Feedback
जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों को आतंकियों ने जान से मारने की धमकी दी है. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी घाटी में चौकसी बढ़ा दी है. कश्मीरी पंडितों की बस्तियों और उनके लिए बने सभी ट्रांजिट कैंपों की सुरक्षा कड़ी दी गई है.
दरअसल ‘यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल’ (ULC) नाम के एक नए आतंकी संगठन का एक धमकी भरा पत्र सामने आया था. इस पत्र में घाटी में रह रहे कश्मीरी पंडितों को सीधे तौर पर निशाना बनाने की धमकी दी गई है.
धमकी भरा पत्र मिलने के बाद कश्मीरी पंडितों में भारी डर का माहौल है. प्रधानमंत्री पुनर्वास पैकेज के तहत घाटी में तैनात कश्मीरी पंडित कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें एहतियात के तौर पर फिलहाल घर से ही काम करने की सलाह दी गई है.
प्रशासन ने कर्मचारियों से कहा है कि जब तक ये सुरक्षा खतरा पूरी तरह टल नहीं जाता या स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक वो दफ्तर जाने के बजाय अपने घरों या सुरक्षित आवास स्थलों से ही काम निपटाएं.
यह भी पढ़ें: आतंकी घटनाओं में मौत पर आम नागरिकों को 1 लाख, जवानों की शहादत पर 25 लाख! J&K मे नई मुआवजा पॉलिसी
बता दें कि पिछले कुछ दिनों में दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी और दो गैर-स्थानीय मजदूरों की हत्या कर दी थी. इन हत्याओं और कश्मीरी पंडितों को मिली नई धमकी के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन और सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर आ गया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू