—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: साउथ स्टार शिवकार्तिकेयन की Seyon का पहला लुक रिलीज हो गया है. कमल हासन ने एक्टर की इस फिल्म का पोस्टर रिवील किया है. इस पोस्टर में शिवकार्तिकेयन मोर पंख से घिरे नजर आ रहे हैं. एक्टर का ये लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. फैंस भी उनके इस लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं. इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन और कमल हासन की दमदार जोड़ी ऑडियंस को एंटरटेन करती नजर आएगी. हालांकि अभी तक बाकी सभी स्टारकास्ट का नाम या चेहरा रिवील नहीं हो पाया है. वहीं फिल्म की रिलीज डेट भी सामने नहीं आई है, लेकिन सिर्फ पोस्टर ने ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट तेज कर दी है.
वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में उछाल के बाद तुरंत गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.75 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 34.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 45.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
यह भी पढ़ें: BO Collection: O Romeo की कमाई पहले मंडे ही गिरी धड़ाम! जानें 4 दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
शाहिद कपूर के साथ फिल्म में तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इन तीनों कलाकारों की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. वहीं इन तीनों के साथ-साथ फिल्म में विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. मनोरंजन से जुड़ी ऐसी ही ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
Entertainment News LIVE Update in Hindi: साउथ स्टार शिवकार्तिकेयन की Seyon का पहला लुक रिलीज हो गया है. कमल हासन ने एक्टर की इस फिल्म का पोस्टर रिवील किया है. इस पोस्टर में शिवकार्तिकेयन मोर पंख से घिरे नजर आ रहे हैं. एक्टर का ये लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. फैंस भी उनके इस लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं. इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन और कमल हासन की दमदार जोड़ी ऑडियंस को एंटरटेन करती नजर आएगी. हालांकि अभी तक बाकी सभी स्टारकास्ट का नाम या चेहरा रिवील नहीं हो पाया है. वहीं फिल्म की रिलीज डेट भी सामने नहीं आई है, लेकिन सिर्फ पोस्टर ने ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट तेज कर दी है.
वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में उछाल के बाद तुरंत गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.75 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 34.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 45.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
यह भी पढ़ें: BO Collection: O Romeo की कमाई पहले मंडे ही गिरी धड़ाम! जानें 4 दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
शाहिद कपूर के साथ फिल्म में तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इन तीनों कलाकारों की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. वहीं इन तीनों के साथ-साथ फिल्म में विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. मनोरंजन से जुड़ी ऐसी ही ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
शिवकार्तिकेयन की Seyon का पहला लुक रिलीज हो गया है. कमल हासन ने एक्टर की इस फिल्म का पोस्टर रिवील किया है. इस पोस्टर में शिवकार्तिकेयन मोर पंख से घिरे नजर आ रहे हैं. एक्टर का ये लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. फैंस भी उनके इस लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं. इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन और कमल हासन की दमदार जोड़ी ऑडियंस को एंटरटेन करती नजर आएगी.
என்றும் அன்புடன் ேயோன்#seyon@ikamalhaasan @Siva_Kartikeyan #mahendran @Dir_SivakumarM @Music_Santhosh @RKFI @turmericmediaTM @magizhmandram pic.twitter.com/Xv3PWV5qjD
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) February 16, 2026
என்றும் அன்புடன் ேயோன்#seyon@ikamalhaasan @Siva_Kartikeyan #mahendran @Dir_SivakumarM @Music_Santhosh @RKFI @turmericmediaTM @magizhmandram pic.twitter.com/Xv3PWV5qjD
आज मुंबई में रामानंद सागर के बेटे आनंद रामानंद सागर की प्रेयर मीट रखी गई. इस दौरान प्रार्थना सभा में तमाम बॉलीवुड श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे. सोशल मीडिया पर सितारों की फोटोज भी आई हैं. देखें फोटोज
सिंगर जुबीन गर्ग के निधन के मामले की सुनवाई अभी पूरी नहीं हुई है बल्कि इसकी रफ्तार धीमी हो रही है. अब इस पर सिंगर की पत्नी गरिमा और वकील ने मायूसी जताई है. अब उन्होंने सरकार से फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की अपील की है.
मेगास्टार चिरंजीवी के हाथ पर एक पट्टी नजर आई, तो फैंस परेशान हो गए. इस बीच अब मेगास्टार ने अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है. आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा? पढ़ें पूरी खबर…
स्वरा भास्कर और उनके पति फहद अहमद अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मना रहे हैं. इस मौके पर स्वरा ने अपनी शादी की कुछ अनसीन फोटोज शेयर की हैं. साथ ही बेहद इमोशनल कैप्शन भी लिखा है. देखें फोटोज
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव का लुक इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. हर कोई अभिनेता के इस वायरल लुक के बारे में बात कर रहा है. आइए जानते हैं कि क्या है मामला? देखें वीडियो
टीवी के पॉपुलर शो ‘रामायण’ के निर्माता-निर्देशक रामानंद सागर के बेटे आनंद रामानंद सागर की आज प्रार्थना सभा हुई है. इस सभा में उनके परिवार के लोगों के साथ फिल्मी दुनिया के कई सेलेब्स शामिल हुए. सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो वायरल हुए हैं. इस प्रार्थना सभा में हेमा मालिनी, जया बच्चन, रजा मुराद और सोनाक्षी सिन्हा की मां ने शिरकत की. बता दें कि 13 फरवरी को आनंद सागर का निधन हो गया था.
https://www.instagram.com/reels/DU0anM_AkJB/
90 के दशक में रवीना टंडन और अक्षय कुमार की कथित लव स्टोरी काफी चर्चा में रही है. वहीं, शिल्पा शेट्टी के साथ भी एक्टर के लिंकअप की काफी खबरें रही हैं. अब सालों के बाद रवीना ने इस पर चुप्पी तोड़ी है. पढ़िए पूरी खबर.
बॉलीवुड एक्टर और पॉपुलर कॉमेडियन राजपाल यादव को जमानत मिल गई है. इस बीच अब अभिनेता के मैनेजर ने बताया है कि राजपाल जल्द मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. पढ़ें पूरी खबर…
भोजपुरी सिनेमा में आज साउथ और बॉलीवुड सितारे भी काम कर रहे हैं. ऐसे में आज उन एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे हैं, जिनकी रील से किस्मत ही चमक उठी. इसमें एक की तो मौत हो चुकी है और उसकी आज तक मौत की गुत्थी ही नहीं सुलझी. चलिए बताते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में. पढ़िए पूरी खबर.
ओटीटी पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. आज हम आपको उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने ‘धुरंधर’ को पछाड़ दिया है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में… पढ़ें पूरी खबर…
एक्टर शिवकार्तिकेयन ने अपनी अपकमिंग फिल्म SK26 का पोस्टर रिलीज कर दिया है. पोस्टर के मुताबिक फिल्म का नाम ‘सेयोन’ होगा और इसे कमल हासन प्रेजेंट करेंगे. फिल्म के पोस्टर में देखा जा सकता है कि शिवकार्तिकेयन अपने हाथ में एक हथियार लिए बैठे हैं. उनके आस-पास कई मोर हैं और अभिनेता लुंगी और बनियान पहने ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं.
मनोरंजन जगत के सितारों की बात करें तो आज हम आपको एक ऐसे स्टार के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बनाई. पढ़ें पूरी खबर…
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जिंदगी में वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसका सपना हर कोई देखता है. इस बीच अब पीसी ने अपने स्ट्रगल पर बात की है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा? पढ़ें पूरी खबर…
सलमान खान का बहुचर्चित काला हिरण केस में नया मोड़ आया है. मामले की सुनवाई से जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू की बेंच ने सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने मामले को पुट अप अनदर बेंच कर दिया है. पढ़िए पूरी खबर.
