—विज्ञापन—
EXCLUSIVE: टी20 विश्व कप 2026 के बीच आईपीएल के 19वें सीजन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. न्यूज 24 को मिली जानकारी के अनुसार आईपीएल 2026 के नए संस्करण के लिए शेड्यूल का ऐलान 6 मार्च शुक्रवार को शाम 7 बजे किया जाएगा. बीसीसीआई की तरफ से शेड्यूल के ऐलान की तारीख पर मुहर लग चुकी है और जल्द ही हर किसी के सामने शेड्यूल होगा. इस बार आईपीएल के शेड्यूल को 2 चरणों में जारी किया जाएगा. सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.
आईपीएल को शुरू करने के लिए पहले 26 तारीख तय की गई थी लेकिन अब 28 या 29 मार्च से इसकी शुरुआत हो सकती है. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 31 मई को खेला जाएगा. सामने आ रही जानकारी के अनुसार इस सीजन का पहला मुकाबला बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में जाएगा. इसी के साथ आरसीबी की टीम इस सीजन अपने 5 होम मुकाबले चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने के लिए उतरेगी. आईपीएल के हर सीजन में पहली मैच डिफेंडिंग चैंपियन के होम ग्राउंड पर खेला जाता है ऐसे में इस सीजन की शुरुआत भी चिन्नास्वामी स्टेडियम से हो सकती है.
आईपीएल 2026 का आयोजन 2 चरणों में होने जा रहा है. भारत के 5 राज्यों में राज्यसभा चुनावों के चलते बोर्ड को ये फैसला लेना पड़ा है. चुनाव आयोग की तरफ से अभी तक इन राज्यों में चुनावों की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है तो ऐसे में शेड्यूल भी 2 चरणों में घोषित किया जाएगा. तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव होने हैं. इन राज्यों में चुनाव वाले दिन मैच से बचा जाएगा. तो ऐसे में बीसीसीआई की तरफ से पहले चरण के शेड्यूल का ऐलान ही किया जाएगा.
ये भी पढ़िए- ICC चेयरमैन जय शाह ने फिर जीता दिल, ईरान-इजरायल युद्ध के चलते भारत में फंसी विदेशी टीमों की वतन वापसी शुरू

न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in