Entertainment News LIVE: Allu Sirish और Nayanika की हुई सगाई, प्राइवेट सेरेमनी में एक-दूसरे को पहनाई रिंग – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: अनुपम खेर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वह सतीश शाह के निधन पर शोक जताते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने वीडियो में बताया कि वह स्विट्जरलैंड से वापस आने के बाद सतीश के घर गए थे औक उनकी पत्नी से मुलाकात की.
सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन नए-नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं. ‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते प्रणित मोरे को कैप्टेंसी मिल गई है. शहबाज को हराने के बाद प्रणित के हाथों में घर की सत्ता आ गई है. अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है इसमें मालती चाहर और तान्या मित्तल के बीच जंग देखने को मिली. मालती ने गलती से तान्या को धक्का मार दिया. इससे तान्या भड़क गईं और दोनों के बीच बहस बाजी शुरू हो गई. इसके साथ ही आज ‘राइज एंड फॉल’ के विनर और टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत ‘कार्तिका’ सीरियल से की थी. इसके बाद ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’, ‘मिले जब हम तुम’, ‘मेरी आशिकी तुम से ही’ और ‘नागिन’ जैसी कई टीवी सीरियल में अर्जुन अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत चुके हैं.
यह भी पढ़ें: Thamma या Ek Deewane Ki Deewaniyat… 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किसका पलड़ा भारी? जानें कलेक्शन
वहीं दूसरी ओर ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं. ‘थामा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 10वें दिन 3.25 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 108.25 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने दुनिया भर में 143.75 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 10वें दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 55 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनिया भर में फिल्म ने 71.8 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव के साथ बने रहिए.
Ravi Kishan: भोजपुरी एक्टर और भारतीय जनता पार्टी से गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला को जान से मारने की धमकी मिली है. आरोपी ने एक्टर के निजी सचिव को फोन करके ये धमकी दी है. पढ़ें पूरी खबर…

Dharmendra first wife Prakash Kaur: बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इस वक्त सुर्खियों में छाए हुए हैं. एक्टर को लेकर खबर आई कि वो अस्पताल में एडमिट हैं और इसके बाद से ही अभिनेता की चर्चा होने लगी. हालांकि, एक्टर बिल्कुल ठीक हैं. पढ़ें पूरी खबर…

अल्लू सिरीश और नयनिका की सगाई हो गई है. कपल ने एक प्राइवेट सेरेमनी में दोस्ती औ फैमिली की मौजूदगी में एक-दूसरे को रिंग पहनाई है. सोशल मीडिया पर फैंस कपल को बधाई देने में लगे हुए हैं.

https://www.instagram.com/p/DQepRuREgaD/?img_index=2&igsh=MWV6Y2Y4d3h4NHp1dw%3D%3D
Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्टर कैटरीना कैफ एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की एक फोटो सामने आने के बाद इटंरनेट पर हलचल बढ़ गई है. माहौल गरम हो गया है और फैंस ने एक्ट्रेस की प्राइवेसी को लेकर सवाल किए हैं. पढ़ें पूरी खबर…
Sarvadaman Banerjee: पॉपुलर टीवी शो ‘श्रीकृष्णा’ में कृष्ण का रोल अदा करने वाले अभिनेता सर्वदमन बनर्जी को शायद आज बहुत लोग ना पहचान पाए. सर्वदमन बनर्जी 60 साल के हो चुके हैं और अब उनको पहचानना भी मुश्किल हो गया है. पढ़ें पूरी खबर…
अमिताभ बच्चन को लेकर खबर आ रही थी कि वो सलमान खान की फिल्म ‘बेटल ऑफ गलवान’ में नजर आने वाले हैं. हालांकि, अब फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने साफ कर दिया है कि वो फिल्म का हिस्सा नहीं हैं.
Blockbuster Film: बॉक्स ऑफिस पर फिल्में आती रहती हैं. आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने अपने नाम 34 रिकॉर्ड बनाए थे. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसी कौन-सी फिल्म थी जिसने इतने सारे अवॉर्ड अपने नाम किए थे. पढ़ें पूरी खबर…
खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह के भोजपुरी सॉन्ग का अब भी जलवा बरकरार है. इसे यूट्यूब पर अब तक 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने में उनके साथ बॉलीवुड के एक मशहूर सिंगर भी नजर आए हैं. पढ़िए पूरी खबर.
सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून, 2020 हुआ था. उनकी मौत की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया था. ऐसे में अब एक्टर की मौत के 5 साल बाद बहन श्वेता सिंह ने बात की है. पढ़िए पूरी खबर.
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है. कथित तौर पर एक्टर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता को उनके रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
‘RRR’ और ‘गेम चेंजर’ जैसी फिल्मों के बाद राम चरण अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब मूवी की शूटिंग श्रीलंका में चल रही है. इसकी शूटिंग के दौरान एक्टर ने श्रीलंका में फैंस से मुलाकात की है. उनक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई है.

