IND vs NAM Live Score, T20 World Cup 2026: संजू सैमसन और ईशान किशन बैटिंग के लिए उतरे, तूफानी शुरुआत की उम्मीद – AajTak

Feedback
IND vs NAM, T20 World Cup 2026 Live Score: आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2026 के मैच नंबर-18 में आज (12 फरवरी) भारतीय टीम का सामना नामीबिया से है. दोनों टीमों के बीच ग्रुप-ए का यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस नामीबिया ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारत का स्कोर 2 ओवर के बाद 25-1 है.
डिफेंडिंग चैम्पियन भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज यूएसए (संयुक्त राज्य अमेरिका) के खिलाफ 29 रनों की जीत के साथ किया था. वहीं नामीबिया को अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स के हाथोों सात विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. भारत-नामीबिया मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए….
इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पूरी तरह स्वस्थ नहीं थे और उनकी जगह संजू सैमसन को ओपनिंग करने का मौका मिला. वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने राइट आर्म पेसर मोहम्मद सिराज की जगह ली.
मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11: संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह.
क्लिक करें: भारत-नामीब‍िया का T20 वर्ल्ड कप में मुकाबला, देखें बॉल बाय बॉल अपडेट
मुकाबले में नामीबिया की प्लेइंग-11: लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मलान क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो और मैक्स हेंगो.
भारत और नामीबिया के बीच इससे पहले सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया था. वो मुकाबला आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान हुआ था. तब भारतीय टीम ने दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में नामीबिया को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी थी.
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत का फुल स्क्वॉड: संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर.
टी20 वर्ल्ड कप के लिए नामीबिया का फुल स्क्वॉड: लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, डायलन लीचर, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हेंगो, मलान क्रूगर, बेन शिकोंगो, जैक ब्रासेल और जान बाल्ट.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News