Entertainment News: Salim Khan की हालत गंभीर, वेंटिलेटर सपोर्ट पर सलमान खान के पिता – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Entertainment News in Hindi: सलमान खान के पापा इस वक्त अस्पताल में एडमिट हैं. सलीम खान की हेल्थ को लेकर हर कोई परेशान है और उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहा है. इस बीच अब फिल्मफेयर की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, 90 साल के सलीम खान को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. हालांकि, अस्पताल या फिर परिवार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.
वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में उछाल के बाद तुरंत गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.75 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 34.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 45.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
यह भी पढ़ें: BO Collection: O Romeo की कमाई पहले मंडे ही गिरी धड़ाम! जानें 4 दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
शाहिद कपूर के साथ फिल्म में तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इन तीनों कलाकारों की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. वहीं इन तीनों के साथ-साथ फिल्म में विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. मनोरंजन से जुड़ी ऐसी ही ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
Entertainment News in Hindi: सलमान खान के पापा इस वक्त अस्पताल में एडमिट हैं. सलीम खान की हेल्थ को लेकर हर कोई परेशान है और उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहा है. इस बीच अब फिल्मफेयर की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, 90 साल के सलीम खान को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. हालांकि, अस्पताल या फिर परिवार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.
वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में उछाल के बाद तुरंत गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.75 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 34.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 45.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
यह भी पढ़ें: BO Collection: O Romeo की कमाई पहले मंडे ही गिरी धड़ाम! जानें 4 दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
शाहिद कपूर के साथ फिल्म में तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इन तीनों कलाकारों की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. वहीं इन तीनों के साथ-साथ फिल्म में विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. मनोरंजन से जुड़ी ऐसी ही ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
इमरान हाशमी की हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘तस्करी’ में नजर आई एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे का निधन हो गया है. प्रवीणा के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. पढ़ें पूरी खबर…

सलमान खान के पापा इस वक्त अस्पताल में एडमिट हैं. सलीम खान की हेल्थ को लेकर हर कोई परेशान है और उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहा है. इस बीच अब फिल्मफेयर की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, 90 साल के सलीम खान को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. हालांकि, अस्पताल या फिर परिवार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं और लेटेस्ट फोटोज शेयर कर रही हैं. अब सुरभि का नया पोस्ट सामने आया है, जिसमें उनपर प्रेग्नेंसी ग्लो अलग ही नजर आ रहा है. देखें फोटोज

हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया है. सिड और कियारा तुरंत दिल्ली रवाना हुए और अंतिम संस्कार में शामिल हुए. पढ़ें पूरी खबर…

साउथ इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर रूमर्ड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी की रूमर्स को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बीच हम आपको रूमर्ड कपल की शादी की डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं… पढ़ें पूरी खबर…
आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव बीमार हो गई हैं, किरण ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने बीमार होने की जानकारी शेयर की है. किरण ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि दोस्तों, मुझे अब चिकनगुनिया हो गया है, लेकिन अब ठीक हूं. हां मिरी (पालतू बिल्ली) एक बेहतरीन पैरामेडिक है और वो मेरे बुखार पर नजर रख रही है.
सलमान खान के पिता सलीम खान इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं. सलीम खान की खराब तबीयत की वजह सामने आ गई है. आइए जानते हैं कि आखिर सलीम खान को क्या हुआ है? पढ़ें पूरी खबर…

Box Office पर धुरंधर फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाएं. लेकिन इस फिल्म का क्रेज 75 दिनों के बाद भी बरकरार है. OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्म रिलीज होने के बावजूद थिएटर में इसे देखने की लाइन लगी हुई है. पढ़िए पूरी खबर…

नीना गुप्ता अक्सर इंटरव्यूज में अपने स्ट्रॉन्ग ओपीनियंस शेयर करती रहती हैं. इसी बीच उन्होंने अपनी शादी से जुड़ी बात बोली. वहीं इसी बातचीत में उन्होंने अपनी लव ऑफ लाइफ के बारे में भी बताया. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर…

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं. जेल से बाहर आते ही अभिनेता ने अपना पहला रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा? पढ़ें पूरी खबर…

सलमान खान की को-स्टार रह चुकी प्रवीणा देशपांडे का अचानक निधन हो गया है. प्रवीणा देशपांडे के निधन की जानकारी उनके परिवार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है. पढ़ें पूरी खबर…

