Haryana News: शादियां आमतौर पर हंसी-मजाक और पारंपरिक गानों से भरी होती हैं. वहीं इस बार महिलाओं ने अपने गाने में बदलते समय और महंगाई को भी शामिल किया. यूट्यूब पर रंगीला हरियाणा प्रोफाइल के जरिए शॉर्ट वीडियो शेयर किया गया, जिसमें शादी का हंसी मजाक का गीत साझा किया गया.
Trending Photos
Haryana News: हरियाणा में एक शादी में महिलाओं ने एक अनोखा और दिलचस्प अंदाज देखने को मिला, जहां उन्होंने घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों पर गाने के जरिए दूल्हे का मजाक उड़ाया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बन गया है.
सिलेंडर को लेकर शादी में महिलाओं का अनोखा अंदाज
जहां शादियां आमतौर पर हंसी-मजाक और पारंपरिक गानों से भरी होती हैं. वहीं इस बार महिलाओं ने अपने गाने में बदलते समय और महंगाई को भी शामिल किया. यूट्यूब पर रंगीला हरियाणा प्रोफाइल के जरिए शॉर्ट वीडियो शेयर किया गया, जिसमें शादी का हंसी मजाक का गीत साझा किया गया. गाने के बोल में एक साली अपने जीजा से सिलेंडर भरवाने के लिए कह रही है. वायरल वीडियो के बोल कुछ इस तरह है- ‘जीजा सिलेंडर भरवा दे कमाई कर के’.
वायरल वीडियो को लोग कर रहे पसंद
महिलाओं ने इस गाने के जरिए मजाकिया अंदाज में खाना पकाने में बढ़ते खर्च और शादी के बाद इन जिम्मेदारियों को पूरा करने के महत्व को बताने की कोशिश की. इस गाने पर 8.4K लाइक हैं और दर्शकों द्वारा इसे काफी पसंद किया जा रहा है.
हंसी-मजाक को दुल्हे को दिए ताने
ऐसे गाने हरियाणा की लोक संस्कृति का एक अहम हिस्सा हैं, जहां शादियों में अक्सर हंसी-मजाक के जरिए दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवारों के बीच रिश्तों को मजबूत करने के लिए जश्न मनाया जाता है. हालांकि, इस बार सिलेंडर और महंगाई जैसे मुद्दों का शामिल होना लोगों को पसंद आ रहा है.
‘असलियत पर आधारित क्रिएटिविटी’
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं और इसे हरियाणवी कल्चर और मौजूदा हालात का एक दिलचस्प मेल बता रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे ‘असलियत पर आधारित मजेदार क्रिएटिविटी’ बताया.
ये भी पढ़ें: हरियाणा में कल से शुरू होगी गेहूं खरीद की प्रक्रिया, किसानों के लिए नए नियम लागू
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.