Entertainment News LIVE: Ghooskhor Pandat पर खत्म हुआ विवाद, मेकर्स ने बदला टाइटल, जल्द सामने आएगा नया नाम – E24 Bollywood

—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर विवाद पर एक नया अपडेट आया है. सुप्रीम कोर्ट ने इस विवाद की सुनवाई खत्म करते हुए सभी याचिकाएं बंद कर दीं हैं. इसके साथ ही कोर्ट ने फिल्म का टाइटल बदलने के फैसले पर मेकर्स की सराहना भी की. कोर्ट ने कहा, ‘अब इस विवाद को पूरी तरह खत्म माना जाना चाहिए.’ वहीं फिल्ममेकर ने साफ शब्दों में इस बात को साफ करते हुए कहा है कि किसी भी समुदाय का अपमान करने का उनका कोई इरादा नहीं था. फिलहाल अभी फिल्म का नया नाम सामने नहीं आया है.
भारतीय सिनेमा के फेमस फिल्ममेकर एसएस राजामौली इन दिनों अपनी फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग को लेकर बीजी चल रहे हैं. उनकी ये फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी. हाल ही में एसएस राजामौली ने अपनी एक बड़ी इच्छा जाहिर की है. राजामौली ने फैंसंगो से बात करते हुए कहा, ‘मैं भारतीय सिनेमा के लिए एक अच्छा खासा फैन बेस बनाना चाहता हूं, जैसे के-पॉप या जापानी एनीमे का दुनिया भर में एक मजबूत फैनबेस है, जो न केवल कोरिया और जापान में, बल्कि पूरी दुनिया में है.’
इसके अलावा, आज बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट की तरफ से दी गई अंतरिम जमानत आज खत्म हो जाएगी. चेक बाउंस मामले में फंसे राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने 16 फरवरी को 18 मार्च, 2026 तक के लिए अंतरिम जमानत दी थी, जो आज खत्म हो गई है. मालूम हो कि राजपाल यादव का यह कानूनी मामला साल 2010 से जुड़ा है.
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की इंटेंस रोमांटिक फिल्म ‘O Romeo’ ने 6वें दिन 3.50 का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 43.85 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में 67.15 करोड़ का कारोबार कर लिया है. आदर्श गौरव और शनाया कपूर की फिल्म ‘Tu Yaa Main’ ने 6वें दिन 0.27 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ भारत में इस फिल्म ने अब तक कुल सिर्फ 3.97 करोड़की कमाई की है. इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन सिर्फ 4.35 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड’ को लेकर केरल हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है. जहां फिल्म के टीजर को स्टेट की इमेज खराब करने वाला और सांप्रदायिक तनाव भड़काने वाला बताया गया है.

इंडियन डायरेक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट को सुप्रीम कोर्ट से उस मामले में जमानत मिल गई है, जिसमें उनके ऊपर फिल्म बनाने के नाम पर 30 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप था. इसके साथ ही कोर्ट ने मामले को आपसी समझौते (मीडिएशन) से सुलझाने को आदेश दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले राजस्थान हाई कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. ‘घूसखोर पंडत’ के बाद अब इस फिल्म के नाम और इसकी कहानी पर यादव समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है. समाज का आरोप है कि फिल्म के जरिए उनकी छवि को धूमिल करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है. इस विवाद ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है और प्रशासन से फिल्म पर तुरंत रोक लगाने की मांग की जा रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

Raja Shivaji Poster: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के शुभ अवसर पर भारतीय सिनेमा प्रेमियों को एक बड़ा तोहफा मिला है. रितेश देशमुख की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी के सहयोग से बन रही यह फिल्म स्वराज्य के संस्थापक और महान योद्धा महाराज शिवाजी के जीवन की गाथा को भव्य स्तर पर पेश करने के लिए तैयार है. यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय इतिहास के उस गौरवशाली अध्याय की जीवंत प्रस्तुति है जिसने राष्ट्र का स्वाभिमान जगाया. पूरी खबर यहां पढ़ें…

अगर आप इस वीकेंड घर पर रहकर शानदार फिल्में और सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो तैयार हो जाइए. इस शुक्रवार यानी 20 फरवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का बड़ा धमाका होने जा रहा है. अनुराग कश्यप की डार्क थ्रिलर से लेकर इमोशनल कोरियन ड्रामा तक, यहां हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

