Entertainment Top 5 : मनोरंजन जगत में शनिवार को काफी हलचल हुई। जहां प्रशांत नारायण ने कार्तिक आर्यन को खराब एक्टर बताया, वहीं गोविंदा पर सुनीता द्वारा लगाए गए चीटिंग के आरोपों पर कृष्णा अभिषेक ने अपना रिएक्शन दिया है।
कार्तिक आर्यन जो बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर हैं, उनको लेकर प्रशांत नारायणन ने कहा कि वह काफी खराब एक्टर हैं। इतना ही नहीं प्रशांत ने यह भी कहा कि कार्तिक सिर्फ लक और अपने पैरेंट्स के आशीर्वाद की वजह से ही अब तक टिके हुए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
काफी दिनों से ये खबरें आ रही थीं कि नागार्जुन को फिल्म धुरंधर का रहमान डकैत का किरदार ऑफर हुआ था, अक्षय खन्ना से पहले जिस पर अब उन्होंने खुद अपनी बात रखी है। नागार्जुन ने कहा कि काश वह फिल्म का हिस्सा हो पाते। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के कई डायलॉग हिट थे। इतना ही नहीं फिल्म में सनी देओल की मूवीज घायल और घातक का भी इस्तेमाल हुआ था जिस पर अब सनी देओल से पूछा गया कि क्या उन्हें रॉयल्टी मिली इस पर तो जानें उन्होंने क्या कहा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रणबीर कपूर ने अपने शू ब्रांड के एक साल पूरे होने पर फैंस के साथ लाइव सेशन किया है। इस दौरान रणबीर ने बताया कि वो जल्दी ही अयान मुखर्जी के साथ ब्रह्मास्त्र 2 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इसके अलावा संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म एनिमल पार्क की शूटिंग से जुड़ी अपडेट देते हुए रणबीर कहते हैं कि ये फिल्म अगली साल मिड में शुरू होगी यानी एनिमल पार्क की शूटिंग जून 2027 तक शुरू हो जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गोविंदा पर सुनीता ने कुछ दिनों पहले चीटिंग का आरोप लगाया था। इन खबरों पर अब गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक का रिएक्शन आया है। कृष्णा ने टाइम्स ऑफ इंडिया के इंटरव्यू में कहा, ‘सुनीता मामा का पूरा हक है बोलने का, वो उनकी पत्नी हैं। इसमें कोई क्या बोल सकता है? पति-पत्नी के बीच, ये उनका पर्सनल मामला है। वो उनकी पत्नी हैं, और गोविंदा हमारे लिजेंड। उनका हक है कि वो अपनी बात रख सकें। मैं उन दोनों के बीच किसी भी चीज पर कमेंट नहीं करना चाहता।’ पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
परिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play