Cyclone Fengal: भारी बारिश के चलते चेन्नई के कई इलाकों में जलभराव हो गया और पेड़ उखड़ गए. ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन (जीसीसी) के अधिकारियों ने कहा कि इंजीनियरों, अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों सहित 22,000 कर्मचारी काम पर हैं और 25-एचपी और 100-एचपी सहित विभिन्न क्षमताओं के कुल 1,686 मोटर पंप इस्तेमाल किए जा रहे हैं.
Cyclone Fengal News: चक्रवात फेंगल के शनिवार को तट के करीब पहुंचने के कारण चेन्नई और उसके आसपास के कई इलाके पानी में डूब गए. तेज हवाओं के कारण बैरिकेड्स और छतरियां उड़ गईं तथा भारी बारिश के कारण सड़क पर लोग छिपने के लिए इधर-उधर भागने लगे. दिलचस्प बात यह रही कि सरकार द्वारा उच्च ज्वार के मद्देनजर लोगों के लिये समुद्र तटों के पास न जाने की चेतावनी जारी किये जाने के बावजूद बहुत से लोग, विशेषकर युवा पुरुष और महिलाएं, समुद्र तटों पर मौज-मस्ती करते रहे. ममल्लापुरम विश्व धरोहर स्थल पर भी पर्यटकों पहुंचे थे. विल्लुपुरम जिले के मरक्कनम जैसे तटीय क्षेत्रों में हवा की गति काफी तेज थी.
क्रोमपेट में दो सरकारी अस्पतालों, एक सामान्य अस्पताल और छाती एवं श्वसन रोग मेडिकल फैसिलिटी सेंटर, के परिसर में बारिश का पानी घुस गया. ये दोनों अस्पताल एक-दूसरे के बगल में स्थित हैं. अस्पताल के अंदर भी पानी टखने के स्तर तक पहुंच गया था, जिससे मरीजों, तीमारदारों और डॉक्टरों को परेशानी का सामना करना पड़ा. पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने प्रवेश स्थलों पर रेत की बोरियां रखीं और बताया कि समस्या से निपटने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं.
अन्ना सलाई सहित कई सड़कों पर बैरिकेड यहां-वहां पड़े नजर आए तथा श्रीपेरंबदूर में एक ट्रैफिक लाइट गिर गयी और यहां कई आवासीय इलाके भारी मात्रा में जलमग्न हो गए. वर्षाजनित एक घटना में, यहां एटीएम से नकदी निकालने का प्रयास कर रहे एक प्रवासी श्रमिक की कथित तौर पर करंट लगने से मौत हो गई. तो चलिए जानते हैं फेंगल तूफान से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को दक्षिणी तटीय और रायलसीमा क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है, जबकि आंध्र प्रदेश के एसपीएसआर-नेल्लोर, तिरुपति और चित्तूर जिलों में एक या दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. आईएमडी के अनुसार, चक्रवात फेंगल के कारण दक्षिण तटीय और रायलसीमा में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. रविवार को प्रकाशम, एसपीएसआर-नेल्लोर, वाईएसआर कडप्पा, अन्नामय्या, तिरुपति और चित्तूर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है. दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चल सकती हैं.
तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ के परिणामस्वरूप तेज हवाएं चलने और भारी बारिश के कारण शनिवार को चेन्नई हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन रोक दिया गया. हवाई अड्डे पर कई उड़ानें रद्द हो गईं और सैकड़ों यात्री प्रभावित हुए. भारी बारिश के कारण हवाई अड्डे के कुछ हिस्से जलमग्न हो गए. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ और पूर्वानुमानित तेज हवाओं के मद्देनजर विमानन कंपनियों द्वारा व्यक्त की गईं सुरक्षा चिंताओं के बाद चेन्नई हवाई अड्डे का संचालन 30.11.2024 (आज) को 12:30 बजे से 19:00 बजे तक निलंबित रहेगा. हम यात्रियों को सलाह देते हैं कि वे अपनी उड़ानों के बारे में अपनी संबंधित एयरलाइन से जानकारी लें.”
इंडिगो ने शाम 6.06 बजे ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि चेन्नई में मौसम में सुधार नहीं हुआ है और शहर से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो रही हैं. इंडिगो ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, “हम आपको जानकारी उपलब्ध कराने के लिए लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं.”
चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ ने पुडुचेरी के निकट दस्तक दे दी है और इसे तट को पूरी तरह पार करने में लगभग चार घंटे का समय लग सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. आईएमडी-क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अतिरिक्त महानिदेशक एस बालचंद्रन ने आंकड़ों का हवाला देते हुए ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि चक्रवात के पहुंचने की प्रक्रिया 30 नवंबर को शाम करीब 5.30 बजे शुरू हुई. चक्रवात ने किस जगह दस्तक दी है, इस बारे में उन्होंने बताया कि यह ‘पुडुचेरी क्षेत्र’ के करीब है और पहुंचने की प्रक्रिया पूरी होने में लगभग चार घंटे लग सकते हैं. वहीं, हालात को देखते हुए कल सुबह 4 बजे तक के लिए चेन्नई एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है.
चक्रवात ‘फेंगल’ के प्रभाव से शनिवार को उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं. उन्नतीस नवंबर की रात को तटीय क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश शुरू हुई, जो धीरे-धीरे लगातार तेज होती चली गई और कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया. चेन्नई हवाई अड्डे पर दोपहर 12.30 बजे से शाम सात बजे तक विमानों का परिचालन स्थगित कर दिया गया है. पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया.
चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ के शनिवार को दिन में पुडुचेरी पहुंचने की संभावना के बीच शनिवार सुबह यहां भारी बारिश हुई जिसके बाद जिला प्रशासन ने करीब 12 लाख निवासियों को एसएमएस के जरिए अलर्ट भेजकर उन्हें सतर्क रहने को कहा है. जिलाधिकारी ए कुलोथुंगन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं. कुलोथुंगन ने कहा, “हमने निचले इलाकों से लोगों को निकाला है और उनके लिए आश्रय स्थल भी तैयार किए गए हैं. भोजन के पैकेट की आपूर्ति की भी व्यवस्था की गई है.”
चक्रवाती तूफान फेंगल के शनिवार दोपहर पुडुचेरी के निकट पहुंचने की आशंका के मद्देनजर अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को यहां सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. भारत मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि चक्रवाती तूफान के पुडुचेरी के निकट पहुंचने की संभावना है और इस दौरान हवा की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. जिलाधिकारी ए कुलोथुंगन ने पीडब्ल्यूडी, स्थानीय प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की और हालात की समीक्षा की.
चक्रवात फेंगल से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को शनिवार को चेंगलपट्टू जिले के कलपक्कम के पास राहत शिविरों में भेजा जा रहा है.
तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने शनिवार को चक्रवात फेंगल के प्रभाव पर लाइव अपडेट दिया, जिससे चेन्नई, चेंगलपट्टू और तिरुवल्लूर जैसे जिलों में भारी बारिश हुई है. एक्स पर साझा किए गए एक मेसेज में, स्टालिन ने जमीन पर काम करने वाले वॉलंटियर्स के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने भरोसा दिया कि सरकार के प्रयास और एहतियाती कदम लागू हैं और वॉलंटियर्स को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर तुरंत ध्यान दिया जाएगा.
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि चक्रवात ‘फेंगल’ की वजह से लैंडस्लाइड का खतरा है, जिससे तेज हवाएं चलेंगी जो छोटे पेड़ों को उखाड़ सकती हैं और घरों, टेलीफोन लाइनों और बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
चक्रवात फेंगल के प्रभाव के कारण, चेन्नई और तमिलनाडु के अन्य हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे ट्रैफिक की आवाजाही पर असर पड़ा है और सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. आईएमडी के अनुसार, बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर चक्रवात ‘फेंगल’ पहले पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया और शाम तक उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी तटों को पार करने की उम्मीद है.
