Haryana News: एक पुलिस कर्मचारी से जुड़े भूमि धोखाधड़ी मामले पर शिकायत समिति की बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज और कैथल एसपी उपासना के बीच जमकर बहस हुई. जिसमें अनिल विज ने पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड करने के आदेश दिए, जिससे एसपी ने इंकार कर दिया और कहा कि मेरे पास पावर नहीं है.
Trending Photos
Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को कैथल में जिला कष्ट निवारण समिति बैठक की. जहां उन्होंने ट्रांसफार्मर लगाने पर उपजे विवाद मामले और बिजली निगम के जेई द्वारा 50 हजार रुपए मांगने के मामले में जेई पर केस दर्ज करने और ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए. वहीं इस दौरान मंत्री अनिल विज और कैथल एसपी उपासना के बीच तीखी बहस हो गई.
Haryana: Cabinet Minister Anil Vij and Kaithal SP Upasana had a heated exchange during a grievance committee meeting over a land fraud case involving a police employee. Vij ordered suspension and asked that the DGP be informed pic.twitter.com/NxTjR9zD7r
— IANS (@ians_india) February 13, 2026
Haryana: Cabinet Minister Anil Vij and Kaithal SP Upasana had a heated exchange during a grievance committee meeting over a land fraud case involving a police employee. Vij ordered suspension and asked that the DGP be informed pic.twitter.com/NxTjR9zD7r
— IANS (@ians_india) February 13, 2026
एक पुलिस कर्मचारी से जुड़े भूमि धोखाधड़ी मामले पर शिकायत समिति की बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज और कैथल एसपी उपासना के बीच जमकर बहस हुई. जिसमें अनिल विज ने पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड करने के आदेश दिए, जिससे एसपी ने इंकार कर दिया और कहा कि मेरे पास पावर नहीं है.
दरअसल, जमीन बिक्री धोखाधड़ी मामले में अनिल विज ने पुलिस कर्मचारी के सस्पेंशन की बात कही, जिस पर एसपी उपसाना ने कहा कि वह पुलिस जवान को सस्पेंड नहीं कर सकती. क्योंकि वह कुरुक्षेत्र के अधिकार में आता है. इस बात से अनिल विज भड़क गए और उन्होंने कहा कि वह उनके आदेश का पालन नहीं कर रही हैं. उन्होंने कहा कि मेरे नाम से पत्र लिखों और डीजीपी को सूचित करें कि पुलिस कर्मचारी के निलंबन के आदेश दिए हैं.
इस बात से भी एसपी उपासना ने मानने से इंकार कर दिया तो विज ने सख्त लहजे में आदेश देते हुए कहा कि अगर आपके पास पवार नहीं है तो जिला कष्ट निवारण समिति के बैठक से उठकर चले जाएं. इसके बाद एसपी ने अनिल विज के आदेश का पालन करते हुए कहा कि वह आदेश का हवाले देते हुए पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड करने के लिए उच्च अधिकारी को पत्र लिखेंगी.
ये भी पढ़ें: CM नायब सैनी ने AAP विधायक के बंद कमरे वाली मीटिंग के आरोपों को बताया मनगढ़ंत
हरियाणा की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Haryana News in Hindi और पाएं Haryana latest news in hindi हर पल की जानकारी । हरियाणा की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.