—विज्ञापन—
IND vs ENG 1st Test Day 3: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला जा रहा है। मुकाबले के तीसरे दिन टीम इंडिया की बढ़त देखने को मिली। भारतीय टीम के 471 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने 465 रन बनाए। इंग्लिश टीम के लिए ओली पोप ने 106 रन बनाए तो वहीं उनका साथ देते हुए हैरी ब्रूक ने भी 99 रनों की पारी खेली। जैमी स्मिथ ने 40 रन तो वहीं क्रिस वोक्स ने 38 रन जोड़े। भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट तो वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट झटके। जिसके कारण ही भारत को पहली पारी में 6 रनों की बढ़त मिली। बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल जल्दी खत्म हो गया। हालांकि तब तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 90 रनों के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिया है। केएल राहुल फिलहाल 47 रन बनाकर मैदान पर टिके हुए हैं। वहीं उनका साथ कप्तान शुभमन गिल 6 रन बनाकर दे रहे हैं। भारतीय टीम की कुल बढ़त अब 96 रनों की हो गई है। इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स और बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट झटके हैं।
तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण जल्दी खत्म हो गया। तीसरे दिन और ओवर फेंके जाने थे, लेकिन तेज बारिश के कारण अंपायर ने मैच को रोक दिया। हालांकि अंपायर के इस फैसले से इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को पूरी तरह से खुश नहीं थे।
हेडिंग्ले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। टीम इंडिया दूसरी पारी में 2 विकेट गंवाकर 90 रन बना चुकी है। इसी के साथ भारत की बढ़त कुल 96 रनों की हो चुकी है। फिलहाल मैदान पर केएल राहुल और शुभमन गिल नजर आ रहे हैं। राहुल 47 रन बनाकर क्रीज पर टिके हैं।
पहली पारी में 0 पर आउट होने के बाद साई सुदर्शन दूसरी पारी में भी खासा कमाल नहीं कर सके। वह 48 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान बेन स्टोक्स ने उन्हें आउट किया। भारत का स्कोर 21 ओवर के बाद 86/2 है। क्रीज पर शुभमन गिल बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं। उन्होंने पहले ही गेंद पर चौका जड़कर खाता खोला। वहीं केएल राहुल अर्धशतक के करीब हैं। वह 46 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
भारत को शुरुआती झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। हालांकि इसके बाद पारी केएल राहुल और साई सुदर्शन ने संभाली। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 57/1 है। सुदर्शन 27 गेंदों में 17 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि केएल राहुल 41 गेंदों में 35 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
भारत को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। उन्होंने 11 गेंदों में 4 रन बनाए। ब्रायडन कार्स ने जायसवाल को आउट किया। भारत का स्कोर 3.1 ओवर के बाद 16/1 है। क्रीज पर साई सुदर्शन बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड 465 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए। भारत को पहली पारी में 6 रनों की बढ़त मिल चुकी है।
क्रिस वोक्स 55 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें आउट किया। इंग्लैंड का स्कोर 98.5 ओवर के बाद 460/9 रन है।
इंग्लैंड को 8वां झटका ब्रायडन कार्स के रूप में लगा है। वह 23 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड का स्कोर 95 ओवर के बाद 453/8 है। कार्स को सिराज ने क्लीन बोल्ड कर दिया।
शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैरी ब्रूक 99 रनों पर आउट हो गए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन लौटाया। 87.3 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 398/7 है। क्रीज पर ब्रायडन कार्स बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
इंग्लैंड का छठवां विकेट गिर गया है. प्रसिद्ध कृष्णा ने जैमी स्मिथ का शिकार किया. स्मिथ ने 52 गेंदों पर 42 रन बनाए.
दूसरे सेशन की शुरुआत हो चुकी है। जेमी स्मिथ 30 और ब्रूक 60 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड का स्कोर 77.4 ओवर के बाद 331/5 है।
3 ओवर के बाद नई गेंद उपलब्ध होगी। भारतीय टीम को नई गेंद से मदद मिल सकती है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि टीम इंडिया के गेंदबाज नई गेंद से विरोधी टीम पर कहर बरपाएंगे।
तीसरे दिन का पहला सेशन खत्म हो गया है। पहले सेशन में इंग्लैंड को 2 बड़े झटके लगे। ओली पोप और बेन स्टोक्स को पवेलियन लौटना पड़ा। अंपायर ने लंच की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड का स्कोर 77 ओवर में 327/5 है। हैरी ब्रूक 77 गेंदों में 57 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि जेमी स्मिथ 45 गेंदों में 29 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इंग्लैंड 144 रन पीछे है।
इंग्लैंड ने 300 का आंकड़ा पार कर लिया है। हैरी ब्रूक ने अर्धशतक जमा दिया है। उन्होंने 65 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 72 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 305/5 है।
मोहम्मद सिराज ने बेन स्टोक्स को पवेलियन लौटा दिया है। वह 52 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड का स्कोर 64.5 ओवर के बाद 276/5 है।
471 रनों का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने तीसरे दिन के पहले ही सेशन में 250 का आंकड़ा पार कर लिया है। टीम का स्कोर 60 ओवर के बाद 255/4 है। क्रीज पर बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक बल्लेबाजी कर रहे हैं।
भारत को चौथी सफलता मिल चुकी है। ओली पोप को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन लौटाया। उन्होंने 137 गेंदों में 106 रनों की शानदार पारी खेली। 51.1 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 225/4 है। फिलहाल इंग्लैंड 246 रनों से पीछे है।
तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। कप्तान शुभमन गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा को गेंद थमाई है। क्रीज पर ओली पोप और हैरी ब्रूक बल्लेबाजी कर रहे हैं।
ओली पोप ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक शतक पूरा कर लिया है। वह 131 गेंदों में 13 चौके की मदद से 100 रन बनाकर नाबाद हैं। तीसरे दिन वह अपनी पारी को बड़ा करना चाहेंगे।
तीसरे दिन जसप्रीत बुमराह से भारतीय टीम को खासा उम्मीदें हैं। दूसरे दिन उन्होंने शानदार गेंदबाजी कर इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खूूब परेशान किया। खेल के दूसरे दिन उन्होंने 13 ओवर में 48 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। बता दें कि भारतीय टीम ने पहली पारी में 471 रन बनाए थे। जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 49 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड फिलहाल 262 रन पीछे है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मैच के तीसरे दिन तीसरे सेशन के दौरान बारिश आने का संभावना है, जिससे मैच थोड़ी देर के लिए रोका जा सकता है।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर 209 रन बनाए लिए थे। फिलहाल ओली पोप 100 और हैरी ब्रूक (0) पर नाबाद हैं।
दूसरे दिन पहली पारी में टीम इंडिया 471 रन पर सिमट गई थी। दूसरे दिन ऋषभ पंत ने शानदार शतक लगाया था। पंत 134 रन बनाकर आउट हुए थे।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in