We will cherish this best time spent with my most favourite person, hero @AlwaysRamCharan Anna and extremely talented director @BuchiBabuSana garu during the shoot of #peddi ❤️🔥The hardwork & efforts Charan Anna is putting in for this movie is absolutely phenomenal 👏 Just… pic.twitter.com/P2Pi0YgeR3

बॉलीवुड से लेकर साउथ तक में एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. उनकी तस्वीरें इंस्टग्राम पर शेयर की गई हैं, जिसमें उनका शानदार लुक देखने के लिए मिल रहा है. इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DQeNEAYjdnx/

वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों को कपल गोल्स देते हुए देखा जा सकता है.

https://www.instagram.com/p/DQdorgbCK01/

OTT Trending Film: इस वक्त ओटीटी पर एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई है, जो आते ही पहले नंबर पर आ गई है. इस फिल्म को लोगों का बेहद प्यार मिल रहा है. हर कोई फिल्म की जमकर तारीफ कर रहा है. आइए जानते हैं इसके बारे में… पढ़ें पूरी खबर…
अक्टूबर महीना खत्म हो चुका है और नवंबर शुरू हो चुका है. ऐसे में इस महीने दर्शकों को एंटरटेनमेंट का फुल डोज देखने के लिए मिलने वाला है. फिल्मों के साथ ही मोस्ट अवेटेड सीरीज की भी लाइन लगने वाली है. पढ़िए पूरी खबर.
पूर्व मिस यूनिवर्स वर्तिका सिंह को लेकर खबर सामने आ रही है कि वह बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. वर्तिका इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इससे उनका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है. आपको बता दें कि फिल्म को 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

https://www.instagram.com/p/DQeGkaIk8g5/

अनुपम खेर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वह सतीश शाह के निधन पर शोक जताते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने वीडियो में बताया कि वह स्विट्जरलैंड से वापस आने के बाद सतीश के घर गए थे औक उनकी पत्नी से मुलाकात की.

https://www.instagram.com/reel/DQeBafWAi22/?igsh=MWVmY2pwcHZmazFvYw%3D%3D

इस साल 2025 में कई बेहतरीन फिल्मों को रिलीज किया गया. इसमें तो कई ऐसी रिलीज भी रहीं, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था और उनका बजट भी 200-400 करोड़ रहा लेकिन, ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं. पढ़िए पूरी खबर.
Aishwarya Rai Bachchan Birthday: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस में से अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन कल 1 नवंबर को अपना बर्थडे मनाने वाली हैं. ऐश्वर्या राय को लोगों का खूब प्यार मिलता है और हर कोई उनकी और उनके काम की जमकर तारीफ करता है. पढ़ें पूरी खबर…

बीते दिन शहनाज गिल की फिल्म ‘इक कुड़ी’ की स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें अवनीत कौर पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने ढोल पर ठुमके लगाए. उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/DQcsgGMDY7_/

कृष्णा अभिषेक की बहन और ‘बिग बॉस 13’ की एक्स कंटेस्टेंट आरती सिंह हाल ही में शहनाज गिल की फिल्म ‘इक कुड़ी’ की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं. इस दौरान का उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें ढोल पर जमकर थिरकते हुए देखा जा सकता है. उनका पंजाबी स्वैग वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/DQd2nSXE3bb/

टीवी एक्ट्रेस हिना खान और उनके हसबैंड रॉकी जायसवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों को शहनाज गिल की फिल्म ‘इक कुड़ी’ की स्क्रीनिंग में देखा जा सकता है. इस दौरान दोनों साथ में रेड कार्पेट पर जमकर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DQd4IYHk2KY/

सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म ‘काल त्रिघोरी’ का नया वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें काले जादू के मंत्रों का उच्चारण देखा जा सकता है. ये काफी डरावना वीडियो है. देखिए…

https://www.instagram.com/p/DQdiMDSCI5V/

बॉलीवुड एक्टर टीकू तलसानिया पर FIR दर्ज की गई है. मामला अहमदाबाद का है. 71 साल के एक्टर को लेकर बताया जा रहा है कि वह खतरनाक बाइक स्टंट कर रहे थे, जिसकी वजह से उन पर और को-एक्ट्रेस मानसी पारेख पर एफआईआर दर्ज की गई है. वीडियो की बात करें तो एक्टर्स द्वारा गुजराती फिल्म मिस्री को प्रमोट करने के लिए एक क्लिप में मानसी को चली बाइक में सड़क पर टाइटैनिक का आइकॉनिक पोज देते हुए देखा गया.
बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर को आज उनकी एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने 28 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर राज किया था. उनकी फिल्म को 1997 में रिलीज किया गया था और ये उस साल की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म रही थी. चलिए बताते हैं इसके बारे में.
अनन्या पांडे ने बीते दिन ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस सेलिब्रेशन की फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उन्हें अपनी बेस्टी सुहाना खान और ऑरी समेत कई सेलेब्स के साथ जन्मदिन मनाया. देखिए उनकी तस्वीरें…

