प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर भाजपा आज उत्तराखंड समेत देशभर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकालेगी। उत्तराखंड में यात्रा की कमान प्रदेश प्रभारी राम माधव, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र
देहरादून में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं को ‘विकसित भारत’ के संकल्प की शपथ दिलाई जाएगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी और यात्रा के दीप को लैंसडाउन चौक पर स्थापित किया जाएगा। देहरादून में राम माधव के नेतृत्व में कार्यक्रम देहरादून में होने वाले कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश प्रभारी राम माधव करेंगे। उनके साथ राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार मौजूद रहेंगे। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी कार्यकर्ता परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय भवन में जुटेंगे। यहां सेवा ज्योति सभा के दौरान प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष का वर्चुअल संबोधन होगा। जिलों में भी बड़े नेताओं को जिम्मेदारी भाजपा ने जिलों में होने वाले कार्यक्रमों के लिए प्रदेश सह प्रभारी, सांसद, कैबिनेट मंत्री और प्रदेश पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। उत्तरकाशी में, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, टिहरी में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, ऊधमसिंह नगर में, प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा हरिद्वार में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा शामिल होंगे। राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और प्रदीप बत्रा, पौड़ी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, पिथौरागढ़ में प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, बागेश्वर में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अल्मोड़ा में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, चंपावत में कैबिनेट मंत्री खजान दास, नैनीताल में लोकसभा सांसद अजय भट्ट, चमोली में विधायक अनिल नौटियाल और भोपाल राम टम्टा शामिल होंगे। सिर्फ यात्रा नहीं, संगठन का शक्ति प्रदर्शन भी भाजपा की यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को केंद्र में रखकर आयोजित की जा रही है। उत्तराखंड में एक साथ सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम के जरिए पार्टी जहां ‘विकसित भारत’ का संदेश जनता तक पहुंचाएगी, वहीं चुनावी साल से पहले संगठन की सक्रियता और जनसंपर्क को भी धार देने की कोशिश होगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.