जैकी श्रॉफ और माधुरी दिक्षित की आइकॉनिक जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर साथ नजर आने वाली है लेकिन किसी फिल्म में नहीं बल्कि कपिल शर्मा के शो में. दोनों का एक बीटीएस वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों स्टार्स को साथ में थिरकते हुए देखा जा सकता है.
https://www.instagram.com/p/DU0JiEJDGJK/
राजकुमार राव अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं. अपने नए लुक की वजह से एक्टर काफी ट्रोल हुए थे. वह अपना अपकमिंग फिल्म ‘NIKAM’ की शूटिंग को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की और ट्रोल्स को जवाब दिया. इसमें एक्टर ने लिखा, ‘मेरी पहचान मेरी कला से है, इस बायोपिक के लिए मुझे शारीरिक रूप से काफी बदलाव करने पड़े, जिसमें करीब 9–10 किलो वजन बढ़ाना भी शामिल था। मैं मेहनत से लुक हासिल करने में विश्वास रखता हूं.’ राजकुमार ने आगे कहा कि अब वह अगली फिल्म के लिए ट्रांसफॉर्मेशन फेज में हैं और जल्द ही ‘दादा’ यानी सौरव गांगुली के किरदार की तैयारी शुरू करेंगे.
साउथ इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर रूमर्ड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का कॉर्ड वायरल हो गया है. पढ़ें पूरी खबर…
राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं. ऐसे में अब उनकी बेल याचिका पर आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. इसी केस के सिलसिले में सोनू सूद ने अभिनेता के लिए प्रार्थना की थी. ऐसे में अब एक्टर की दुआ कुबूल हो गई है. राजपाल को अंतरिम जमानत मिल गई है. उन्हें कोर्ट ने 3 बजे तक 1.5 करोड़ की डीडी जमा कराने का आदेश दिया था. एक्टर ने इस राशि को जमा करा दिया है और उनकी अंतरिम जमानत को मंजूरी मिल गई है. मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को की जाएगी. पढ़िए पूरी खबर.
मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली, एक बार फिर से अपनी नई फिल्म के साथ मैदान में वापिस आ रहे हैं. फिल्म Jai Somnath, केतन मेहता द्वारा निर्देशत है, वहीं प्रोडक्शन का काम भंसाली और मया मूवीज के तले हो रहा है. लेकिन सभी के मन में एक ही सवाल है कि क्या ये कहानी असल इतिहास की सच्चाई से जुड़ी होगी, या फिर लेखक मनगढ़ंत कहानी बनाकर पेश करेंगे. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर…
राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले की वजह से 5 फरवरी को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा. ऐसे में अब उनकी बेल याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई की जा रही है, जिसमें उनकी याचिका को मंजूरी मिल गई है लेकिन एक शर्त भी रखी गई है. पढ़िए पूरी खबर.
Conjuring Universe में हर चीज बेहद डरावनी तब लगेगी, जब आप इसमें बनाई गई फिल्मों को एक सीक्वेंस के हिसाब से देखेंगे. इससे आपको सभी कहानी के पीछे का कारण अच्छे से पता होगा. आज हम आपको बताएंगे कि इस भूतिया सीरीज को देखने का सही तरीका क्या है. पढ़िए पूरी खबर…
राजपाल यादव की बेल याचिका पर सुनवाई शुरू हो चुकी है. एक्टर की बेल याचिका को मंजूरी मिल गई है. लेकिन एक्टर आज 3 बजे तक का टाइम दिया गया है. उन्हें डेढ़ करोड़ रुपये जमा कराने होंगे.
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते कोई ना कोई फिल्म और सीरीज को रिलीज किया जाता है. ऐसे में इस हफ्ते भी 10 फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. इसमें एक तो कार्तिक आर्यन की फिल्म भी शामिल है. देखिए लिस्ट.
बॉलीवुड में कई सितारे कभी बहुत चमकते हैं तो कभी उनकी रोशनी धीमी पड़ जाती है. ऐसा ही एक सितारा, तो कपूर खानदान से ताल्लुक रखता है. इस समय डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है. हालांकि, इसके घर में हर कोई सुपरस्टार है. वहीं परिवार की रशिया जैसे दूसरे देश में भी काफी फैन फॉलोइंग है. पढ़िए पूरी खबर…
भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर पवन सिंह अक्सर अपने बयानों और विवादों की वजह से चर्चा में रहते हैं. ऐसे में अब एक्टर ने भोजपुरी में अश्लीलता को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने हिंदी सिनेमा के गानों पर सवाल उठा दिया है. पढ़िए पूरी खबर.
