रिपोर्ट के मुताबिक, व्यापार युद्ध की आशंकाएं बाजार पर हावी रहने के कारण सोने की कीमतों में आगे भी तेजी की संभावना बनी हुई है. हालांकि बीच-बीच में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है, लेकिन कुल मिलाकर रुझान तेजी का बना हुआ है और कीमतें 5,300 डॉलर से 5,500 डॉलर के दायरे तक पहुंचने का अनुमान है.
एमसीएक्स पर सोना 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 1,60,713 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. हालांकि चांदी में तेजी है. चांदी का भाव 0.40 फीसदी की तेजी के साथ 2,66,400 रुपये प्रति किलो पर आ गया.
हाल ही में कोने के भाव में तेजी की मुख्य वजह Donald Trump प्रशासन का वैश्विक स्तर पर 15% टैरिफ सरचार्ज लागू करने का फैसला है, जिसे पहले के शुल्कों को अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक दिए जाने के बाद लागू किया गया. इसके अलावा बढ़ते United States-Iran तनाव और कमजोर होते अमेरिकी डॉलर ने निवेशकों को वैश्विक अस्थिरता और संभावित स्टैगफ्लेशन से बचाव के लिए फिर से सोने जैसे सुरक्षित निवेश की ओर आकर्षित किया है.
हाल ही में कोने के भाव में तेजी की मुख्य वजह Donald Trump प्रशासन का वैश्विक स्तर पर 15% टैरिफ सरचार्ज लागू करने का फैसला है, जिसे पहले के शुल्कों को अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक दिए जाने के बाद लागू किया गया. इसके अलावा बढ़ते United States-Iran तनाव और कमजोर होते अमेरिकी डॉलर ने निवेशकों को वैश्विक अस्थिरता और संभावित स्टैगफ्लेशन से बचाव के लिए फिर से सोने जैसे सुरक्षित निवेश की ओर आकर्षित किया है.
भारी उतार-चढ़ाव के दौर के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना महत्वपूर्ण 5,150 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गया है, जबकि Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर इसकी कीमत ₹1,61,000 प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंच गई है.
23 फरवरी को जारी Augmont Bullion रिपोर्ट के अनुसार सोना 5,000 डॉलर के प्रमुख स्तर के ऊपर बना हुआ है और 5,130 डॉलर के कंसोलिडेशन स्तर से ऊपर निकल गया है. रिपोर्ट में कहा गया कि कीमतें अब 5,300 डॉलर (करीब 1,63,000 रुपये) और 5,400 डॉलर (करीब 1,66,000 रुपये) के रेजिस्टेंस स्तर की ओर बढ़ सकती हैं.
LKP Securities के रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा कि MCX पर सोने ने 1,55,000 रुपये और Chicago Mercantile Exchange (CME) पर 5,000 डॉलर के पास शॉर्ट टर्म बेस बनाया है. जब तक ट्रेड पॉलिसी अनिश्चित रहेगी, सोने में निवेश मजबूत रह सकता है.
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी कोर्ट द्वारा ट्रंप के टैरिफ ढांचे पर रोक लगाने के बाद सोने में सकारात्मक कारोबार देखा गया, हालांकि प्रशासन ने कार्यकारी शक्तियों के तहत 15 प्रतिशत फ्लैट आयात टैरिफ बरकरार रखा है. इस स्थिति से वैश्विक व्यापार को लेकर अनिश्चितता बढ़ी है, जिससे बुलियन में सेफ हेवन खरीदारी बढ़ी.
मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.99 पर कारोबार कर रहा था. विश्लेषकों के अनुसार तत्काल रेजिस्टेंस 90.65 के आसपास और सपोर्ट 91.20 के करीब है. आगे की दिशा डॉलर इंडेक्स और ट्रेड की स्पष्टता पर निर्भर करेगी.
MCX पर भी सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है. सोना 0.49 फीसदी गिरकर 1,60,805 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. वहीं चांदी का भाव 0.24 फीसदी गिरकर 2,64,695 रुपये प्रति किलो पर है.
ग्लोबल टैरिफ अनिश्चितता के बीच 24 फरवरी को सोने की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई. यह गिरावट तब आई जब अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा लगाए गए टैरिफ (Tariff News) को अवैध करार दिया.
MCX पर सोमवार को चांदी 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त (MCX Silver Price) के साथ 2,65,350 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. जबकि IBJA ने 999 शुद्धता वाली चांदी का मानक भाव 2,64,075 रुपये प्रति किलोग्राम तय किया.
बताते चलें कि घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स (MCX Gold Price) पर सोमवार को 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 1,59,334 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इसी तरह IBJA के अनुसार 999 शुद्धता वाले सोने का मानक भाव 2.58 फीसदी बढ़कर 1,58,428 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा.
इससे पहले लगातार चार दिनों तक सोने और चांदी की कीमत में तेजी आ रही थी. लेकिन आज कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई. ऐसे में अब निवेशकों और आम खरीदारों की नजर सोने और चांदी पर बनी हुई है.
COMEX पर सोना 0.74 फीसदी की गिरावट के साथ 5186.80 डॉलर प्रति औंस पर है. इसी तरह चांदी की कीमत 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 85.85 डॉलर प्रति औंस पर है.
Let's Connect with CNBCTV 18
Network 18 Group :
©TV18 Broadcast Limited. All rights reserved.