Trending Photos
Yamunanagar Crime News: यमुनानगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां खेतों में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है. मामला थाना सदर क्षेत्र के गांव बाड़ी माजरा रूपनगर का है, जहां श्मशान घाट के पास यह शव बरामद हुआ है. घटना के बाद से दहशत का माहौल बना हुआ है.
दरअसल, सुबह के समय जब ग्रामीण रोजाना की तरह खेतों की ओर गए तो उन्हें एक युवक खेत में पड़ा हुआ दिखाई दिया. पास जाकर देखने पर पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.
सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. कुछ ही देर में फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए. पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और सबूत जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी.
प्रारंभिक जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं. इतना ही नहीं, उसके होंठों पर किसी चिपकने वाले पदार्थ, संभवतः फेवीक्विक के निशान मिले और उसका मुंह कपड़े से बंधा हुआ था. इन परिस्थितियों को देखते हुए यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है.
फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है और लापता लोगों के रिकॉर्ड खंगाल रही है. वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए भेज दिए हैं.
घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है. लोग इस वारदात से सहमे हुए हैं और जल्द से जल्द मामले के खुलासे की मांग कर रहे हैं.
जांच अधिकारीन ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव खेतों में पड़ा हुआ है. मौके पर पहुंचकर जांच की गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फॉरेंसिक टीम ने सैंपल लिए हैं. हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा कि आखिर पूरा मामला क्या है.
ये भी पढ़ें: हरियाणा में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया ‘छोटा हाथी’, 3 महिलाओं की मौत और 12 घायल
INPUT: KULWANT SINGH
हरियाणा की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Haryana News in Hindi और पाएं Haryana latest news in hindi हर पल की जानकारी । हरियाणा की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.