IND A vs SL A Highlights: ऋतुराज का वैभवशाली शतक, फ‍िर गेंदबाजों का कहर… श्रीलंका के जबडे़ से छीना मैच, 8 रनों से जीती टीम इंड‍िया – AajTak

Feedback
India A vs Sri Lanka A, Tri Series 2026 Score: श्रीलंका A और इंडिया A के बीच त्रिकोणीय वनडे सीरीज 2026 का पहला मुकाबला मंगलवार (9 जून) दांबुला के रणगिरि इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. ज‍िसे भारतीय टीम ने 8 रनों से अपने नाम किया. 
भारत ए ने पहले खेलते हुए 277/6 रन बनाए. जवाब में रनचेज में श्रीलंका की हालत टाइट हो गई और वह 7 गेंद शेष रहते हुए 269 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस मैच में भारतीय टीम की ओर से ऋतुराज ने मैच में शतक जड़ा, वहीं श्रीलंका की ओर से साहन अराचिगे ने 74 रनों की पारी खेली. भारतीय गेंदबाजों ने इस मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया और श्रीलंका को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. हालांकि इस मैच में भारत के सनसनीखेज बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी नहीं चल सके. 
What a way to kick off the #TriNationSeries! 💥

India A pull off a spectacular comeback with the ball to secure a thrilling 8-run victory against Sri Lanka A 👏

Scorecard ▶️ https://t.co/nwKDTkg1ZY#SLAvINDA

📸 Credits: Sri Lanka Cricket pic.twitter.com/kSNXFOTIKH
श्रीलंका की पारी की हाइलाइट्स 
दांबुला में खेले गए त्रिकोणीय वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत A ने असंभव सी दिख रही स्थिति से वापसी करते हुए श्रीलंका A को 8 रन से हरा दिया. 278 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही मेजबान टीम एक समय जीत की प्रबल दावेदार लग रही थी, लेकिन आखिरी ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार दबाव बनाकर मुकाबला पलट दिया. 
भारत A के 277/6 के जवाब में श्रीलंका A ने मजबूत शुरुआत की. न‍िरोशन डिकवेला ने 47 रन बनाए, जबकि अविष्का फर्नांडो ने 45 रन की पारी खेली. इसके बाद सदीरा समरविक्रमा ने 46 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. 
मध्यक्रम में कप्तान सहान अराचिगे ने जिम्मेदारी संभाली और 72 गेंदों पर 74 रन की बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए और टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया. 
हालांकि मैच का निर्णायक मोड़ तब आया जब 48वें ओवर में अंशुल कांबोज ने सहान अराचिगे को आउट कर दिया. उस समय श्रीलंका को जीत के लिए सिर्फ 10 गेंदों में 9 रन चाहिए थे और हाथ में तीन विकेट थे. लेकिन कप्तान के आउट होते ही दबाव बढ़ गया. 
इसके बाद वानुजा सहान 23 रन बनाकर रनआउट हो गए. मोहम्मद शिराज खाता खोले बिना आउट हुए और श्रीलंका A की पूरी टीम 48.5 ओवर में 269 रन पर सिमट गई. इस तरह भारत A ने 8 रन से रोमांचक जीत दर्ज की. इस मुकाबले में भारत ए की ओर से अरशद खान, अनुकूल रॉय, आयुष बदोनी, व‍िपराज न‍िगम को 2-2 व‍िकेट म‍िले.  
भारत ए की पारी की हाइलाट्स 
इस मुकाबले में भारत ए की शुरुआत खराब रही, आईपीएल में अपने बल्ले से गदर काटने वाले वैभव सूर्यवंशी सबसे पहले आउट हुए. उन्होंने 12 गेंदों पर 14 रन बनाए. इसके बाद प्रभस‍िमरन सिंह (2) पर आउट हुए. इस तरह टीम का स्कोर 16/2 हो गया. इसके बाद प्रि‍यांश आर्य (32) और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच 53 रनों की पार्टनरश‍िप हुई. लेकिन आर्य रन आउट हो गए. 
इसी बीच ऋतुराज गायकवाड़ ने 112 गेंदों पर शतक जड़ा, ज‍िसमें 6 चौके और 3 छक्के शाम‍िल रहे. हालांकि शतक जड़ने के तुरंत बाद ही गायकवाड़ आउट हो गए. उनकी पारी का खात्मा वानुजा सहान ने 101 (114) रनों पर किया, वो अविष्का फर्नांडो के हाथों कैच आउट हुए.  
Ruturaj Gaikwad delivers a mighty hundred to pull India ‘A’ out of trouble 👌

Watch SL ‘A’ vs IND ‘A’ in the #TalentTVCup, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV 📺 #SonySportsNetwork #SonyLIV #TeamIndia #SLvIND pic.twitter.com/nhowg3sWgM
गायकवाड़ का त‍िलक वर्मा ने बखूबी साथ द‍िया, त‍िलक ने स्लो अर्धशतक जड़ा. उनका अर्धशतक 85 गेंदों पर आया. दोनों के बीच चौथे व‍िकेट के लिए 150 रनों की पार्टनरश‍िप हुई. गायकवाड़ के आउट होते ही त‍िलक वर्मा 60 (97) मोहम्मद श‍िराज की गेंद पर बोल्ड हो गए. त‍िलक के आउट होते टीम इंड‍िया का स्कोर 225/5 हो गया. अंत में आकर सूर्यांश शेडगे (14 गेंदों पर 26 रन नाबाद), आयुष बदोनी (18 गेंदों पर 24 रन) ने हाथ खोले और तेजी से रन बनाए. आयुष आख‍िरी ओवर में आउट हुए, वहीं अनुकूल रॉय (1) नॉट आउट रहे. श्रीलंका ए की ओर से मोहम्मद श‍िराज सबसे सफल गेंदबाज रहे, ज‍िन्होंने 2 व‍िकेट झटके.  
इंडिया ए प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विप्रज निगम
श्रीलंका ए प्लेइंग इलेवन: निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवान‍िदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, विजयकांत व्यासकांथ, मोहम्मद शिराज, गरुका संकेथ
कहां हो रहा लाइव प्रसारण 
श्रीलंका में 9 से 21 जून तक होने वाली भारत A, श्रीलंका A और अफगानिस्तान A की त्रिकोणीय सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स और सोनी ल‍िव पर होगा. 
इंडिया A स्कॉड: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विपराज निगम
श्रीलंका  A स्कॉड: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, साहन अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविंदु फर्नांडो, वनुजा साहन, विजयकांत व्यासकांत, मोहम्मद शिराज, गरुका संकेथ
ट्राई सीरीज का फुल शेड्यूल 
9 जून 2026- इंड‍िया A ने श्रीलंका A को 8 रनों से हराया. 
11 जून 2026- इंड‍िया A vs अफगानिस्तान A 
13 जून 2026- अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A 
15 जून 2026- इंड‍िया A vs श्रीलंका A 
17 जून 2026- इंड‍िया A vs अफगानिस्तान A 
19 जून 2026- अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A 
21 जून 2026- फाइनल मुकाबला
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News