IND vs AUS 1st Test Day 4: पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया की बड़ी जीत, 295 रन से ऑस्ट्रेलिया को पीटा – News24 Hindi

—विज्ञापन—
India vs Australia 1st Test Highlight: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने चौथे दिन 295 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 487 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रन का लक्ष्य था, लेकिन पूरी कंगारू टीम 238 रन पर ढेर हो गई।
टीम इंडिया ने पर्थ टेस्ट को चौथे दिन 295 रन से जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 238 रन पर ढेर हो गई थी। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपना नौवां विकेट गंवा दिया है। इस तरह भारत जीत से सिर्फ एक विकेट दूर है।
ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका लग चुका है। मिचेल स्टार्क 12 रन बनाकर आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर ने स्टार्क को पवेलियन भेजा। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 227/8
ऑस्ट्रेलिया टीम को मिचेल मार्श के रूप में सातवां बड़ा झटका लगा है। मार्श 47 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 182/7
भारतीय टीम के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। कप्तान जसप्रीत बुमराह ने ट्रेविस हेड को आउट करके ऑस्ट्रेलिया को छठा बड़ा झटका दिया है। हेड 89 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 161/6
दूसरे सेशन में भी ट्रेविस हेड कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। अर्धशतक के बाद हेड अब शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 134/5
पर्थ टेस्ट के चौथे दिन पहले सेशन का खेल खत्म हो गया है। पहले सेशन में टीम इंडिया 2 विकेट निकाले। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया की तरफ ट्रेविस हेड ने मोर्चा संभाल लिया है। हेड अर्धशतक लगा चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर104/5
ट्रेविस हेड ने अर्धशतक पूरा कर लिया है। हेड तेजी से रन बना रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 88/5
ऑस्ट्रेलिया को पांचवां बड़ा झटका लग चुका है। मोहम्मद सिराज ने स्मिथ को आउट किया है। स्मिथ 17 रन बनाकर पवेलियन लौटें। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 79/5
ट्रेविस हेड ने तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया है। भारतीय गेंदबाजों को जल्द इस कंगारू खिलाड़ी को आउट करना होगा। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 72/4
उस्मान ख्वाजा के रूप में ऑस्ट्रेलिया को चौथा बड़ा झटका लगा है। ख्वाजा 4 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सिराज ने उस्मान को आउट किया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 18/4
पर्थ टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की शुरुआत की है। उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ क्रीज पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 13/3

Written By
Vishal Pundir
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News