मशहूर टीवी एक्ट्रेस Hina Khan की प्रेग्नेंसी से जुड़ी अफवाह जोर पकड़ रही है. शो ‘पति पत्नि और पंगा’ में मुनव्वर फारुकी के साथ वे पेरेंटिग की बातचीत में नजर आ रही हैं. इससे उनके प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज हो गई है. पढ़िए पूरी खबर…
राजपाल यादव चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चा में हैं. अंतरिम जमानत याचिका पर सोमवार यानी कि आज 16 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है. एक्टर को जेल में कोई वीआईपी ट्रीटमेंट भी नहीं दिया गया. ऐसे में चलिए बताते हैं इस मामले में अब तक क्या क्या हुआ. पढ़िए पूरी खबर.
राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं. ऐसे में अब उनकी बेल याचिका पर आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई है. इसी केस के सिलसिले में सोनू सूद ने अभिनेता के लिए प्रार्थना की है.
जय भानुशाली का पिछले दिनों वाइफ माही विज के साथ तलाक को लेकर चर्चा में थे. पत्नी से अलग होने के बाद अब एक्टर को मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया, जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो उनके जाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद ही उनकी जिंदगी में नए प्यार की एंट्री की चर्चा होने लगी है.
एक्ट्रेस Avneet Kaur ने हाल ही में इंस्टाग्राम पोस्ट डाली है, जिसमें उन्होंने रेट रंग की ड्रेस पहन रखी है. इसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.
https://www.instagram.com/p/DUx9kzVDEe1/?utm_source=ig_web_copy_link
कुछ ऐसी टीवी सीरीज होती हैं, जिन्हें देखने के बाद उसकी कहानी आपके दिमाग में महीनों तक बनी रहती है. ऐसे में 8 IMDb वाली ये खतरनाक टीवी सीरीज आपके होश उड़ा सकती है. यह Stephen King की मशहूर किताब “It” की प्रीक्वल है. पढ़िए पूरी खबर…
म्यूजिक कंपोजर Salim Merchant महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर Isha Yoga Foundation के साथ महारात्रि सेलिब्रेट करते हुए दिखे.
https://www.instagram.com/p/DUyG-cIjUq3/?utm_source=ig_web_copy_link
TV एक्ट्रेस सुरभी ज्योति जल्द ही मां बनने वाली हैं. इसी बीच अपने पति के साथ सुरभी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ खास पलों की फोटोज डालीं, जिसमें उनका बेबी बम्प साफ नजर आ रहा है.
https://www.instagram.com/p/DUxQYTSjL5i/?utm_source=ig_web_copy_link
ओडिया संगीत की दुनिया में एक बड़ा दुख का समाचार आया है. प्रसिद्ध ओडिया गायिका गीता पटनायक अब हमारे बीच नहीं हैं. उन्होंने 73 साल की उम्र में ब्रेन स्ट्रोक से दम तोड़ दिया. यह खबर ओडिया संगीत प्रेमियों के लिए बहुत दुखद है.
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक खुद को बाहर से बड़ा कठोर दिखाने की कोशिश करते हैं, मगर अंदर से उतने ही कोमल और साफ हृदय के होते हैं. बॉलीवुड का ये सितारा भी इसी स्वभाव से बदनाम है, जबकि असलियत में वे बहुत ही नेक इंसान हैं. पढ़िए पूरी खबर…
महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर एक्ट्रेस अनन्या पांडे, भगवान शंकर की पूजा करते हुए दिखीं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें अनन्या माथे पर त्रिपुंड और हाथ में आरती लेकर भगवान की पूजा करती हुई नजर आ रही हैं.
https://www.instagram.com/p/DUyVDE5j_5R/?utm_source=ig_web_copy_link
T20 World Cup में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया. इस मौके पर भारत के बच्चे बच्चे ने जश्न मनाया. इसी बीच बॉलीवुड में से भी अजय देवगन से लेकर अनिल कपूर तक के रिएक्शन सामने आए. पढ़िए पूरी खबर…
Isha Yoga Foundation में हर साल भव्य महाशिवरात्रि का आयोजन होता है. इसमें कई जाने माने बड़े नाम शिरकत करते हैं. इस बार धुरंधर की इस एक्ट्रेस ने भी भाग लिया और भक्तिभाव से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया.