मशहूर लेखक Salim Khan इस समय लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हैं. सलमान खान से लेकर दामाद आयुष तक सभी उन्हें देखने पहुंचे. ऐसे में उनकी कुछ फिल्मों के बारे में बात करेंगे, जिनकी वजह से बॉलीवुड का नक्शा ही बदल गया. वहीं उनकी 50 साल पुरानी एक फिल्म का रिकॉर्ड Dhurandhar जैसी फिल्म भी नहीं तोड़ पाई. पढ़िए पूरी खबर…

भारत की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. हाल ही में ‘नागबंधम’ का टीजर रिलीज किया गया, जो इस लिस्ट में टॉप 5 में शामिल हो गई. इसे दर्शकों की ओर से काफी पसंद कर रहे हैं. ऐसे में चलिए बताते हैं IMDb की टॉप 5 मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों में और कौन सी फिल्मों के नाम शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर.
Netflix पर कई पुराने शो फिर से हिट हो जाते हैं. इन्हीं में से एक Bridgerton सीरीज है, जिसका नया Season 4 आ गया है. वीकेंड में 102.6 मिलियन व्यूज के साथ सबसे ज्यादा बिंज वॉच्ड शो बना. आइए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…

‘बिग बॉस OTT 3’ की कंटेस्टेंट ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित जमकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं. सोशल मीडिया पर भी वड़ा पाव गर्ल की खूब चर्चा हो रही है. पढ़ें पूरी खबर…

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर से प्रेमानंद महाराज के दरबार पहुंचे हैं. दोनों ही प्रेमानंद महाराज के दरबार में साथ दिखे हैं और उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई है.

https://www.instagram.com/p/DU2x3NAko1M/?img_index=4

तमन्ना भाटिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस को ट्रेडिशनल लुक में देखा जा सकता है. उनकी कमाल की खूबसूरती ने फैंस को दीवाना बना दिया.

https://www.instagram.com/p/DU20YscktGf/

अगर आप रोमांटिक फिल्में देखना पसंद करते हैं तो जियो हॉटस्टार की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें इंटीमेट सीन्स कूट-कूटकर भरे हैं. ये ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है और इसे परिवार वालों के साथ भूलकर भी ना देखें. चलिए बताते हैं इसके बारे में.पढ़िए पूरी खबर.
ओटीटी पर कई ऐसी सीरीज हैं, जो दर्शकों को बेहद पसंद आती हैं. आज हम एक पॉपुलर हॉरर सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो ‘आहट’ और ‘फियर फाइल्स’ से भी डरावनी है. अगर आप भी इस सीरीज के बारे में नहीं जानते हैं, तो आइए आपको बताते हैं… पढ़ें पूरी खबर…

जाह्नवी कपूर की स्किन किसी शीशे की तरह चमकती है. मगर क्या आप जानते हैं कि इसके लिए वह महंगे ट्रीटमेंट की बजाय घरेलू नुस्खों पर ज्यादा विश्वास करती हैं. पढ़िए पूरी खबर…

‘द पैराडाइज’ 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन गई है और इसकी घोषणा के बाद से ही लोगों में इसे लेकर काफी उत्सुकता है. ‘दसरा’ जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला इसे डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में नेचुरल स्टार नानी लीड रोल में हैं, और इस ब्लॉकबस्टर जोड़ी की वापसी का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. ऐसे में फिल्म का पहला गाना, ‘आया शेर’ 24 फरवरी को नानी के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया जाएगा.

https://www.instagram.com/p/DU2IKg_kakb/?igsh=MXFiZTV6ZGxwZnUwaw%3D%3D

रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर का 13 फरवरी, 2026 को 84 साल की उम्र में निधन हो गया. वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. उनकी मौत के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर है. उनका अंतिम संस्कार परमहंस श्मशान घाट में हुआ था. ऐसे में उनकी प्रेयर मीट इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारे पहुंचे. चलिए बताते हैं इस लिस्ट में किस-किस सेलेब्स का नाम शामिल है. देखिए फोटोज.

कुछ कहानियां समाज का आईया बनती हैं. ऐसी ही कहानी 2020 में रिलीज हुई, जिसमें एक थप्पड़ की गहराई को समझाया गया और इस फिल्म ने समाज की पितृसत्ता सोच की गंदगी का बाहर निकाला. फिल्म के मैसेज ने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया था. पढ़िए पूरी खबर…

