Haryana: 1 करोड़ रुपए की लागत से बना पुल बहा, ग्रामीणों का आना-जाना बंद – News24 Hindi

—विज्ञापन—
पंचकूला के मोरनी हिल्स में लगातार बारिश के बाद हालात गंभीर होते जा रहे हैं। छामला गांव की नदी उफान पर आ गई है, जिसके चलते पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। अब स्थिति इतनी विकराल हो गई कि ग्रामीणों का आना-जाना पूरी तरह बाधित हो गया है। बता दें, हरियाणा में कई दिनों से लगातार बारिश देखने को मिल रही है।
Haryana: 1 करोड़ रुपए की लागत से बना पुल बहा, ग्रामीणों का आना-जाना बंद @news24tvchannel @cmohry @haryana #RainAlert pic.twitter.com/mVp5Ow1AUp
इसी बीच निजी कंपनी द्वारा खडूनी गांव के लिए बनाया गया करीब एक करोड़ रुपये की लागत का पुल भी तेज बहाव में बह गया। इस पुल के बहने से गांव का संपर्क मार्ग टूट गया है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग प्रशासन से तत्काल राहत कार्य शुरू करने और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, बरसात के मौसम में बार-बार ऐसी स्थिति पैदा होती है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते हैं।
मौसम विभाग ने फिलहाल लगातार बारिश का अलर्ट दिया हुआ है। इसको देखते हुए प्रशासन ने बच्चों के स्कूल बंद किए हुए हैं। जो लोग गांव से शहरों की तरफ रोजी-रोटी कमाने जाते हैं, उनके लिए अभी बारिश एक बड़ी समस्या बन चुकी है।
ये भी पढ़ें- हरियाणा में घग्गर के बाद यमुना भी खतरे के निशान के ऊपर, पंजाब-हिमाचल में 3 दिन स्कूल बंद
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा हरियाणा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News