https://www.instagram.com/reel/DUylgHjkw_b/?igsh=Z3Y0NW1jbjhvYTlz
Palash Muchhal अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर पिछले दिनों काफी सुर्खियों में थे. लेकिन इस बार की खबर उनके करियर से जुड़ी है. पलाश अपनी नई थ्रिलर फिल्म की तैयारी में हैं, जिसमें उन्होंने अपने लीड एक्टर और एक्ट्रेस को चुन लिया है. मजे की बात यह है कि एक्ट्रेस सलमान खान की इस हीरोइन को चुना है. पढ़िए पूरी खबर…
Karan Johar ने इंस्टाग्राम पर अपनी क्यूट सी सेल्फी शेयर की. बता दें कि फिल्ममेकर करण अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी अलग अलग एंगल से फोटो क्लिक करते रहते हैं.
सुपरस्टार Ranbir Kapoor ने ARKS के इंस्टाग्राम अकाउंट पर LIVE आकर Yeh Jawaani Hai Deewani के सीक्वल पर बड़ा अपडेट दिया है. इस LIVE के दौरान उन्होंने ब्रह्मास्त्र 2 के सीक्वल पर भी बात की है.
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद है. दरअसल. राजपाल चेक बाउंस मामले में जेल की सलाखों के पीछे हैं. लेकिन उन्हें एक फिल्म ऑफर की गई है, जो चर्चा में बनी हुई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
Smriti Mandhana से शादी टूटने के बाद, लगातार Palash Muchhal विवादों में फंसे हुए हैं. इस बीच पलाश जल्द ही एक फिल्म लेकर आ रहे हैं. हालांकि, फिल्म का टाइटल अभी तक डिसाइड नहीं किया गया है. ये एक थ्रिलर फिल्म होगी, जिसके लीड एक्टर और लीड एक्ट्रेस को फाइनल कर लिया गया है. पिछले दिनों खबर आई थी कि इकबाल फिल्म के एक्टर श्रेयस तलपड़े इसमें लीड रोल निभाएंगे. अब एक्ट्रेस को लेकर भी अपडेट सामने आ गया है. इस फिल्म में सलमान खान की एक्ट्रेस Daisy Shah मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं.
DAISY SHAH JOINS SHREYAS TALPADE IN PALASH MUCHHAL’S NEXT FILM… On the auspicious occasion of #mahashivratri, director #palaashmuchhal has signed #daisyshah as the female lead opposite #shreyastalpade for his upcoming, as-yet-untitled thriller.Set against the backdrop of… pic.twitter.com/fWWNYJoucI
Shahid Kapoor और Tripti Dimri की नई फिल्म O Romeo, 13 फरवरी, 2026 में रिलीज हुई. वैलेंटाइन वीकेंड रिलीज होने की वजह से फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें थी, लेकिन कमाई के आंकड़े इन उम्मीदों पर पानी फेरते हुए नजर आ रहे हैं. Sacnilk की रिपोर्ट्स के अनुसार, कल यानी रविवार को फिल्म की कमाई 9 करोड़ रुपये के लगभग रही. यह दूसरे दिन से काफी कम है. हालांकि, दूसरे दिन यानी वैलेंनटाइन्स डे पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया और कलेक्शन बढ़कर 12.65 करोड़ से 14.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया यह पहले दिन से करीब 60% की ग्रोथ थी. वहीं ओपनिंग डे पर फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपए कमाए.
सुपरस्टार Ranbir Kapoor ने ARKS के इंस्टाग्राम अकाउंट पर LIVE आकर Yeh Jawaani Hai Deewani के सीक्वल पर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि “आपमें से बहुत सारे लोग YJHD का पार्ट 2 देखना चाहते हैं, लेकिन इतनी सारी नई फिल्में, नए निर्देशक और नए विचार हैं जिन पर काम किया जा सकता है. मुझे लगता है कि ‘Yeh Jawaani Hai Deewani’ की एंडिंग बिल्कुल सही थी. इसलिए मुझे नहीं लगता कि इसके पार्ट 2 की कोई जरूरत है.”
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in