Entertainment News Live: ‘Tumbbad 2’ में कौन बनेगा हस्तर की खौफनाक दुनिया का बादशाह, अक्षय खन्ना या फिर नवाजुद्दीन सिद्दीकी! – E24 Bollywood

—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: साल 2018 की फिल्म तुम्बाड अपनी शानदार कहानी, बेहतरीन विजुअल्स और हस्तर के खौफ को लेकर जानी जाती है. तुम्बाड 2 को लेकर एक अपडेट सामने आया है. फिल्म के प्रोड्यूसर सोहम शाह ने इस बार मूवी के लिए पेन स्टूडियोज के जयंतीलाल गड़ा के साथ हाथ मिलाया है. जो कि गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. इन सभी के अलावा इस मूवी के नए विलेन की तलाश की जा रही है.
दरअसल, फिल्म के करीबी सूत्रों के मुताबिक दो बेहतरीन कलाकार अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर विचार किया जा रहा है. फिल्म के सीक्वल पार्ट को लेकर मेकर्स का उद्देश्य सिर्फ फिल्म में एक डरावना विलेन दिखाना नहीं बल्कि एक ऐसा लेयर्ड किरदार लाना चाहते हैं, जो कि गहराई से काम कर सके. अक्षय खन्ना शानदार एक्टर हैं और नवाजुद्दीन डार्क रोल बखूबी निभाते हैं. हालांकि अभी तक कास्टिंग को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.
राजपाल यादव को 16 फरवरी को तिहाड़ जेल से रिहा हुए हैं. एक्टर को भांजी की शादी अटेंड करने के लिए अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया है. हालांकि को अभी भी 6 करोड़ रुपये का कर्ज देना है. जिसमें से शिकायकर्ता के वकील ने एबीपी से बात करते हुए कहा है कि अगर राजपाल बकाया पैसा चुका देते हैं वह केस खत्म कर देंगे.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
साल 2023 की सीक्वल फिल्म द केरल स्टोरी 2 का आज मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज कर दिया है. फिल्म धर्म परिवर्तन के बारे में है. इस मूवी में इस बार तीन लड़कियों और धर्म परिवर्तन के बाद उनकी बदली जिंदगी के बारे में दिखाया जाएगा. मूवी सिनेमाघरों में 27 फरवरी 2026 को रिलीज होगी. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://www.instagram.com/reel/DU2Y2OWjKqS/?utm_source=ig_web_copy_link
Salim Khan Hospitalised: हिंदी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को लेकर एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है. 90 वर्षीय सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस खबर के बाद से ही उनके प्रशंसक और फिल्म जगत के लोग उनके बेहतर स्वास्थ्य की दुआएं कर रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें..

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. इस बीच उनकी फिल्म धुरंधर 2 भी रिलीज को तैयार है. हालांकि फिल्म के प्रोडक्शन हाउस बी26 स्टूडियोज को बीएमसी ने नियमों के उल्लंघन के कारण ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

बॉलीवुड में एक दौर ऐसा भी था जब विवेक ओबेरॉय को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया था. सलमान खान के साथ हुए विवाद और लगातार फ्लॉप फिल्मों के बोझ तले दबे विवेक के लिए एक्टिंग का रास्ता लगभग बंद हो गया था. लेकिन जिस अभिनेता को इंडस्ट्री ने खत्म मान लिया था, उसने अपनी किस्मत खुद लिखी. आज विवेक ओबेरॉय न केवल एक सफल अभिनेता हैं, बल्कि एक अरबपति उद्यमी (Entrepreneur) भी बन चुके हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…

अमीषा पटेल इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस के खिलाफ 2017 के मामले में मुरादाबाद कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है. क्योंकि एक्ट्रेस कोर्ट में सुनवाई के दौरान मौजूद नहीं थी. हालांकि अब इस मामले में एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है और इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा चौड़ा पोस्ट डाला है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

O Romeo Collection: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से चर्चा में बनी हुई है. फिल्म ने अपने पहले सोमवार यानी कि चौथे दिन ठीक-ठाक कमाई की है. फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पहले सोमवार को 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया है और मूवी ने कुल भारत में 34.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. यहां पढ़ें पूरी खबर..,.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News