राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस का मैच सांसें रोक देने वाला रहा. अंतिम गेंद पर राजस्थान को जीत मिली. गुजरात को लास्ट 12 गेंद में जीत के लिए 15 रन बनाने थे, लेकिन जोफ्रा आर्चर और तुषारदेश पांडे ने टाइट गेंदबाजी करते हुए मैच जीत लिया. राजस्थान ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 210 रन बनाए थे. जवाब में गुजरात की टीम 204 रन ही बना सकी.
राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से हरा दिया है. साई सुदर्शन जब तक क्रीज पर थे, तब तक गुजरात की जीत आसान लग रही थी. सुदर्शन 73 रन बनाकर आउट हुए और उनका विकेट गिरते ही GT का बैटिंग लाइन-अप ढह गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए थे, जिसके जवाब में गुजरात की टीम ने 204 रन बना लिए थे, लेकिन तुषार देशपांडे ने अंतिम ओवर में सिर्फ 4 रन देकर राजस्थान की जीत सुनिश्चित की.
राजस्थान रॉयल्स की टीम टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई थी. यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी के बीच 70 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई. जायसवाल ने 55 रन, सूर्यवंशी 31 रन बनाए लेकिन RR टीम के लिए सबसे बड़ा स्कोर ध्रुव जुरेल ने बनाया, जिनके बल्ले से 75 रनों की पारी निकली. इस तरह राजस्थान की टीम स्कोरबोर्ड पर 210 रन लगाने में कामयाब रही.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है. यहां आसानी से बड़े स्कोर बनते हैं. शुरुआत में तेज गेंदबाज विकेट निकाल सकते हैं, लेकिन रन बनाना भी आसान रहता है. आईपीएल के पिछले सीजन में यहां पहली पारी में औसत स्कोर 215 रन था. टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला ले सकती है, क्योंकि ओस का प्रभाव नहीं रहेगा. पहले खेलने के बाद बड़ा स्कोर बना दिया जाए तो यहां डिफेंड करना आसान रहता है.
गुजरात और राजस्थान के बीच हेड टू हेड में कौन आगे?
गुजरात और राजस्थान के बीच हेड टू हेड में शुभमन गिल की टीम का पलड़ा भारी है. गुजरात ने अब तक राजस्थान को 6 बार हराया है, वहीं राजस्थान की टीम गुजरात से सिर्फ दो बार ही जीत सकी है.
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस का मैच सांसें रोक देने वाला रहा. अंतिम गेंद पर राजस्थान को जीत मिली. गुजरात को लास्ट 12 गेंद में जीत के लिए 15 रन बनाने थे, लेकिन जोफ्रा आर्चर और तुषारदेश पांडे ने टाइट गेंदबाजी करते हुए मैच जीत लिया. राजस्थान ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 210 रन बनाए थे. जवाब में गुजरात की टीम 204 रन ही बना सकी.
जोफ्रा आर्चर ने 19वें ओवर में सिर्फ चार रन दिए. अब लास्ट ओवर में गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 11 रन बनाने हैं. कगिसो रबाडा 14 गेंद में 21 रन पर हैं. वह दो छक्के और एक चौका लगा चुके हैं. राशिद खान 13 गेंद में 23 रन पर हैं.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.