Haryana News: कंवरपाल गुर्जर का कहना है कि आज देश तेजी से विकसित हो रहा है, गरीबों के लिए सबसे ज्यादा काम किया जा रहा है. उन्हें गरीबी रेखा से बाहर निकाला जा रहा है. अभी तक 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है.
Trending Photos
Yamunanagar News: आज बीजेपी का स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर हरियाणा में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए. कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने घरों पर झंडे लहराए. हरियाणा के पूर्व शिक्षा एवं कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर का कहना है कि आज देश तेजी से विकसित हो रहा है, गरीबों के लिए सबसे ज्यादा काम किया जा रहा है. उन्हें गरीबी रेखा से बाहर निकाला जा रहा है. अभी तक 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत पूरे विश्व में सिरमौर बनेगा.
कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि बीजेपी ने अपने संगठन में महिलाओं को 33 प्रतिशत पद दिए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की हुई है कि 2029 के चुनाव में इसके लिए बिल लाया जाएगा और महिलाओं को 33 प्रतिशत टिकट दी जाएगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी महिलाओं का मान सम्मान करती है.
पूर्व मंत्री ने कांग्रेस के इन आरोपों को गलत बताया कि राजनीतिक लाभ के लिए लोकसभा का तीन दिन के लिए सत्र बढ़ाया गया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी बिल लाना चाहती है विपक्ष को उस पर विचार करना चाहिए, लेकिन विपक्ष भाग रहा है. हम सेशन चलाना चाहते हैं लेकिन विपक्ष उससे पीछे हट रहा है.
उन्होंने बीजेपी के स्थापना दिवस पर अपने कार्यालय, निवास पर झंडा फहराया. वहीं भाजपा के कार्यालय में भी झंडा फहराया गया. इसके अलावा भाजपा के कार्यकर्ता ने भी अपने-अपने घरों पर झंडा फहराया और बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किए गए.
ये भी पढ़ें: Yamunanagar तहसील से स्टाफ गायब, जनता बेहाल! सिस्टम की बड़ी लापरवाही उजागर
Input: Kulwant Singh
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.