IGI एयरपोर्ट पर 'फुल इमरजेंसी', इंडिगो विमान का इंजन फेल होने की आशंका – AajTak

Feedback
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर ‘फुल इमरजेंसी’ लागू कर दी गई है. दरअसल विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट के लिए यह ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई. एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, विमान के इंजन में खराबी या इंजन फेल होने की आशंका के चलते यह कड़ा कदम उठाया गया है.
विमान की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए आईजीआई एयरपोर्ट के रनवे 28 पर ‘फुल इमरजेंसी’ लागू है. मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत, रनवे के चारों ओर दमकल की गाड़ियां, एम्बुलेंस और आपातकालीन बचाव दल को तैनात कर दिया गया है. इस विमान को प्राथमिकता के आधार पर लैंड कराने के लिए अन्य उड़ानों के मार्ग में बदलाव या उन्हें होल्ड पर रखा गया है.
फिलहाल विमान में सवार यात्रियों की संख्या और उनकी स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News