Gold Rate Today In India: महाशिवरात्रि को सोने-चांदी का रेस्ट, 10 बड़े शहरों में अब ये है 24 से 22 कैरट गोल्ड का भाव – Moneycontrol Hindi

Gold Rate Today In India: महाशिवरात्रि के दिन आज सोने और चांदी की चमक स्थिर है। लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद एक दिन गोल्ड की चमक बढ़ी लेकिन अब आज इस उतार-चढ़ाव पर ब्रेक लग गया। इससे पहले लगातार तीन दिनों में राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹1850 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹1700 कम हुए थे। अब चांदी की बात करें तो इसकी भी चमक आज स्थिर है लेकिन इससे पहले लगातार दो दिन में इसकी चमक फीकी पड़ी थी।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं…

शहर  24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,57,900 ₹1,44,750 ₹1,18,460
मुंबई ₹1,57,750 ₹1,44,600 ₹1,18,310
कोलकाता ₹1,57,750 ₹1,44,600 ₹1,18,310
चेन्नई ₹1,58,840 ₹1,45,600 ₹1,24,500
बेंगलुरु ₹1,57,750 ₹1,44,600 ₹1,18,310
हैदराबाद ₹1,57,750 ₹1,44,600 ₹1,18,310
लखनऊ ₹1,57,900 ₹1,44,750 ₹1,18,460
पटना ₹1,57,800 ₹1,44,650 ₹1,18,360
जयपुर ₹1,57,900 ₹1,44,750 ₹1,18,460
अहमदाबाद ₹1,57,800 ₹1,44,650 ₹1,18,360

दो दिनों की गिरावट के बाद चांदी स्थिर

चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज इसके भाव स्थिर हैं। दो दिनों में एक किलो चांदी ₹20,000 सस्ती हुई। आज 15 फरवरी को दिल्ली में चांदी ₹2,75,000 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। आज इसके भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। वहीं चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2.80 लाख है यानी कि चारों महानगरों में चांदी सबसे अधिक चेन्नई में ही चमक रही है।

क्या कहना है एक्सपर्ट का?

टैरिफ वार और जियो-पॉलिटिकल टेंशन के साथ-साथ नरम मौद्रिक नीतियों की उम्मीद ने सोने और चांदी की चमक पिछले कुछ समय से तेजी से बढ़ाई है। हालांकि मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के प्रमुख नवनीत दमानी का मानना है कि चांदी में हाल में जो तेजी दिखी, वह ज्यादातर मोमेंटम पर आधारित थी, न कि मजबूत फंडामेंटल्स पर। उनका कहना है कि प्रति औंस $100 से ऊपर जाने पर ही इसमें तेजी आ सकती है। कुल मिलाकर सिल्वर एक बड़े दायरे में रहेगा। नवनीत के मुताबिक बेहतर स्थिति में यह प्रति औंस $95 और कमजोर स्थिति में $65 के निचले स्तर तक का लेवल दिखा जा सकता है यानी कि चांदी फिलहाल एक तय रेंज में ही घूम सकता है। नवनीत के मुताबिक, सिल्वर की मांग सोलर सेक्टर और एआई से जुड़े औद्योगिक इस्तेमाल से जुड़ी है लेकिन कीमतों की असली दिशा काफी हद तक डॉलर की चाल पर निर्भर करेगी।

ब्रोकरेज फर्म एमके वेल्थ मैनेजमेंट ने अपने लेटेस्ट नेविगेटर मैगजीन में कहा कि सोने और चांदी की मौजूदा तेजी 3-5 साल तक बनी रह सकती है। मौजूदा निवेशकों को एमके वेल्थ ने सलाह दी है कि गिरावट के दौरान निवेश धीरे-धीरे बढ़ाते रहें लेकिन पोर्टफोलियो में सोना और चांदी का हिस्सा मिलकर कुल एसेट्स के 25–30% से ज्यादा हो जाए तो एलोकेशन का रिव्यू करें तो नए निवेशकों को सलाह दी है कि थोड़ा-थोड़ा निवेश करें और कुल पोर्टफोलियो का लगभग 5–10% सोने-चांदी में एलोकेट करें।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News