनके बच्चे जेह और तैमूर भी नजर आ रहे हैं. करीना कपूर के साथ ही जेह और तैमूर भी फनी मूड में दिखाई दे रहे हैं. फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं. इसके साथ ही बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं. बिपाशा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और बाद में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी करके एक्ट्रेस फिल्मों से भी दूर हो गईं और अब एक्ट्रेस अपने पति और अपनी बेटी देवी के साथ जिंदगी एन्जॉय कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: BO Collection: ‘धुरंधर’ की आंधी 33वें दिन भी जारी, जानें ‘इक्कीस’ ने छठे दिन कितनी की कमाई
वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 33 दिन हो गए हैं. 33वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.75 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 781.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म की कमाई का आंकड़ा 1220 करोड़ पहुंच गया है. इसके साथ ही अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ ने छठे दिन 1.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 23 करोड़ की कमाई की है. दुनिया भर में ये आंकड़ा 29.5 करोड़ पहुंच गया है. ओपनिंग डे पर 7 करोड़ की धमाकेदार कमाई करने के बाद फिल्म की कमाई में अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
नेटफ्लिक्स की फेमस वेब सीरीज ‘ब्रिजर्टन’ के चौथे सीजन का नया पोस्टर रिलीज हो गया है. वहीं इस सीजन में येरिन हा के रहस्यमय किरदार की भी झलक देखने को मिली है. इस पोस्टर को नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल पेज पर शेयर किया है.

https://www.instagram.com/p/DTLb3VcDxjK/?utm_source=ig_embed&ig_rid=3d6a1aa6-1914-4627-9c89-e0136d8f39b1
हाल ही में दुबई में ‘बिग बॉस 19’ की सक्सेस पार्टी हुई. इस दौरान ‘बिग बॉस 19’ कंटेस्टेंट्स का रीयूनियन हुआ. वहीं इस पार्टी में अमाल मलिक ने फरहाना भट्ट के लिए गाना गाया है. सोशल मीडिया पर अमाल मलिक का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/reel/DTLm0qvAKSo/
रश्मिका मंदाना ने अपना न्यू ईयर इटली के अमाल्फी में सेलिब्रेट किया. वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी अमाल्फी ट्रिप की फोटोज भी शेयर कीं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है. फैंस एक्ट्रेस की पोस्ट को काफी पसंद भी कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DTLNdtXDLR9/?img_index=1
श्रद्धा कपूर ने हाल ही में शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस की एक पोस्ट पर उनके फैंस ने उनसे शादी से जुड़ा सवाल पूछ लिया, जिसका जवाब श्रद्धा ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. श्रद्धा कपूर ने कहा कि मैं करूंगी तो विवाह ही करूंगी. पढ़िए पूरी खबर

अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ ने छठे दिन 1.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 23 करोड़ की कमाई की है. दुनिया भर में ये आंकड़ा 29.5 करोड़ पहुंच गया है. ओपनिंग डे पर 7 करोड़ की धमाकेदार कमाई करने के बाद फिल्म की कमाई में अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.

https://www.instagram.com/p/DS9K2oWiFFo/?hl=en
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 33 दिन हो गए हैं. 33वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.75 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 781.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म की कमाई का आंकड़ा 1220 करोड़ पहुंच गया है.
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं. बिपाशा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और बाद में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी करके एक्ट्रेस फिल्मों से भी दूर हो गईं और अब एक्ट्रेस अपने पति और अपनी बेटी देवी के साथ जिंदगी एन्जॉय कर रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DSaLBiKDc7b/?img_index=1
करीना कपूर हाल ही में स्नोफॉल के बीच न्यू ईयर वेकेशन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की कुछ फोटोज शेयर की हैं जिनमें वो स्नोफॉल के बीच ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आ रही हैं. करीना कपूर ने जो पोस्ट शेयर की है उनमें कुछ फोटोज में स्नोफॉल है, तो कुछ फोटोज में एक्ट्रेस स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं. इस बीच एक्ट्रेस के साथ उनके बच्चे जेह और तैमूर भी नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DTK7TSxiM95/?utm_source=ig_embed&ig_rid=d9a2c303-ade7-4777-bd37-2b4b159e8bb7&img_index=14

न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News