Gold Price Today: सोने में तेजी बरकरार, चांदी फिसली; क्या है लेटेस्ट रेट? – Moneycontrol Hindi

Gold Rate Today: सोने की कीमत में तेजी जारी है। यह और महंगा हो गया है। 26 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 162050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। मुंबई में कीमत 161900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1000 रुपये या लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 1,64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मजबूत वैश्विक रुख और सुरक्षित निवेश वाले एसेट्स की खरीदारी जारी रहने से सोने में बढ़त ​दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,181.46 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 162050 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 148560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 148410 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 161900 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 161900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 148410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 148560 162050
मुंबई 148410 161900
अहमदाबाद 148460 161950
चेन्नई 148410 161900
कोलकाता 148410 161900
हैदराबाद 148410 161900
जयपुर 148560 162050
भोपाल 148460 161950
लखनऊ 148560 162050
चंडीगढ़ 148560 162050

Gold-Silver ETF: गोल्ड और सिल्वर ETF ने दिया 172% तक रिटर्न, जानिए क्या अब भी है निवेश का मौका

चांदी की कीमत

सोने से उलट दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में 26 फरवरी की सुबह गिरावट है। भाव 284900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 5,900 रुपये या दो प्रतिशत बढ़कर 2,77,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 90.30 डॉलर प्रति औंस पर है। जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।
हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News