Entertainment News LIVE Updates: Dhurandhar का ट्रेलर रिलीज पोस्टपोन, दिल्ली ब्लास्ट के बाद मेकर्स ने लिया फैसला – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Dharmendra Latest News LIVE: धर्मेंद्र के निधन की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में भर्ती थे. सांस लेने में आई तकलीफ के बाद एक्टर को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. इस खबर से इंडस्ट्री में टेंशन का माहौल बन गया है. बीती रात धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल में सलमान खान, आमिर खान और गोविंदा जैसे सुपरस्टार भी मिलने पहुंचे हैं.
यह भी पढ़ें: हिंदी ही नहीं पंजाबी और बंगाली फिल्मों में भी किया काम, बॉलीवुड के हीमैन का सिनेमा में गहरा योगदान
वहीं सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में वीकेंड का वार में अभिषेक बजाज और नीलम गिरी के एविक्शन के बाद अब घर में कैप्टेंसी को लेकर राजनीति देखने को मिल रही है. मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें घरवालों को 2 टीम्स में बांट दिया गया है. वहीं आज मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके डायरेक्शन में बनी सबसे बड़ी फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ है. इस फिल्म को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था, वहीं इसके लीड रोल में बोनी कपूर के भाई अनिल कपूर ही नजर आए थे. आज भी इस फिल्म को बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म कहा जाता है. 
हेमा मालिनी ने निधन की अफवाहों पर क्या कहा?
‘जो हो रहा है वो…’, धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों पर हेमा मालिनी हुईं आग बबूला; पोस्ट शेयर कर दिया अपडेट
ईशा देओल ने क्या कहा?
‘मेरे पिता की हालत…’ Dharmendra के निधन की खबरों के बीच ईशा देओल का पहला रिएक्शन आया सामने
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर अपने तय समय पर रिलीज नहीं किया जाएगा. फिल्म के ट्रेलर को पोस्टपोन कर दिया गया है. दिल्ली ब्लास्ट के बाद मेकर्स ने ये फैसला लिया है. इसके अलावा धर्मेंद्र की हालत को देखते हुए भी इसे पोस्टपोन किया गया है.
Ajith Kumar: अभिनेता अजित कुमार के तिरुवनमयूर स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी का मामला सामने आया था. हालांकि, पुलिस की जांच में ये धमकी फर्जी निकली है. मामले में आगे की जांच चल रही है. पढ़ें पूरी खबर…

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र इस वक्त अस्पताल में हैं. एक्टर का हाल लेने के लिए निर्माता-निर्देशक अकबर खान उनके घर परिवार से मिलने पहुंचे हैं.
Jyoti Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की वाइफ ज्योति सिंह एक तरफ चुनाव, तो दूसरी ओर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. ज्योति सिंह को लेकर कुछ ना कुछ नया सुनने में आता ही रहता है. पढ़ें पूरी खबर…

Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के लिए पूरा देश दुआ कर रहा है. सभी एक्टर के जल्दी ठीक होने के लिए दुआ मांग रहे हैं. इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जो फैंस की टेंशन बढ़ा रहा है. पढ़ें पूरी खबर…
बीते दिन एक वीडियो सामने आया था, जिसमें अभिनेता जितेंद्र गिर गए थे. अब तुषार कपूर ने जितेंद्र का हेल्थ अपडेट शेयर किया है. उन्होंने बताया है कि वो बिल्कुल ठीक हैं और वो बस गिर गए थे, लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आई है.

आज मंगलवार को मुंबई में होने वाले अमेजन म्यूजिक के एल्बम “तेरे इश्क में” के लॉन्च इवेंट को कैंसिल कर दिया गया है. फिल्म की टीम की ओर से एक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि अभिनेता धर्मेंद्र जी की चिंताजनक हालत को देखते हुए हमने आज के इवेंट को कैंसिल करने का फैसला किया है.