https://www.instagram.com/p/DQb4ty7DJLr/

तेजा सज्जा स्टारर फिल्म ‘हनु मान’ बनाने वाले फिल्मफेकर प्रशांत वर्मा इन दिनों ‘महाकाली’ को लेकर चर्चा में हैं. बीते दिन ही इसका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें एक्ट्रेस का धांसू लुक देखने के लिए मिला था. ऐसे में चलिए बताते हैं 'महाकाली' बनीं एक्ट्रेस के बारे में.
अर्जुन बिजलानी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्ट्रेस के बर्थडे पर प्रियंका चाहर चौधरी ग्लैमरस अवतार में पहुंची हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/reel/DQccKnKiPiB/?utm_source=ig_embed&ig_rid=88aee8c6-733a-4a5c-baa0-e31c837c6a3b
अगस्त्य नंदा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसके जरिए उनके साथ एक्ट्रेस सिमर भाटिया एक्टिंग में डेब्यू करने वाली हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि उनका अक्षय कुमार के साथ खास कनेक्शन है? चलिए बताते हैं उनके बारे में.
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े और मौनी रॉय की अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट टल गई है. पहले ये फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होने जा रही थी अब ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

https://www.instagram.com/p/DQddO2cjHF9/?utm_source=ig_embed&ig_rid=52f9c659-38ef-4692-b74f-51dcf8430f86
करीना कपूर ने भारतीय महिला टीम की जीत पर बधाई दी है. करीना ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘शाबाश टीम इंडिया, हमारी लड़कियां फाइनल में आ गई.’ सोशल मीडिया पर उनकी फोटो काफी वायरल हो रही है.
अनुपम खेर और किरण खेर के बेटे सिकंदर खेर अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. सिंकदर खेर ‘खेलें हम जी जान से’ , ‘प्लेयर्स’ , ‘औरंगजेब’ , ‘तेरे बिन लादेन: डेड ऑर अलाइव’ और ‘द जोया फैक्टर’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

https://www.instagram.com/p/DPV7OiejFZM/?img_index=1
अगस्त्य नंदा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. पहले अमिताभ बच्चन ने अगस्त्य के लिए एक्स पर एक स्पेशल नोट लिखा था. वहीं अब जया बच्चन ने अगस्त्य की तारीफों के पुल बांधे हैं. बॉलीवुड हंगामा से बातचीत करते हुए जया बच्चन ने कहा कि अगस्त्य बहुत समझदार है और वो नई चीजों को बहुत तेजी से सीखता है और वो झुंड में नहीं चलता है.
https://www.instagram.com/p/DPyTlaijKvG/
‘सैयारा’ से फेमस हुईं अनीत पड्डा अब मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा बन गई हैं. ‘थामा’ के पोस्ट क्रेडिट सीन में ‘शक्ति शालिनी’ का टीजर दिखाया गया, जिसे देखकर अनीत पड्डा मुस्कुराने लगीं. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/reel/DQbb3dSEonn/?utm_source=ig_embed&ig_rid=8059f998-552e-4ed7-9c3d-31331fd13ea5
अनन्या पांडे ने अपने बर्थडे की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस के साथ सुहाना खान और अनन्या के भाई अहान पांडे भी नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर अनन्या की ये फोटोज खूब वायरल हो रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DQbxdmmibeV/?utm_source=ig_embed&ig_rid=0aba0ddc-b8d4-427c-b230-c9b495b17801
आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ और हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं. ‘थामा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 10वें दिन 3.25 करोड़ की कमाई की. वहीं ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 10वें दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ की कमाई की. पढ़िए पूरी खबर
‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते प्रणित मोरे को कैप्टेंसी मिल गई है. शहबाज को हराने के बाद प्रणित के हाथों में घर की सत्ता आ गई है. अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है इसमें मालती चाहर और तान्या मित्तल के बीच जंग देखने को मिली. मालती ने गलती से तान्या को धक्का मार दिया. इससे तान्या भड़क गईं और दोनों के बीच बहस बाजी शुरू हो गई.

‘राइज एंड फॉल’ के विनर और टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत ‘कार्तिका’ सीरियल से की थी. इसके बाद ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’, ‘मिले जब हम तुम’, ‘मेरी आशिकी तुम से ही’ और ‘नागिन’ जैसी कई टीवी सीरियल में अर्जुन अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत चुके हैं.

https://www.instagram.com/p/DP6HTJmErZo/?img_index=1
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News