Himachal Cloud Burst and Rain Live News: हिमाचल में मॉनसून की तबाही, मंडी में 261 रोड बंद, कई जगह बादल फटे,… – News18 Hindi

शिमला. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो रही है. मंडी जिले में बेहद बुरा हाल है. यहां लगातार बीते 15 घंटे से बारिश हो रही है. बारिश की वजह से जिले में स्कूल कॉलेजों को बंद कर दिया गया है. चंडीगढ़ मनाली हाईवे भी बंद हो गया है. यहां पर जगह जगह लैंडस्लाइड हुए हैं. मंडी के करसोग इलाके में कई जगह बादल फटे हैं और 7 लोग अब तक लापता है, जबकि शव बरामद हुआ है. इसके अलावा, कांगड़ा जिले में भी भारी बारिश के चलते स्कूल कॉलजों को बंद किया गया है.
कुल्लू में बारिश से हाहाकार, ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर पड़ा असर — NH-305 कई जगह बाधित, येलो अलर्ट जारी
कुल्लू जिले में बीती रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते कई सड़कों पर भूस्खलन और जलभराव के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया है. आनी उपमंडल के लुहरी क्षेत्र के समीप कारशा गांव में नाले में अचानक आई बाढ़ से एक वाहन के मलबे में दबने की सूचना है. फिलहाल प्रशासन द्वारा स्थिति का जायजा लिया जा रहा है और राहत कार्य शुरू किए जा रहे हैं.
भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर औट-लुहरी नेशनल हाईवे (NH-305) पर देखा जा रहा है. यह प्रमुख मार्ग कई स्थानों पर मलबा और पानी आने से बाधित हो गया है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.बारिश के कारण जिले की अधिकांश नदियां और नाले उफान पर बह रहे हैं. ऐसे में खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने आज कुल्लू जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों से दूर रहें. साथ ही स्थानीय लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट पर हैं और लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं.
गौरतलब है कि भारी बारिश के चलते मंडी जिले में चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे बंद हो गया है. यहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने गाड़ियों में रात काटी है.
इंडिगो की तरफ से ट्रेवल एडवायजरीः धर्मशाला में आज भारी बारिश और कम दृश्यता के कारण उड़ानों के समय में बदलाव हो सकता है. हम आपसे अनुरोध करते हैं कि अपनी उड़ान की स्थिति की वास्तविक समय में जानकारी हमारी वेबसाइट या ऐप के माध्यम से जांचें। यदि आपकी उड़ान प्रभावित होती है, तो आप आसानी से हमारी वेबसाइट पर जाकर लचीले रीबुकिंग विकल्प चुन सकते हैं या रिफंड का दावा कर सकते हैं.
मंडी के पंडोह में बीती रात को भारी बारिश के चलते बाजार में पानी घुस गया था और लोगों ने रात को सड़क पर रात काटी. हालांकि, प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी. अब बाजार से पानी निकल गया है. लेकिन पंडोह डैम का संचालन कर रहे  बीबीएमबी प्रबंधन पर सवाल उठा रहे हैं. क्योंकि यहां पर ब्यास नदी की तरफ से सुरक्षा दिवार लगाने की मांग है. 2023 में पंडोह का लाल पुल भी ब्यास नदी में बह गया था.
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में ही 261 सड़कें लैंडस्लाइड के चलते बंद हो गई हैं. वहीं, 1700 के करीब ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं और जिले के कई इलाके अंधेरे में हैं.
मंडी सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा के घर के पास वाली सड़क पर भारी भूस्खलन। सड़क यातायात के लिए पूरी तरह से बंद। विधायक घर पर मौजूद, मंडी शहर में भी हालात खराब, ब्यास नदी का जल स्तर बढ़ रहा है.
मंडी जिले में सड़क अपडेट: बीती रात से हो रही लगातार बारिश के चलते चंडीगढ़-मनाली फोरलेन कई स्थानों पर बाधित हो गई है। रास्ता 9 माइल, द्वाड़ा, झलोगी और बनाला के पास बंद है.वैकल्पिक मार्ग के रूप में कमांद–कटौला–बजौरा सड़क को केवल हल्के वाहनों (LMVs) के लिए खोला गया है.भारी वाहनों को सुंदरनगर और बल्ह में रोका गया है. स्थिति सामान्य होने पर ही इन्हें आगे भेजा जाएगा. हालांकि, जरूरी सेवाओं से जुड़े भारी वाहनों को स्थिति के अनुसार कुछ अंतराल पर पास किया जा सकता है. मंडी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि जब तक हालात सामान्य न हो जाएं, तब तक यात्रा से परहेज करें. केवल आपातकालीन स्थिति में ही यात्रा करें.
मंडी जिले के धर्मपुर में भरैंड नाला उफान पर है और आधी रात को यहां पर धर्मपुर बस अड्डा समेत घरों और दुकानों में पानी घुस गया. उधर, कांढापतन में पैदल पुल टूट गया है और यहां पर नीलकंढ महादेव का मंदिर भी डूब गया है.
शिमला के चमियाना अस्पताल को जाने वाली सड़क फिर हुई बंद.भारी बारिश के कारण पेड़ गिरने से सड़क बंद
लोग पैदल पहुंच रहे अस्पतालय. 2 दिन पहले भी बंद हो गयी थी सड़क. अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, एंडोक्रायोनोलॉजी और गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी की लगती है OPD.
मंडी के गोहर उपमंडल के स्यांज नाले में बना एक घर फ्लैश फ्लड में बह गया. यहां पर मां बेटी को बचा लिया गया, लेकिन सात लोग सैलाब में बह गए हैं. जिनकी पहचान पदम सिंह (75) पुत्र देवी सिंह गांव बागा. देवकू देवी (70) पत्नी पदम सिंह गांव बागा, झाबे राम (50) पुत्र गोकुलचंद पंगलयूर, पार्वती देवी (47) झाबे राम पंगलयू, सुरमि देवी (70 ) पत्नी स्वर्गीय गोकुलचंद, इंद्र देव (29 पुत्र ) झाबे राम, उमावती (27) पत्नी इंद्रदेव, कनिका 9 पुत्री इंद्रदेव, गौतम (7) पुत्र इंद्रदेव, के रूप में हुई है.
पूरी रात नहीं सोया मंडी जिला, रात भर जागते रहे लोग.
पंडोह बाजार में हो गया था जलभराव, लोगों को किया गया रेस्क्यू.
जिला का कोई स्थान ऐसा नहीं जहां से नुकसान की सूचना न हो
कहीं घर टूटे हैं तो कहीं लोगों के घरों में घुस गया पानी.
पंडोह के पास पटीकरी पावर प्रोजेक्ट को भी पहुंचा भारी नुकसान.
बाखली और कुकलाह पुल टूटे, कई संपर्क मार्ग पूरी तरह से बंद.
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे भी यातायात के लिए पूरी तरह से बंद.
हमीरपुरः सुजानपुर के खेरी में व्यास नदी का जलस्तर बना खतरा.
सुबह 6:00 बजे जंगल वेरी बटालियन ने 15 लोग किये रेस्क्यू.
नदी किनारे घरों में पानी आने की वजह से फंसे हुए थे यह लोग.
प्रशासन को 24 से 25 लोग फंसे होने की मिली थी सूचना.
सुजानपुर प्रशासन और जंगल वेरी बटालियन के जवानों ने सभी लोगों को सुरक्षित किया रेस्क्यू.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News