IND vs ENG 4th T20 Playing 11: कई बदलाव करेगा भारत? इंग्लैंड के सामने भी है मजबूरी; ये है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन – Jansatta

India Vs England 4th T20 Match Playing 11 Prediction: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की सीरीज का चौथा टी20 शुक्रवार 31 जनवरी 2025 को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेला जाएगा। भारत सीरीज में अभी 2-1 से आगे। मंगलवार को राजकोट में तीसरा मैच हारने के बाद भारतीय टीम चौथे टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के खिलाफ कई बदलाव कर सकती है।
सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इंडिया पुणे की पिच पर अपनी ताकत के हिसाब से खेलने का विकल्प चुन सकती है, जो परिस्थितियों के आधार पर तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स दोनों के लिए अनुकूल होती है। शुरुआती तीनों टी20 से एक दिन पहले ही इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी थी, लेकिन चौथे मैच से पहले उसने ऐसा नहीं किया।
IND vs ENG 4th T20 Date, Match Venue, Live Streaming In Hindi: Watch Here
भारत ने पिछले मैच में पांच स्पिनर्स वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और अभिषेक शर्मा का इस्तेमाल किया, जबकि दो तेज गेंदबाजों – मोहम्मद शमी और हार्दिक पंड्या को शामिल किया था। यहां चौथे टी20 के लिए भारत और इंग्लैंड दोनों की संभावित प्लेइंग इलेवन दी गई है।
IND vs ENG 4th T20 Pitch Report, Weather Forecast In Hindi: Watch Here
तीसरे टी20 मैच में अर्शदीप सिंह को आराम देने के बाद, भारत पुणे मैच के लिए इस तेज गेंदबाज को टीम में वापस लाना चाहेगा। पावरप्ले में विकेट लेने के उनके इस हुनर ​​को देखते हुए मेजबान टीम को उम्मीद होगी कि साल का सर्वश्रेष्ठ ICC पुरुष टी20 खिलाड़ी मैच को अपने पक्ष में मोड़ लेगा।
मोहम्मद शमी को राजकोट में तीसरे टी20 में सीरीज में अपना पहला मैच खेलने का मौका मिला, लेकिन वापसी के बाद वह कोई विकेट नहीं ले पाए। हालांकि, उन्होंने अपने 2023 विश्व कप के फॉर्म की झलक दिखाई। उनकी घातक इनस्विंगर का इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने सावधानी से सामना किया। पुणे की पिच गेंदबाजों के लिए अनुकूल होने के कारण, शमी को फिर से प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की संभावना है।
पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में अपनी शानदार बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले रमनदीप सिंह को पिछले कुछ समय से राष्ट्रीय टीम के लिए अपनी क्षमता दिखाने का मौका नहीं मिला है। नितीश कुमार रेड्डी के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किए गए पुणे के इस खिलाड़ी को वाशिंगटन सुंदर की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
रिंकू सिंह फिर से टीम में शामिल हो गए हैं। गुरुवार 30 जनवरी को भारत के सहायक कोच रेयान टेन डोशेट ने घोषणा की कि वह फिट हैं। उन्हें लंबे समय तक नेट्स पर अभ्यास करते देखा गया, यह इस बात का संकेत है कि वह चौथे मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं। अगर वह प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं, तो भारत को ध्रुव जुरेल को बाहर करना पड़ सकता है।
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह/वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह/ध्रुव जुरेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड ने मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा नहीं की है, लेकिन संभावना है कि वह राजकोट में मैच जीतने वाली प्लेइंग इलेवन को बरकरार रखे। उसके लिए कोई भी बदलाव मजबूरी होगी। रिपोर्ट्स हैं कि जेमी स्मिथ को पिंडली में चोट लगी है।
अगर यह सच है तो उनकी जगह जैकब बेथेल को लिया जा सकता है। जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड और ब्रायडन कार्स प्रभावी रहे हैं। उम्मीद है कि इंग्लैंड अपने तेज गेंदबाजी लाइन-अप को जारी रखेगा। चालाकी से अपने कौशल का इस्तेमाल करने वाले आदिल रशीद भी प्लेइंग इलेवन में बने रहेंगे।
बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल/जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड।
कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस ने पिछले 10-15 वर्षों में दलितों और पिछड़े वर्गों के लिए पर्याप्त काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि उन्हें यह स्वीकार करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि पार्टी उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय में वंचित वर्गों द्वारा जताया गया भरोसा बरकरार रखने में सक्षम नहीं है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News