Feedback
AI Impact Summit 2026 के दौरान एक रोबोटिक डॉग को लेकर विवाद सामने आया है. यह मामला Greater Noida की Galgotias University से जुड़ा है, जहां यूनिवर्सिटी के पवेलियन में एक रोबोट डॉग दिखाया गया.
एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें इस रोबोट को Orion नाम देकर यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की इनोवेशन बताया गया. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि क्या यह रोबोट सच में यूनिवर्सिटी ने बनाया है या यह किसी विदेशी कंपनी का प्रोडक्ट है.
वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स और टेक एक्सपर्ट्स ने बताया कि यह रोबोट डॉग चीन की कंपनी Unitree Robotics का मॉडल है, जो पहले से मार्केट में उपलब्ध है.
इसके बाद यूनिवर्सिटी पर आरोप लगे कि उसने एक विदेशी रोबोट को अपनी इनोवेशन के तौर पर पेश किया. यह मामला इसलिए भी चर्चा में आ गया क्योंकि यह सब AI Impact Summit जैसे बड़े इवेंट में हुआ, जहां भारत की टेक क्षमताओं और इंडियन इनोवेशन को दिखाने की बात की जा रही है.
विवाद बढ़ने के बाद Galgotias University ने सफाई दी. यूनिवर्सिटी ने कहा कि उन्होंने कभी यह दावा नहीं किया कि रोबोट डॉग उन्होंने खुद बनाया है. उनका कहना है कि यह डिवाइस छात्रों की लर्निंग और रिसर्च के लिए लिया गया है और इसे केवल डेमो के तौर पर दिखाया गया था.
यूनिवर्सिटी ने यह भी कहा कि उनका मकसद इंडियन और ग्लोबल टेक्नोलॉजी को स्टूडेंट्स के सामने लाना है ताकि उन्हें प्रैक्टिकल एक्सपोजर मिल सके.
हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोग अब भी यह कह रहे हैं कि वीडियो में रोबोट को यूनिवर्सिटी की इनोवेशन के तौर पर दिखाया गया, जिससे गलत संदेश गया.
कई यूजर्स का कहना है कि ऐसे बड़े मंच पर टेक डेमो दिखाते वक्त यह साफ बताना जरूरी है कि कौन सी टेक्नोलॉजी इन-हाउस डेवलप की गई है और कौन सी बाहर से ली गई है. इससे गलतफहमी और विवाद से बचा जा सकता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू