Feedback
India A vs Sri Lanka A, Tri Series 2026 Live Score: श्रीलंका A और इंडिया A के बीच त्रिकोणीय वनडे सीरीज 2026 का पहला मुकाबला आज (9 जून) दांबुला के रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. दोनों टीमों के लिए यह सीरीज का पहला मैच है.
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. अभी सूर्यांश शेडगे और आयुष बदोनी क्रीज पर मौजूद हैं. इस मुकाबले के लाइव स्कोर और मैच से जुड़े अपडेट को हम लगातार एड ऑन कर रहे हैं. ऋतुराज शतक जड़ चुके हैं, वहीं तिलक वर्मा अर्धशतक जड़ चुके हैं.
भारत ए की पारी की हाइलाट्स
इस मुकाबले में भारत ए की शुरुआत खराब रही, आईपीएल में अपने बल्ले से गदर काटने वाले वैभव सूर्यवंशी सबसे पहले आउट हुए. उन्होंने 12 गेंदों पर 14 रन बनाए. इसके बाद प्रभसिमरन सिंह (2) पर आउट हुए. इस तरह टीम का स्कोर 16/2 हो गया. इसके बाद प्रियांश आर्य (32) और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच 53 रनों की पार्टनरशिप हुई. लेकिन आर्य रन आउट हो गए.
इसी बीच ऋतुराज गायकवाड़ ने 112 गेंदों पर शतक जड़ा, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. हालांकि शतक जड़ने के तुरंत बाद ही गायकवाड़ आउट हो गए. उनकी पारी का खात्मा वानुजा सहान ने 101 (114) रनों पर किया, वो अविष्का फर्नांडो के हाथों कैच आउट हुए.
गायकवाड़ का तिलक वर्मा ने बखूबी साथ दिया, तिलक ने स्लो अर्धशतक जड़ा. उनका अर्धशतक 85 गेंदों पर जड़ा. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 150 रनो की पार्टनरशिप हुई. गायकवाड़ के आउट होते ही तिलक वर्मा 60 (97) मोहम्मद शिराज की गेंद पर बोल्ड हो गए. तिलक के आउट होते टीम इंडिया का स्कोर 225/5 हो गया.
इंडिया ए प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विप्रज निगम
श्रीलंका ए प्लेइंग इलेवन: निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, विजयकांत व्यासकांथ, मोहम्मद शिराज, गरुका संकेथ
कहां हो रहा लाइव प्रसारण
श्रीलंका में 9 से 21 जून तक होने वाली भारत A, श्रीलंका A और अफगानिस्तान A की त्रिकोणीय सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स और सोनी लिव पर होगा.
इंडिया A स्कॉड: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विप्रज निगम
श्रीलंका A स्कॉड: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, साहन अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविंदु फर्नांडो, वनुजा साहन, विजयकांत व्यासकांत, मोहम्मद शिराज, गरुका संकेथ
ट्राई सीरीज का फुल शेड्यूल
9 जून 2026- इंडिया A vs श्रीलंका A
11 जून 2026- इंडिया A vs अफगानिस्तान A
13 जून 2026- अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A
15 जून 2026- इंडिया A vs श्रीलंका A
17 जून 2026- इंडिया A vs अफगानिस्तान A
19 जून 2026- अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A
21 जून 2026- फाइनल मुकाबला
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू