Friday OTT Releases: हॉरर-थ्रिलर से एक्शन तक, शुक्रवार को ओटीटी पर महा एंटरटेनमेंट, धमाकेदार है ये वीकेंड – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Friday OTT Release 6th March: फ्राइडे 6 मार्च को वीकेंड की शुरुआत हो गई है. ओटीटी के तमाम प्लेटफॉर्म पर एक बार फिर कई नई फिल्में और सीरीज को रिलीज किया गया है. इन फिल्मों और सीरीज को वीकेंड पर देख सकते हैं और फैमिली के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. ऐसे में चलिए बताते हैं उन फिल्मों और सीरीज के बारे में जिनके साथ आप अपना ये वीकेंड मना सकते हैं.
अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ एक रिटायर्ड आर्मी अफसर की कहानी है, जिसमें अर्जुन मौर्या अपने पुराने दर्द के गम से उबर नहीं पाता है. इसमें भरपूर एक्शन के साथ ही बाप-बेटी के रिश्ते में मनमुटाव को भी दिखाया गया है. फिल्म में एक्शन के साथ इमोशनल फैमिली ड्रामा भी देखने के लिए मिलता है. इसे 5 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दिया गया है. मोना सिंह को विलेन के रोल में देख सकते हैं. (Photo- IMDb)
यूनिक सिनेमाई एक्सपेरिमेंट वाली फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ को भी 6 मार्च को ओटीटी पर रिलीज किया गया. फिल्म को शुक्रवार को जी5 पर रिलीज किया गया. इसका निर्देशन किशोर पांडुरंग बेलेकर ने किया था. यह फिल्म बिना किसी डायलॉग के आगे बढ़ती है. इसका निर्माण एक यूनिक फॉर्मेट में किया गया है. (Photo- IMDb)
रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘जब खुली किताब’ को 6 मार्च शुक्रवार को जी5 पर रिलीज किया गया. इसकी कहानी 50 साल से ज्यादा समय से शादीशुदा एक कपल के बारे में है. इसमें देखने के लिए मिलता है कि लंबे समय से दबा हुआ एक राज खुलता है. इसमें पंकज कपूर, डिंपल कपाड़िया, अपारशक्ति खुराना, समीर सोनी और मानसी पारेख जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. (Photo- IMDb)
विनीत कुमार सिंह की फिल्म ‘हैलो बच्चों’ एक बायोग्राफिकल ड्रामा सीरीज है, जो अलख पांडे की असल जिंदगी से प्रेरित है. वह पॉपुलर एड-टेक प्लेटफॉर्म फिजिक्स वाला के फाउंडर हैं. ये सीरीज एक छोटे शहर के टीचर से ऑनलाइन एजुकेशन लीडर बनने के उनके सफर को दिखाती है. इसे 6 मार्च को शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है. ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई. (Photo- IMDb)
तेलुगु क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘विक्रम ऑन ड्यूटी’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इसे 6 मार्च को रिलीज कर दिया गया है. ये शो एक ईमानदार पुलिस इंस्पेक्टर पर फोकस है, जो कड़ी मेहनत से मुश्किल केस और हाई-स्टेक इन्वेस्टिगेशन को सुलझाने के लिए जाना जाता है. (Photo- IMDb)
तमिल की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘विद लव’ को 6 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में अभिशन जीविंथ और अनस्वरा राजन हैं. शहरी बैकग्राउंड पर बनी इस फिल्म की कहानी काफी दमदार है. इसे तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में देखा जा सकता है. (Photo- IMDb)
तमिल की हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘ग्रैनी’ की कहानी केरल-तमिलनाडु बॉर्डर पर एक गांव में सेट की गई है. इसमें बच्चों की बेरहमी से हुई रहस्यमयी हत्याओं की इन्वेस्टिगेटिंग स्टोरी को दिखाया गया है. इसमें कई राज से पर्दा उठता है. इसे शुक्रवार, 6 मार्च को NXT पर देख सकते हैं. (Photo- IMDb)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News