कृपया धैर्य रखें।
इंडिया पोस्ट की ओर से जीडीएस के पदों पर भर्ती के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in से जाकर मेरिट लिस् …और पढ़ें
GDS 2nd Merit List 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया पोस्ट में जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल इंडिया पोस्ट की ओर जीडीएस के पदों पर भर्ती के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने जीडीएस के पदों पर आवेदन किया था और दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार अब जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
इंडिया पोस्ट ने जीडीएस के पदों पर भर्ती के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके दूसरी मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, पोस्ट ऑफिस का नाम, पद का नाम, प्राप्त अंकों की जानकारी जरूर देख लें।
जिन उम्मीदवारों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में है। अब उन सभी उम्मीदवारों का तय समय-सीमा के भीतर दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना अनिवार्य है। दस्तावेज सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेज सत्यापन साथ लेकर जाना होगा।
यह भी पढ़ें: जोसेफ पुलित्जर: वेटर का काम किया तो कभी धोये झूठे बर्तन, आज उनके सम्मान में दिया जाता है पत्रकारिता का बेस्ट अवार्ड