IND vs ENG: फिट होने के बावजूद क्यों प्लेइंग 11 से बाहर Jofra Archer? सामने आई बड़ी वजह – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Jofra Archer IND vs ENG: इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। इंग्लिश टीम ने हेडिंग्ले में जीत दिलाने वाले विनिंग कॉम्बिनेशन से कोई छेड़छाड़ नहीं किया है। हालांकि, मुख्य स्क्वॉड में होने के बावजूद जोफ्रा आर्चर को प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी गई है। आर्चर को फिट होने के बाद एजबेस्टन टेस्ट के लिए स्क्वॉड में शामिल किया गया था। इस बीच, आर्चर के ना खेलने की वजह का खुलासा हुआ है। दरअसल, इंग्लिश तेज गेंदबाज ने सोमवार को इंग्लैंड टीम के ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा नहीं लिया था। आर्चर फैमिली इमरजेंसी की वजह से घर लौट गए हैं।
इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए जोफ्रा आर्चर को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया है। दरअसल, आर्चर की फैमिली में कुछ इमरजेंसी आ गई है, जिसके कारण वह टीम का साथ छोड़कर घर लौट गए हैं। आर्चर सोमवार को इंग्लैंड के ट्रेनिंग सेशन का हिस्सा भी नहीं रहे थे। माना जा रहा है कि आर्चर मंगलवार तक फिर से टीम से जुड़ जाएंगे। आर्चर ने आखिरी टेस्ट मैच 4 साल पहले भारत के खिलाफ ही खेला था। इसके बाद से वह अपनी कोहनी की इंजरी की वजह से लगातार परेशान रहे हैं। आर्चर अगर इंग्लैंड के लिए दूसरा टेस्ट मैच खेलते, तो टीम का बॉलिंग अटैक काफी मजबूत हो जाता।
We’re ready to do it all again at @Edgbaston on Wednesday! 🏟 😍
— England Cricket (@englandcricket) June 30, 2025

एजबेस्टन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लिश टीम ने अपने विनिंग कॉम्बिनेशन से कोई छेड़छाड़ नहीं किया है। हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड का प्रदर्शन शानदार रहा था। मेजबान टीम ने भारत को एकतरफा अंदाज में 5 विकेट से धूल चटाई थी। इंग्लैंड ने चौथी पारी में 371 रनों के लक्ष्य को आसानी से चेज कर डाला था। बेन डकेट ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 149 रन की धांसू पारी खेली थी। वहीं, जो रूट और जैक क्राउली ने भी अर्धशतक जमाया था।
इंग्लैंड का रिकॉर्ड एजबेस्टन में कमाल का रहा है। इंग्लिश टीम ने इस मैदान पर अब तक कुल मिलाकर 56 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान इंग्लैंड को 30 में जीत नसीब हुई है। वहीं, 11 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है, जबकि 15 मैचों का अंत ड्रॉ के रूप में हुआ है। यानी इंग्लैंड को यह मैदान खूब रास आता है। मेजबान टीम के तेज गेंदबाज भी एजबेस्टन में जमकर कहर बरपाते हैं।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News