पूनम पांडे किसी ना किसी वजह से विवादों में रहती हैं. उन्हें उनकी बोल्डनेस और विवादित बयानों की वजह से ट्रोल किया जाता है. ऐसे में अब उन्होंने दावा किया कि फेम क्रिकेटर ने उन्हें मैसेज भेजे थे और कहा कि खिलाड़ी कई बार मैसेज करते हैं, जिसमें से कुछ टाइमपास करते हैं. पढ़िए पूरी खबर.
राखी सावंत इन दिनों ‘बिग बॉस मराठी 6’ में नजर आ रही हैं, जिसे रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं. शो में राखी को टीआरपी बढ़ाने के लिए लाया गया था और व्यूअरशिप बढ़ी भी लेकिन उन्होंने शो में हदें पार कर दी, जिसके बाद उन्हें घर से घसीटकर निकाला गया. देखिए प्रोमो.
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आनन फानन अस्पताल पहुंचे हैं. उनके पिता की अचानक से तबीयत बिगड़ी गई, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सलमान पिता से मिलने के लिए पहुंचे हैं. पढ़िए पूरी खबर.
कमल हसन की फिल्म Seyon का टीजर रिलीज हो गया है. इसमें साउथ एक्टर शिवकार्तिकेयन अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. कमल हसन के साथ शिवकार्तिकेयन की यह दूसरी फिल्म है. पढ़िए पूरी खबर…

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास मूलांक के लोगों की रोमांटिक लाइफ किसी छोटी फिल्म से कम नहीं होती. इन लोगों को अपना हमसफर बिल्कुल DDLJ राज और सिमरन की लव स्टोरी की तरह मिलता है. पढ़िए पूरी खबर…

पिछले कुछ दिनों से सुपरस्टार अल्लू अर्जुन काफी चर्चा में हैं। एक पॉडकास्ट के दौरान एक ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट की बातों ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी थी, जिसके बाद मामला काफी गरमा गया. बढ़ते विरोध को देखते हुए, उस ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट ने अब एक ओपन लेटर लिखकर सबसे माफी मांगी है. उन्होंने अपने बयान में माना कि शायद उनकी बातों का गलत मतलब निकाला गया. साथ ही उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि अगर उनकी वजह से एक्टर की इमेज को कोई नुकसान पहुंचा हो या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हो.

pic.twitter.com/W9GjH6tJWr

तृप्ति डिमरी इन दिनों शाहिद कपूर के साथ जोड़ी को लेकर चर्चा में हैं. उनकी फिल्म ‘ओ रोमियो’ को रिलीज किया गया है, जो कि एक्ट्रेस की दूसरी हाईएस्ट वीकेंड ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है. पढ़िए पूरी खबर.
नेटफ्लिक्स पर कई फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. इनमें 7 फिल्में ऐसी हैं जो सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं. इन फिल्मों को ऑडियंस काफी पसंद भी कर रही हैं. लिस्ट में ‘तेरे इश्क में’ से लेकर ‘धुरंधर’ तक शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

आदित्य धर की फिल्म Dhurandhar 2 अब, BMC के निशाने पर है. फिल्म के सीक्वल शूट करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में मुंबई की नगर निगम (BMC) ने फिल्म के प्रोडक्शन हाउस B62 Studios को ब्लैकलिस्ट कर दिया है. आरोप है कि प्रोडक्शन हाउस बार बार सेफ्टी नियमों का उलंघन कर रहा है. पढ़िए पूरी खबर…

विपुल अमृतलाल शाह और उनके बैनर ‘सनशाइन पिक्चर्स’ के सपोर्ट से बनी ‘द केरल स्टोरी 2 – गोज बियॉन्ड’ का दमदार ट्रेलर आखिरकार सामने आ गया है. यह हाल के सालों की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक की वापसी का संकेत है. 2022 की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का यह अगला पार्ट एक ऐसी कहानी का वादा करता है जो पहले से कहीं ज्यादा डार्क और बड़ी है, जो कई राज्यों और निजी त्रासदियों को समेटे हुए है.

https://www.instagram.com/p/DU2OtmQE0lw/

दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर ‘शक्तिमान’ फेम एक्ट्रेस वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने शॉकिंग दावा किया है. उनका कहना है कि सिद्धार्थ को जैसे शहनाज गिल के साथ दिखाया गया था वह असल जिंदगी में वैसे नहीं थे. वह रश्मि देसाई और जेस्मिन भसीन के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते थे. पढ़िए पूरी खबर.
कमल हासन हाल ही में चेन्नई के विमेंस क्रिश्चियन कॉलेज के फेस्टिव में शामिल हुए. इस दौरान भाषण देते हुए स्क्रीन रुक गई. एक्टर ने हंसते हुए मजाकिया तंज कसा. उन्होंने कहा कि ये सेंसर है या तकनीकी खराबी. सोशल मीडिया पर ये काफी वायरल हो रहा है.