कल्याणी प्रियदर्शन की लेटेस्ट फिल्म ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ थिएटर्स में ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद जियो हॉटस्टार पर भी ट्रेंड कर रही है. आप भी इस फिल्म को वीकेंड पर देख सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर
धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों की भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन निर्देशक संघ ने कड़ी निंदा की है. इसके साथ ही IFTDA ने सोशल मीडिया पर इन अफवाहों को ना फैलाने की गुजारिश भी की है. साथ ही यूजर्स को भी जिम्मेदारी से काम करने के लिए कहा है.

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में मिड-विक एविक्शन देखने को मिलने वाला है. मृदुल तिवारी लाखों फॉलोअर्स के बाद भी बेघर होने वाले हैं.

🚨 Mridul Tiwari is EVICTED from the #biggboss19 house in mid-week eviction twist through Live Audiences (Via Filmwindow)
बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र के निधन के बाद अब हॉलीवुड एक्शन सुपरस्टार जैकी चैन के निधन की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं. सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि जैकी चैन अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

Facebook’s latest fake news: Jackie Chan has passed. He hasn’t. pic.twitter.com/fxBdLGuRCf
धर्मेंद्र के निधन की खबरें फैलते ही रवि किशन और जावेद अख्तर ने भी पोस्ट शेयर कर उनके निधन पर दुख जताया था. वहीं जब हेमा मालिनी और ईशा देओल ने पोस्ट शेयर कर निधन की खबरों को झूठा बताया, तब रवि किशन और जावेद अख्तर ने पोस्ट डिलीट कर दिया.
धर्मेंद्र के निधन की खबरों के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर कर दुख जाहिर किया था. हालांकि अब राजनाथ सिंह ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है.
धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों के बीच हीमैन की पत्नी और बॉलीवुड स्टार एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने पोस्ट शेयर कर इन बातों पर गुस्सा जाहिर किया है. हेमा मालिनी ने पोस्ट शेयर कर बताया कि जो हो रहा है वो गलत हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर

What is happening is unforgivable! How can responsible channels spread false news about a person who is responding to treatment and is recovering? This is being extremely disrespectful and irresponsible. Please give due respect to the family and its need for privacy.
धर्मेंद्र के निधन की खबरों के बीच ईशा देओल का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर बताया कि झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं. पढ़िए पूरी खबर
https://www.instagram.com/p/DQ5srn_CGe_/?igsh=Y3J4Ym1qcnJwcW4y
धर्मेंद्र के निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है. रक्षामंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर कहा कि दिग्गज अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई यादगार किरदार दिए हैं.

Deeply saddened by the demise of veteran actor and former MP Shri Dharmendra ji. A versatile actor who brought life to many memorable characters with his unmatched charm and sincerity. His remarkable contribution to Indian cinema will always be remembered. My heartfelt…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 11, 2025
मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके डायरेक्शन में बनी सबसे बड़ी फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ है. इस फिल्म को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था, वहीं इसके लीड रोल में बोनी कपूर के भाई अनिल कपूर ही नजर आए थे. आज भी इस फिल्म को बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म कहा जाता है. 

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में वीकेंड का वार में अभिषेक बजाज और नीलम गिरी के एविक्शन के बाद अब घर में कैप्टेंसी को लेकर राजनीति देखने को मिल रही है. मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें घरवालों को 2 टीम्स में बांट दिया गया है.

Captaincy Task Promo: Ghar mein hua Political Theme Task pic.twitter.com/WP9cFsfxxh
मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. सांस लेने में आई तकलीफ के बाद एक्टर को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. वहीं उनके निधन की अफवाहें भी तेजी से वायरल हो गई थी. अब सनी देओल की टीम ने हेल्थ अपडेट देते हुए कहा है कि धर्मेंद्र फिलहाल स्टेबल हैं. साथ ही लोगों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर निधन की झूठी अफवाहें ना फैलाएं.

https://www.instagram.com/p/DQ4VH1oiMi0/?utm_source=ig_embed&ig_rid=61188012-7ef6-4af2-91b1-fb5324f61b27

न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News