IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 30 नवंबर LIVE: साउथ-वेस्ट बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डीप डिप्रेशन शुक्रवार दोपहर चक्रवाती तूफान में बदल गया। यह शनिवार शाम तक पुडुचेरी के कराईकल और तमिलनाडु के महाबलीपुरम जिले के बीच समुद्र तट से टकराएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी आशंका है।
आज की बड़ी खबरें LIVE
आईएमडी ने चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, कुड्डालोर जिलों और पुडुचेरी में भारी बारिश की संभावना जताई है। तमिलनाडु की एमके स्टालिन सरकार ने लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की है। इतना ही नहीं शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी भी घोषित कर दी गई है और आईटी कंपनियों के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने की इजाजत देने का आग्रह किया है।
साइक्लोन फेंगल से जुड़ी तमाम बड़ी अपडेट्स के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
Fengal Cyclone LIVE Updates: चेन्नई में भारी बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई हैं, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है क्योंकि चक्रवात फेंगल के आज शाम को आने की आशंका है।
Fengal Cyclone LIVE Updates: चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ के कारण खराब मौसम को देखते हुए मद्रास यूनिवर्सिटी ने रविवार को होने वाली अपनी डिस्टेंस मोड परीक्षाओं को टाल दिया है। ये परीक्षाएं अब 15 दिसंबर को आयोजित होंगी।
Fengal Cyclone LIVE: चेन्नई डिवीजन के PRO ने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ के कारण आई तेज हवाओं के चलते चेन्नई बीच और वेलाचेरी के बीच चलने वाली उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया हैं।
Fengal Cyclone LIVE: आईएमडी ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान “फेंगल” पिछले 6 घंटों के दौरान 13 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ गया और आज, 30 नवंबर 2024 को सुबह 08:30 बजे IST पर उसी क्षेत्र में अक्षांश 12.3 डिग्री उत्तर और देशांतर 80.9 डिग्री पूर्व के पास, पुडुचेरी से लगभग 120 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व, चेन्नई से 110 किमी दक्षिण-पूर्व, नागपट्टिनम से 200 किमी उत्तर-उत्तरपूर्व और त्रिंकोमाली से 420 किमी उत्तर में केंद्रित था।
Fengal Cyclone LIVE: तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय क्षेत्रो में फेंगल तूफान के चलते आईएमडी ने अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी चेन्नई से लेकर राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इसके चलते हवाई यातायात प्रभावित हुआ है और चेन्नई एयरपोर्ट शाम 7 बजे तक बंद कर दिया गया है।
Fengal Cyclone LIVE Updates: तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में भारी बारिश और चक्रवाती तूफान “फेंगल” के तटों के करीब पहुंचने के कारण चेन्नई एयरपोर्ट पर विमान परिचालन प्रभावित हुआ है। शनिवार सुबह से 22 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जबकि तीन का मार्ग बदल दिया गया है। कोलंबो से चेन्नई जाने वाली फिट एयर की उड़ान 8डी0831 को कोलंबो की ओर मोड़ दिया गया, जबकि हैदराबाद और अबू धाबी से आने वाली इंडिगो की दो उड़ानों को क्रमशः हैदराबाद और बेंगलुरु की ओर मोड़ दिया गया है।
Fengal Cyclone LIVE: फेंगल तूफान पर तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने कहा कि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो-तीन दिनों तक लगातार बारिश होगी, तमिलनाडु सरकार लगातार निगरानी कर रही है और एहतियाती कदम उठा रही है। बताया गया है कि चक्रवात आज रात तट को पार कर जाएगा। राहत कार्य चल रहा है और राहत शिविर स्थापित किए गए हैं और लोगों को वहां ठहराया जा रहा है। अन्य जिलों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। अभी तक कोई घटना नहीं हुई है।
Fengal Cyclone LIVE: तमिलनाडु में फेंगल तूफान हिट करने वाला है। चेन्नई में भारी बारिश के बीच जिले के कुछ हिस्सों में जलभराव हुआ है। आईएमडी के अनुसार, चक्रवाती तूफान फंगल 30 नवंबर की शाम को 70-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुडुचेरी से टकरा सकता है और कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों को पार करेगा।
Fengal Cyclone LIVE: चक्रवात फेंगल के मद्देनजर पुडुचेरी में लोगों को घरों के अंदर रहने को कहा गया है। जिला कलेक्टर ए कुलोथुंगन ने पीडब्ल्यूडी, स्थानीय प्रशासन, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की और स्थिति की समीक्षा की।
Fengal Cyclone LIVE: चक्रवात फेंगल के आने से पहले चेन्नई के तटों पर ऊंची लहरें देखी जा रही हैं। मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी पहले ही दे दी गई है, समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में नावों को तटों पर खड़ा देखा जा सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात फेंगल के आज शाम तक तमिलनाडु तट के साथ पुडुचेरी के करीब पहुंचने की उम्मीद है।
Fengal cyclone LIVE: IMD ने चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, कडलूर जिलों और पुडुचेरी में शनिवार को बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने रानीपेट, तिरुवन्नामलाई, वेल्लोर, पेरम्बलूर, अरियालूर, तंजावुर, तिरुवरुर, मयिलादुथुरै, नागपट्टिनम जिलों और कराईकल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की है।
Fengal cyclone LIVE: चक्रवात फेंगल के प्रभाव के कारण विशाखापत्तनम के तटीय क्षेत्रों में समुद्र में उथल-पुथल देखी गई। मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ आज दोपहर पुडुचेरी के पास दस्तक देगा, जिसकी हवा की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी।
Fengal cyclone LIVE: चक्रवात फेंगल के आने से पहले चेन्नई, तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ आज दोपहर पुडुचेरी के पास दस्तक देगा, जिसकी हवा की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी।
Fengal Cyclone LIVE: चेन्नई में IMD रडार ने चक्रवात फेंगल की बादल संरचना के 3D इमेज कैप्चर किए हैं। चक्रवाती तूफान फेंगल आज दोपहर 90 किमी प्रति घंटे की हवा की गति के साथ तट पर आ सकता है। अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं, और जोखिम को कम करने के लिए सुरक्षा उपाय लागू किए जा रहे हैं।
Fengal cyclone LIVE: मुरादाबाद शहर में कोहरे की घनी चादर छाई हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शहर में वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में बनी हुई है।
Fengal cyclone LIVE: चक्रवात फेंगल के मद्देनजर ऊंची लहरों और अशांत परिस्थितियों के कारण आईएमडी ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है, इसलिए नावें किनारे पर खड़ी हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, चक्रवात फेंगल के आज शाम तक तमिलनाडु तट पर पुडुचेरी के करीब पहुंचने की उम्मीद है।
Fengal cyclone LIVE: चक्रवात फेंगल के प्रभाव के कारण समुद्र में उथल-पुथल और तेज हवाएं देखी गईं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात फेंगल के आज शाम तक तमिलनाडु तट के पास पुडुचेरी के नज़दीक पहुंचने की उम्मीद है।
Fengal cyclone LIVE: चक्रवात फेंगल के प्रभाव के कारण कई तटीय क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखा गया। इसमें ज्वार और बारिश शामिल है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात फेंगल के आज शाम तक तमिलनाडु तट के साथ पुडुचेरी के करीब पहुंचने की उम्मीद है।
Fengal cyclone LIVE: मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ आज दोपहर पुडुचेरी के पास दस्तक देगा, जिसकी हवा की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी।
Fengal cyclone LIVE: चक्रवात फेंगल के प्रभाव से कई तटीय इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिला, तेज हवाएं चलीं और बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात फेंगल आज शाम तक तटीय इलाकों से टकराएगा।