—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: सिनेमाघरों में इस हफ्ते दो अलग-अलग जॉनर की फिल्में एक साथ रिलीज हुई हैं. एक तरफ अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ है, तो दूसरी तरफ सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’. 20 फरवरी 2026 को रिलीज हुई इन दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की आने वाली ‘अल्फा’ को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. दरअसल, कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने दावा किया कि यश राज फिल्म्स (YRF) अपनी अगली फिल्म ‘अल्फा’ को सिनेमाघरों के बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज करेगी. केआरके के अनुसार, YRF ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि उन्हें आशंका है कि फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगी. केआरके ने अपने X पर पोस्ट शेयर करके ये दावा किया है.
इसके अलावा आज एक्ट्रेस और मॉडल प्रिया सचदेव का भी जन्मदिन है. प्रिया सचदेव इस साल अपना 50वां जन्मदिन मना रही है. प्रिया सचदेव एक एक्ट्रेस और मॉडल होने के अलावा एक इंडियन-अमेरिकन बिजनेसवुमन हैं. पिछले कुछ वक्त से प्रिया अपने दिवंगत पति संजय कपूर की पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर के बच्चों के साथ संपत्ति विवाद को लेकर सुर्खियों में है.
तापसी पन्नू की फिल्म ‘Assi’ ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 1.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक फिल्म ‘Do Deewane Sheher Mein’ ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं, इस फिल्म ने दुनियाभर में 1.45 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.
Assi vs Do Deewane Seher Mein box office collection 2: सिनेमाघरों में इस हफ्ते दो अलग-अलग जॉनर की फिल्में एक साथ रिलीज हुई हैं. एक तरफ अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ है, तो दूसरी तरफ सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’. 20 फरवरी 2026 को रिलीज हुई इन दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Shah Rukh Khan Visit Hospital For Salim Khan:सलमान खान के पिता और लेखक सलीम खान इन दिनों अस्पताल में हैं. जहां उन्हें देखने के लिए कई बड़े सेलेब्स पहुंच रहें हैं. सलीम खान को देखने और उनका हालचाल जानने के लिए शाहरुख खान भी पहुंचे हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Malaika Arora Visit Hospital For Salim Khan: बॉलीवुड की चकाचौंध के बीच कभी-कभी ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं, जो दिल को छू जाती हैं. सलमान खान के पिता सलीम खान की तबियत खराब है, जिसके बाद कई बड़े सेलेब्स उनसे मिलने के लिए पहुंच रहें हैं. इन सबके बीच सबसे ज्यादा चर्चा मलाइका अरोड़ा की रही, जो रिश्तों की कड़वाहट को पीछे छोड़कर अपने रिश्ते को निभाती नजर आईं हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Dhurandhar 2 and Toxic: मार्च का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं होने वाला है. बॉक्स ऑफिस पर दो महाशक्तियों के बीच सीधा मुकाबला तय हो चुका है. एक तरफ रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ है, तो दूसरी तरफ कन्नड़ सुपरस्टार यश की मेगा-बजट फिल्म ‘टॉक्सिक’. इस महा-क्लैश पर अब मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने अपनी बेबाक राय साझा की है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Ramayan Angad Bashir Khan: रामानंद सागर की ‘रामायण’ के हर पात्र ने दर्शकों के दिलों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है. इन्हीं में से एक बेहद प्रभावशाली किरदार था ‘अंगद’ का, जिसे अभिनेता बशीर खान ने अपनी जीवंत अदाकारी से अमर कर दिया. रावण की सभा में अंगद का पैर जमाने वाला वो दृश्य आज भी लोगों के रोंगटे खड़े कर देता है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
ओटीटी पर तमाम ऐसी फिल्में और वेब सीरीज मौजूद हैं, जो कि सच्ची घटना पर आधारित हैं. वहीं, नेटफ्लिक्स पर एक ऐसी ही सीरीज है, जो कि दिल्ली के एक सीरियल किलर पर बनी है, जिसने हत्याएं करके उनके कटे हुए सिर तिहाड़ जेल के बाहर फेंक दिए थे और पुलिस को चैलेंज किया था. यहां पढ़ें पूरी खबर..
प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं. उन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी अपने अभिनय से सभी को दीवाना बना लिया है. साल 2012 में उन्होंने अपने हॉलीवुड एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. हालांकि हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने को लेकर बात की है. उन्होंने बताया है कि उन्हें इसके लिए मजबूर किया गया था. यहां पढ़ें पूरी खबर..
वाणी कपूर बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. वाणी आखिरी बार फिल्म खेल खेल में नजर आईं थी. हालांकि उनकी तीन बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट अटकी हुई है. एक्ट्रेस की इन तीनों फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन ये अभी भी रिलीज नहीं हुई है. यहां पढ़ें पूरी खबर..
सोशल मीडिया एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है. यहां एक खूबसूरत इन्फ्लुएंसर का निधन हो गया है, जो अभी सिर्फ 20 साल की ही थी. उनके निधन की खबर से परिवार, दोस्तों और फॉलोअर्स को गहरा सदमा लगा है. पढ़ें पूरी खबर…
https://www.instagram.com/p/DR79HzJCKZ7/?img_index=1
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. हाल ही में फिल्म का टीजर हुआ जिसे लोगों की काफी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. वहीं, अब खबर आ रही है कि मेकर्स ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…
https://www.instagram.com/p/DUR_DHhCJLN/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
प्रतिभा रांटा और कोंकणा सेन शर्मा की अपकमिंग फिल्म अक्यूज़्ड का आज ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर दो ऐसी महिलाओं के बारे में है, जो एक दूसरे से प्यार करती हैं. लेकिन सामाजिक तौर पर लोग इसे स्वीकार नहीं करते हैं और धीरे-धीरे दोनों के रिश्ते में दरार डालने के लिए लोग कई कोशिशें करते हैं.
https://www.instagram.com/reel/DVAgfPXEh95/?utm_source=ig_web_copy_link
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक फिल्म ‘Do Deewane Sheher Mein’ ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं, इस फिल्म ने दुनियाभर में 1.45 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.
https://www.instagram.com/p/DU-QWM_EWVX/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
तापसी पन्नू की फिल्म ‘Assi’ ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 1.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
https://www.instagram.com/reel/DUVUyAlCCWO/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
इसके अलावा आज एक्ट्रेस और मॉडल प्रिया सचदेव का भी जन्मदिन है. प्रिया सचदेव इस साल अपना 50वां जन्मदिन मना रही है. प्रिया सचदेव एक एक्ट्रेस और मॉडल होने के अलावा एक इंडियन-अमेरिकन बिजनेसवुमन हैं. पिछले कुछ वक्त से प्रिया अपने दिवंगत पति संजय कपूर की पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर के बच्चों के साथ संपत्ति विवाद को लेकर सुर्खियों में है.
https://www.instagram.com/p/CHQNr58H09u/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की आने वाली ‘अल्फा’ को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. दरअसल, कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने दावा किया कि यश राज फिल्म्स (YRF) अपनी अगली फिल्म ‘अल्फा’ को सिनेमाघरों के बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज करेगी. केआरके के अनुसार, YRF ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि उन्हें आशंका है कि फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगी. केआरके ने अपने X पर पोस्ट शेयर करके ये दावा किया है.
Producer Aditya Chopra is 100% sure that his upcoming Film #alpha (Alia Bhatt starer) will be a sure shot disaster. Therefore he has decided to release the film directly on OTT. It’s a right decision! pic.twitter.com/Wa5bwZtud0
— KRK (@kamaalrkhan) February 20, 2026
Producer Aditya Chopra is 100% sure that his upcoming Film #alpha (Alia Bhatt starer) will be a sure shot disaster. Therefore he has decided to release the film directly on OTT. It’s a right decision! pic.twitter.com/Wa5bwZtud0
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in