चेन्नई डिवीजन के पीआरओ ने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ के कारण आई तेज हवाओं के चलते चेन्नई बीच और वेलाचेरी के बीच चलने वाली उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है. वहीं, चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ के कारण खराब मौसम को देखते हुए मद्रास यूनिवर्सिटी ने रविवार को होने वाली अपनी डिस्टेंस मोड परीक्षाओं को टाल दिया है. परीक्षाएं अब 15 दिसंबर को आयोजित की जाएंगी.
साइक्लोन फेंगल के कारण चेन्नई एयरपोर्ट को आज दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक बंद किया गया. अभी इन इलाकों में भारी बारिश हो रही है. इसकी वजह से उड़ानें प्रभावित हुई हैं.
तमिलनाडु में आज शाम चक्रवाती तूफान फेंगल के टकराने की आशंका है. इसके चलते चेन्नई आने-जाने वाली कई उड़ाने शुक्रवार को खराब मौसम के कारण प्रभावित रहीं. चेन्नई में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई एयरलाइंस ने अपनी यात्रा योजनाओं पर एडवाइजरी और अपडेट जारी किए हैं. कई उड़ानें प्रभावित हैं.
चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ के शनिवार को दिन में पुडुचेरी के निकट पहुंचने की संभावना और इसके समुद्र तट की ओर बढ़ने के बीच उत्तरी तमिलनाडु के कई हिस्सों में शनिवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ. तटीय क्षेत्रों में शुक्रवार रात पहले रुक-रुककर और फिर भारी बारिश हुई जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया. निचले इलाके मदीपक्कम के कई निवासियों ने अपने वाहनों को पास के वेलाचेरी फ्लाईओवर के दोनों ओर खड़ा कर दिया. ऐसे ही कई अन्य इलाकों के निवासियों ने भी अपने वाहन सुरक्षित स्थानों पर खड़े कर दिए. सड़कें मुख्य रूप से सुनसान रहीं और विभिन्न स्थानों पर नागरिक कार्यकर्ता, पुलिस और अग्निशमन एवं बचावकर्मियों को तैनात किया गया है.
साइक्लोन फेंगल अब अपना असर दिखाना शुरू कर चुका है. खराब मौसम के कारण इंडिगो एयरलाइंस ने चेन्नई एयरपोर्ट पर आने और जाने वाली सभी उड़ानों का परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिया है. चेन्नई एयरपोर्ट ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मौसम में सुधार होते ही उड़ान संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा.
पुडुचेरी और कांचीपुरम समेत तमिलनाडु के कई जिलों में शनिवार को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. उधर, चक्रवाती तूफान फेंगाल के मद्देनजर पुडुचेरी मत्स्य विभाग ने मछुआरों के लिए एडवाइजरी जारी की है. विभाग ने मछुआरों से समुद्र में न जाने का आग्रह किया है. साथ ही नुकसान से बचने के लिए अपनी नावों और उपकरणों को ऊंची जगहों पर ले जाने के निर्देश दिए हैं.
आईएमडी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में अक्षांश 11.8°N और देशांतर 81.7°E के पास चेन्नई से लगभग 210 किमी दक्षिण-पूर्व में है. यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ेगा और 30 नवंबर की दोपहर को कराईकल और महाबलीपुरम के बीच पुडुचेरी के करीब उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों को पार करेगा. इस दौरान हवा की गति 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 90 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है.’
चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, कडलूर जिलों और पुडुचेरी में शनिवार को बहुत भारी से लेकर अत्यधिक भारी बारिश के लिए आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने रानीपेट, तिरुवन्नामलाई, वेल्लोर, पेरम्बलूर, अरियालूर, तंजावुर, तिरुवरुर, मयिलादुथुरै, नागपट्टिनम जिलों और कराईकल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की है.
आईएमडी यानी मौसम विभाग ने साइक्लोन फेंगल पर बड़ा अपडेट दिया है. मौसम विभाग के चक्रवाती विभाग के प्रमुख आनंद दास ने कहा कि तमिलनाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश, केरल और आंतरिक कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हवा भी तेज रहेगी.
चक्रवाती तूफान फेंगल के शनिवार दोपहर पुडुचेरी के निकट पहुंचने की आशंका के मद्देनजर अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को यहां सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. भारत मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि चक्रवाती तूफान के पुडुचेरी के निकट पहुंचने की संभावना है और इस दौरान हवा की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. जिलाधिकारी ए कुलोथुंगन ने पीडब्ल्यूडी, स्थानीय प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की और हालात की समीक्षा की.
Cyclone Fengal News: चक्रवात फेंगल के शनिवार को तट के करीब पहुंचने के कारण चेन्नई और उसके आसपास के कई इलाके पानी में डूब गए. तेज हवाओं के कारण बैरिकेड्स और छतरियां उड़ गईं तथा भारी बारिश के कारण सड़क पर लोग छिपने के लिए इधर-उधर भागने लगे. दिलचस्प बात यह रही कि सरकार द्वारा उच्च ज्वार के मद्देनजर लोगों के लिये समुद्र तटों के पास न जाने की चेतावनी जारी किये जाने के बावजूद बहुत से लोग, विशेषकर युवा पुरुष और महिलाएं, समुद्र तटों पर मौज-मस्ती करते रहे. ममल्लापुरम विश्व धरोहर स्थल पर भी पर्यटकों पहुंचे थे. विल्लुपुरम जिले के मरक्कनम जैसे तटीय क्षेत्रों में हवा की गति काफी तेज थी.
क्रोमपेट में दो सरकारी अस्पतालों, एक सामान्य अस्पताल और छाती एवं श्वसन रोग मेडिकल फैसिलिटी सेंटर, के परिसर में बारिश का पानी घुस गया. ये दोनों अस्पताल एक-दूसरे के बगल में स्थित हैं. अस्पताल के अंदर भी पानी टखने के स्तर तक पहुंच गया था, जिससे मरीजों, तीमारदारों और डॉक्टरों को परेशानी का सामना करना पड़ा. पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने प्रवेश स्थलों पर रेत की बोरियां रखीं और बताया कि समस्या से निपटने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं.
अन्ना सलाई सहित कई सड़कों पर बैरिकेड यहां-वहां पड़े नजर आए तथा श्रीपेरंबदूर में एक ट्रैफिक लाइट गिर गयी और यहां कई आवासीय इलाके भारी मात्रा में जलमग्न हो गए. वर्षाजनित एक घटना में, यहां एटीएम से नकदी निकालने का प्रयास कर रहे एक प्रवासी श्रमिक की कथित तौर पर करंट लगने से मौत हो गई. तो चलिए जानते हैं फेंगल तूफान से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट.
पहली बार भारत आएंगी ये हॉलीवुड एक्ट्रेस, खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में पहुंचेंगी, इन बॉलीवुड स्टार्स ने भी कहा OK
अमृत रत्न सम्मान: भारत का मान दुनियाभर में बढ़ाया, अपने क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ बताई देश की ताकत
Satna Food: ठंडी में बढ़ी चौपाटी की डिमांड, नॉन वेज, साउथ इंडियन, चाइनीज का लोग ले रहे स्वाद, जानें कब यहां पहुंचना सही
रबी सीजन में लगाएं हरी मटर की ये 5 किस्में… 60 दिनों में नोटों से भर जाएगी तिजोरी
दवाई की फैक्ट्री हैं ये साग, साल में सिर्फ 3 महीने हैं मिलते, आयुर्वेद में बताए गए गजब फायदे, ठंड में करें ट्राई
बोल्डनेस की क्वीन है 'लोलिता भाभी', इन 6 सीरीज में दिए खूब इंटीमेट सीन्स, 1 में तो लांघ दी थीं सारी हदें
सर्दियों में पिकनिक मनाने के लिए बेस्ट है गाजियाबाद के 5 पार्क… फैमिली के साथ करें दीदार
Healthy Winter Fruit: ब्लड प्रेशर की बीमारी में कारगर है भगवान शिव का यह पसंदीदा फल, रामायण से भी है इसका जुड़ाव
सुपारी-तम्बाकू नहीं, यहां अनोखे पान होते हैं तैयार, बाहुबली से लेकर बोलती बंद वैरायटी उपलब्ध
लाइव ब्लॉग
6 hours ago
2 hours ago
12 hours ago
3 hours ago