Gold Price Prediction: क्या 1 लाख रुपये से कम होगी सोने की कीमत? एक्सपर्ट्स ने की शॉकिंग भविष्यवाणी – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Gold Price Below 1 Lakh?: सोने की आसमान छूती कीमतों के बीच सोशल मीडिया और बाजार में एक ही सवाल गूंज रहा है- क्या सोना फिर से 1 लाख रुपये के नीचे आएगा? जनवरी 2026 में 1.80 लाख रुपये के रिकॉर्ड हाई को छूने के बाद, फरवरी के मध्य में सोने में बड़ी गिरावट देखी गई है. हालांक‍ि इसे लेकर एक्सपर्ट्स की राय बंटी हुई है.
सोने की कीमतों ने पिछले एक साल में जो रफ्तार दिखाई, उसने निवेशकों को मालामाल कर दिया. लेकिन पिछले कुछ दिनों से बाजार का मूड बदला हुआ है. आज 16 फरवरी को सोने की कीमत 1.54 लाख रुपये के करीब ट्रेड कर रही है. ऐसे में यह चर्चा तेज है कि क्या यह गिरावट जारी रहेगी?
Gold-Silver Price Crash: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! आज क‍ितना सास्‍ता हो गया सोना चांदी, जानें
इस सवाल पर एक्सपर्ट्स की राय दो गुटों में बंटी हुई है. PACE 360 जैसे कुछ रिसर्च फर्म्स के एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि ग्लोबल लेवल पर डी-डॉलरलाइजेशन (De-dollarisation) की मुहिम सुस्त पड़ती है और रूस जैसे देश वापस डॉलर में व्यापार शुरू करते हैं, तो सोने की मांग में भारी कमी आएगी.
एक्सपर्ट अमित गोयल का अनुमान है कि संरचनात्मक बदलावों के कारण सोने की कीमत 2027 के अंत तक 90,000 से 1,00,000 रुपये के बीच आ सकती है. अगर यूक्रेन और मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध खत्म होते हैं, तो सेफ-हेवन के तौर पर सोने की डिमांड घटेगी और कीमतें 1 लाख रुपये के स्तर तक गिर सकती हैं.
Gold Silver Rate : सोना 25000, चांदी 1.40 लाख रुपये ग‍िरा; दो सप्‍ताह में अर्श से फर्श पर आईं कीमतें
वहीं Goldman Sachs और World Gold Council जैसे बड़े संस्थानों का मानना है कि 2026 में सोना अभी और चमक सकता है. उनके अनुसार, कीमतों में चल रही गिरावट सिर्फ एक करेक्शन है. कई जानकारों का मानना है कि 2026 के अंत तक सोना 1.75 लाख रुपये के पार भी जा सकता है, क्योंकि सेंट्रल बैंक अभी भी सोना खरीद रहे हैं.
कीमतें गिरने के 3 बड़े कारण (Current Scenario)
प्रॉफिट बुकिंग:
ऊंचे स्तरों पर निवेशकों ने अपना मुनाफा निकालना शुरू कर दिया है, जिससे बिकवाली बढ़ी है.
डॉलर की मजबूती: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोने पर दबाव बढ़ा है.
बजट 2026 का असर: भारत में नई टैक्स नीतियों और टैरिफ में बदलाव के संकेतों ने भी घरेलू कीमतों को प्रभावित किया है.
एक्सपर्ट की सलाह: अभी क्या करें?
नया निवेश:
अगर आप लंबे समय (5-10 साल) के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो एक्सपर्ट्स Buy on Dips (हर गिरावट पर थोड़ा-थोड़ा खरीदना) की सलाह दे रहे हैं. फिलहाल बाजार काफी Volatile (अस्थिर) है, इसलिए एक साथ सारा पैसा लगाने के बजाय किश्तों में निवेश करें.
शादी की खरीदारी: क्‍योंक‍ि कीमतें अपने शिखर से 25000 रुपये से ज्यादा गिर चुकी हैं, इसलिए शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने का यह एक अच्छा मौका हो सकता है.
फिलहाल सोना 1 लाख रुपये के नीचे आने की संभावना कम दिख रही है, लेकिन 1.30 लाख से 1.40 लाख रुपये के स्तर तक का करेक्शन संभव है.1 लाख रुपये से नीचे जाने के लिए दुनिया में बड़ी शांति और आर्थिक स्थिरता की जरूरत होगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News