Highlights: 85 फीसदी आरक्षण को लेकर सदन में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित – Zee News

Bihar Breaking News: दानापुर कांड में पुलिस अब सभी संदिग्धों का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है. इससे पहले पुलिस ने मंगलवार (17 फरवरी) को घटनास्थल पर जाकर क्राइम सीन रीक्रिएट किया था. वहीं नीट छात्रा मौत मामले में सीबीआई ने एक बार फिर से मृतका के परिजनों से पूछताछ की है.
Trending Photos
Bihar News Today Live Updates: दानापुर के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में एक कोचिंग की छत से संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत मामले में जांच तेज हो गई है. इस केस में हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस अब सभी संदिग्धों का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है. बता दें कि इससे पहले पुलिस ने मंगलवार (17 फरवरी) को घटनास्थल पर जाकर क्राइम सीन रीक्रिएट किया था. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वैज्ञानिक अनुसंधान की दृष्टि से विशेषज्ञों की राय के आधार पर मृतका के वजन के अनुपात में चार डमी तैयार किए गए थे. इनके माध्यम से घटनास्थल पर क्राइम सीन का रिक्रिएशन किया गया. इस दौरान सभी चार डमी को एफएसएल की टीम के द्वारा अलग-अलग एंगल से नीचे गिराया गया. अब इसमें विशेषज्ञों की राय ली जाएगी कि उस वक्त क्या-क्या हालात रहे होंगे? जब इसकी रिपोर्ट सामने आएगी तो फिर आगे की जानकारी दी जाएगी. वहीं दूसरी ओर नीट छात्रा मौत मामले में सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है. सीबीआई की टीम ने मंगलवार (17 फरवरी) को एक बार फिर से मृतका के परिजनों से पूछताछ की.

Add Zee News as a Preferred Source

Bihar News Today Live Updates: 85 फीसदी आरक्षण को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन
बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष ने आरक्षण के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन किया. विपक्षी के सदस्यों ने 65 फीसदी से भी ज्यादा आरक्षण का दायरा बढ़ाकर 85 फीसदी तक किए जाने की मांग को लेकर लगातार नारे लगाए. साथ ही इस मामले पर कार्य स्थगन प्रस्ताव भी सदन में दिया गया है. जिस पर विपक्ष बहस चाहती है.
Bihar News Today Live Updates: समस्तीपुरः अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी
समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के अनुसार दलसिंहसराय के एनएच-28 स्थित ढेपुरा के पास सड़क किनारे से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक मंदिर के पास शव बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. यह स्थान समस्तीपुर और बेगूसराय जिले की सीमा पर स्थित है. हालांकि, प्रशासनिक रूप से यह क्षेत्र दलसिंहसराय थाना के अंतर्गत आता है. मामले को लेकर दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयासरत है. प्रथम दृष्टया मामला पीट-पीटकर हत्या किए जाने का प्रतीत होता है. घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को सूचना दे दी गई है. पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है.
Bihar News Today Live Updates: मुजफ्फरपुर में नाबालिग छात्रा को घर में घुसकर मारी गोली, मौत
मुजफ्फरपुर मे बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी. देर रात गोली मारकर नाबालिग छात्रा की हत्या. मृतका की पहचान सकरा मंसूरपुर निवासी अनिल शर्मा की 16 वर्षीय बेटी सोनम के रूप मे हुई. देर रात घर मे घुसकर बदमाश ने मारी गोली. मौके पर हुई मौत. सकरा थाना क्षेत्र के सकरा मंसूरपुर की घटना. पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार. शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेजा.
Bihar News Today Live Updates: सभी संदिग्धों का होगा नार्को टेस्ट- पुलिस
फुलवारी शरीफ के एम्स के पास बिल्डिंग से गिरकर मौत मामला और ज्यादा गहराया गया है. पुलिस ने डमी के जरिए क्राइम सीन रीक्रिएशन किया, लेकिन कोई ठोस जानकारी हासिल नहीं कर सकी. अब पुलिस सभी संदिग्ध व्यक्तियों का नार्को टेस्ट और पोलीग्राफी टेस्ट कराने की तैयारी में है. सिटी एसपी ने इसकी पुष्टि की है.
Bihar News Today Live Updates: सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित
आरजेडी के रणविजय साहू ने आरक्षण के मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रताव रखा. कार्यस्थगन पढ़ते हुए उन्होंने 65 फीसदी से भी ज्यादा इसे बढ़ाकर 85 फीसदी तक करने के मुद्दे पर बहस की मांग की. इस मामले को लेकर बेल में पहुंचे. विपक्ष के सदस्यों ने तमिलनाडु का हवाला दिया. रणविजय साहू ने अपने कार्यस्थगन में आरक्षण के मामले पर हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News