Anil Kapoor Subedaar Release Date: अनिल कपूर एक बार फिर पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इस बार उनका अंदाज किसी ‘चॉकलेटी बॉय’ का नहीं बल्कि एक खूंखार और उसूलों वाले ‘सूबेदार’ का है. प्राइम वीडियो की आने वाली ओरिजिनल फिल्म ‘सूबेदार’ का नया गाना ‘लल्ला’ रिलीज हो गया है, जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है. इस गाने में अनिल कपूर का एक्शन और स्वैग देखकर फैंस उनकी तुलना ‘बॉर्डर’ वाले सनी देओल से कर रहे हैं. जोश और जुनून से भरा यह गाना फिल्म की कहानी की गहराई को बखूबी बयां करता है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर विवाद पर एक नया अपडेट आया है. सुप्रीम कोर्ट ने इस विवाद की सुनवाई खत्म करते हुए सभी याचिकाएं बंद कर दीं हैं. इसके साथ ही कोर्ट ने फिल्म का टाइटल बदलने के फैसले पर मेकर्स की सराहना भी की. कोर्ट ने कहा, ‘अब इस विवाद को पूरी तरह खत्म माना जाना चाहिए.’ वहीं फिल्ममेकर ने साफ शब्दों में इस बात को साफ करते हुए कहा है कि किसी भी समुदाय का अपमान करने का उनका कोई इरादा नहीं था. फिलहाल अभी फिल्म का नया नाम सामने नहीं आया है.

https://www.instagram.com/reel/DUTF3cTCLm8/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के बाद अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन की यह फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को कल रात 12 बजे अब ओटीटी पर रिलीज हुई, जिसकी जानकारी अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम पर दी है. पढ़ें पबरी खबर…

https://www.instagram.com/p/DU6J34cDBIz/?utm_source=ig_embed&ig_rid=bf689b1f-38de-4a76-a0c4-acbdaeca12be
बॉलीवुड के फेमस राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान इस समय मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. मंगलवार को अचानक सलीम खान की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. सलीम खान की हेल्थ देते हुए डॉक्टर्स ने बताया था कि सलीम खान का ब्लड प्रेशर बढ़ने से उन्हें हल्की सी ब्रेन हेमरेज की समस्या हो गई थी. हालांकि, अभी उनकी तबीयत ठीक है.

It’s disappointing to see the silence from Bollywood biggies while Salim Khan Sahab is unwell. #salmankhan has always been the first one to stand by everyone in their tough times. Where is that same energy now? True colors come out when the cameras aren't rolling 🤡 pic.twitter.com/Uz3OPuvwYG

हॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री टैलेंटेड रैपर लिल पोप्पा का निधन हो गया है. लिल ने 25 साल की छोटी उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया. ये खबर सामने आई पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी. हालांकि, ये नहीं बताया गया कि आखिर रैपर की इस तरह अचानक मौत किस वजह से हुई है. पढ़ें पूरी खबर…

Lil Poppa cries out for help on his IG story just 2 weeks ago 🥺 He sadly passed away today due to suicide 💔“I got 1 more album and its over , I’m going to find my peace” pic.twitter.com/UPHmewqBLa

भारतीय सिनेमा के फेमस फिल्ममेकर एसएस राजामौली इन दिनों अपनी फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग को लेकर बीजी चल रहे हैं. उनकी ये फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी. हाल ही में एसएस राजामौली ने अपनी एक बड़ी इच्छा जाहिर की है. राजामौली ने फैंसंगो से बात करते हुए कहा, ‘मैं भारतीय सिनेमा के लिए एक अच्छा खासा फैन बेस बनाना चाहता हूं, जैसे के-पॉप या जापानी एनीमे का दुनिया भर में एक मजबूत फैनबेस है, जो न केवल कोरिया और जापान में, बल्कि पूरी दुनिया में है.’

"I want to have a good amount of fan base for Indian cinema." #varanasi Director S.S. Rajamouli talk about broadening the reach of Indian cinema. pic.twitter.com/cBI7LYB4bK
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News