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सौरभ सचदेवा पंजाबी फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं. एक्टर अपनी स्टूडेंट शहनाज गिल की फिल्म ‘इश्कनामा’ से ही अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की पहली झलक देखने को मिल चुकी है.

हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डुवैल का 95 की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर की फिल्म ‘टू किल अ मॉकिंगबर्ड’ ऑडियंस की मोस्ट फेवरेट फिल्म है. साल 1962 में आई इस फिल्म ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था.

AR Rahman को गाना चुराने के आरोप में 2 करोड़ तक का भारी जुर्माना चुराना पड़ सकता है. उन पर ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ का गाना ‘वीरा राजा वीरा’ की धुन चुराने का आरोप है. इस मामले पर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों की तरफ से सुनवाई हो चुकी है. अब अगली सुनवाई 20 फरवरी, 2026 को होनी है. लेकिन इससे पहले ये पूरा मामला जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर…

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी चर्चाओं में बनी हुई है. खबरें हैं कि दोनों की शादी 26 फरवरी को होने जा रही है. वहीं नेटफ्लिक्स ने भी दोनों की शादी का वीडियो स्ट्रीम करने के लिए कपल को 60 करोड़ का ऑफर दिया है. पढ़िए पूरी खबर

जॉन अब्राहम ने हाल ही में खुलासा किया है कि उनकी तालमेल मेल एक्टर्स से ज्यादा बेहतर है. ये खूबसूरती फिल्मों में भी झलकती है. जब मैं मेल एक्टर्स के साथ कोई सीन देता हूं तो वो मैं बिना किसी झिझक के देता हूं. सोशल मीडिया पर एक्टर की इस बात की चर्चा काफी तेजी से हो रही है.

सलमान खान और संगीता बिजलानी का रिश्ता काफी चर्चाओं में रहा है. एक समय था जब दोनों की शादी के कार्ड तक छप गए थे. वहीं सोमी अली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि संगीता बिजलानी और सलमान खान का रिश्ता उनकी वजह से टूटा था. पढ़िए पूरी खबर

विजय सेतुपति और मालविका मोहनन की जोड़ी ऑडियंस को बड़े पर्दे पर देखने को मिलने वाली है. दोनों ‘पॉकेट नॉवेल’ में साथ नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को त्यागराजन कुमारराजा बनाने जा रहे हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हो गया है. वहीं अब इस मामले पर एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है. साथ ही कहा है कि ये पुराना केस है, जिसे जबरदस्ती फिर से उठाया जा रहा है. पढ़िए पूरी खबर

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में उछाल के बाद तुरंत गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.75 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 34.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 45.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

शिवकार्तिकेयन की Seyon का पहला लुक रिलीज हो गया है. कमल हासन ने एक्टर की इस फिल्म का पोस्टर रिवील किया है. इस पोस्टर में शिवकार्तिकेयन मोर पंख से घिरे नजर आ रहे हैं. एक्टर का ये लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. फैंस भी उनके इस लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं. इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन और कमल हासन की दमदार जोड़ी ऑडियंस को एंटरटेन करती नजर आएगी.

என்றும் அன்புடன் ேயோன்#seyon@ikamalhaasan @Siva_Kartikeyan #mahendran @Dir_SivakumarM @Music_Santhosh @RKFI @turmericmediaTM @magizhmandram pic.twitter.com/Xv3PWV5qjD
आज मुंबई में रामानंद सागर के बेटे आनंद रामानंद सागर की प्रेयर मीट रखी गई. इस दौरान प्रार्थना सभा में तमाम बॉलीवुड श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे. सोशल मीडिया पर सितारों की फोटोज भी आई हैं. देखें फोटोज

सिंगर जुबीन गर्ग के निधन के मामले की सुनवाई अभी पूरी नहीं हुई है बल्कि इसकी रफ्तार धीमी हो रही है. अब इस पर सिंगर की पत्नी गरिमा और वकील ने मायूसी जताई है. अब उन्होंने सरकार से फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की अपील की है.

मेगास्टार चिरंजीवी के हाथ पर एक पट्टी नजर आई, तो फैंस परेशान हो गए. इस बीच अब मेगास्टार ने अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है. आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा? पढ़ें पूरी खबर…

स्वरा भास्कर और उनके पति फहद अहमद अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मना रहे हैं. इस मौके पर स्वरा ने अपनी शादी की कुछ अनसीन फोटोज शेयर की हैं. साथ ही बेहद इमोशनल कैप्शन भी लिखा है. देखें फोटोज

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव का लुक इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. हर कोई अभिनेता के इस वायरल लुक के बारे में बात कर रहा है. आइए जानते हैं कि क्या है मामला? देखें वीडियो
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News