Holi 2026 Vastu Tips: क्या आपके घर में भी हैं ये चीजें? होली से पहले इन्हें हटाना है बेहद जरूरी – AajTak

Feedback
Holi 2026 Vastu Tips: होली 2026 की तैयारियों में घर की साफ-सफाई सबसे अहम हिस्सा है. पंचांग के मुताबिक 4 मार्च 2026 को रंगों का त्योहार मनाया जाएगा. वास्तु शास्त्र की मानें तो होली केवल रंग खेलने का दिन नहीं है, बल्कि यह समय अपने जीवन और घर से नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालने का समय भी होता है. अगर आप चाहते हैं कि इस बार होली पर लक्ष्मी जी का आगमन हो और घर में खुशहाली आए, तो होली की साफ-सफाई के दौरान कुछ चीजों को घर से जरूर बाहर करें.

कबाड़ और रद्दी का ढेर 
हम अक्सर घर के किसी कोने या सीढ़ियों के नीचे पुराना कबाड़, अखबार की रद्दी या पुराने लोहे के सामान को जमा कर देते हैं. वास्तु में इसे बहुत बड़ा दोष माना गया है. यह घर के सदस्यों के मन में उलझन पैदा करता है. इससे काम में बाधा डालता है. होली की सफाई के दौरान इस कबाड़ को घर से निकालें या बेच दें. खाली जगह होने से घर में हवा और रोशनी का संचार बढ़ेगा. 
बंद पड़ी घड़ियां
दीवार पर टंगी बंद घड़ी वास्तु के अनुसार ‘ठहरे हुए समय’ का प्रतीक है. यह आपकी तरक्की और सौभाग्य को रोक सकती है. वास्तु के मुताबिक बंद घड़ी से घर के लोग आलसी होने लगते हैं, ऐसे में लोग अच्छे अवसर हाथ से गवा देते हैं. अगर घड़ी ठीक हो सकती है तो सेल बदलें, वरना उसे घर से हटा दें. ध्यान रखें कि घड़ी हमेशा उत्तर या पूर्व की दीवार पर ही हो.
छत और बालकनी की सफाई 
ज्यादातर लोग घर के अंदर तो साफ-सफाई कर लेते हैं,  लेकिन छत पर फालतू सामान और कचरा छोड़ देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, गंदी छत घर के मुखिया के मान-सम्मान और करियर पर बुरा असर डालती है.  होली की पूजा (होलिका दहन) से पहले अपनी छत और बालकनी को पूरी तरह साफ करें.  वहां टूटे हुए गमले या पुरानी लकड़ियां न रहने दें. 
टपकते हुए नल 
अगर आपके किचन या बाथरूम का कोई नल लगातार टपक रहा है, तो यह केवल पानी की बर्बादी नहीं, बल्कि धन की बर्बादी भी है.वास्तु में पानी का बहना ‘पैसे के बहने’ के समान माना जाता है. इससे बेवजह के खर्चे बढ़ते हैं. होली से पहले प्लम्बर को बुलाकर सारे लीकेज ठीक करवा लें. वास्तु के मुताबिक इससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.
फटे हुए कपड़े और पुराने कंबल
अलमारी में रखे वो कपड़े जो सालों से नहीं पहने गए या फट चुके हैं, वे नकारात्मकता का केंद्र होते हैं. ये पुराने कपड़े आपके मन में पुरानी कड़वी यादों को बनाए रखते हैं और नई शुरुआत नहीं करने देते. ऐसे कपड़ों को साफ करके किसी जरूरतमंद को दान कर दें.  इससे आपको दुआएं भी मिलेंगी और घर में जगह भी बनेगी. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News