IND vs NZ 4th T20 Highlights: चौथा टी20 हार गया भारत, 215 रन बनाकर जीता न्यूजीलैंड; शिवम दुबे का विस्फोटक अर्ध – ABP News

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार (28 जनवरी) को विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी. इस मैच के जरिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम मेहमान न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. 5 मैचों सीरीज में क्लीन स्वीप के लिए मेन इन ब्लू को पहले लगातार चौथा मुकाबला जीतना जरूरी है. 
इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. टीम में स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल की वापसी हो सकती है. इसके अलावा श्रेयस अय्यर को मौका मिल सकता है. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को बाहर बैठाया जा सकता है. तीनों ही मैचों में संजू पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए हैं. 
बता दें कि इससे पहले कीवी टीम के खिलाफ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी. 50 ओवर सीरीज में टीम इंडिया को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था. यह भारतीय सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे सीरीज में पहली हार थी. सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत अपने खाते में डाली थी. फिर बाकी दोनों मैचों में न्यूजीलैंड ने क्रमश: 7 विकेट और 41 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर अपना नाम लिखवा लिया था. 
वनडे सीरीज गंवाने के बाद सूर्यरकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने बदला लेते हुए टी20 सीरीज पर अजेय बढ़त हासिल की. भारतीय टीम ने शुरुआती तीनों ही मैचों में जीत हासिल करके सीरीज अपने नाम कर चुकी है. अब टीम इंडिया की नजर बाकी 2 टी20 में जीत हासिल करके क्लीन स्वीप पर होगी. 
अब देखना दिलचस्प होगा कि चौथे टी20 में कौन सी टीम जीत हासिल करती है. वहीं देखने वाली बात यह भी होगी कि एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम की पिच कैसा बर्ताव करेगी. शुरुआती तीनों ही मैचों में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है. 
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में 50 रन से हार का सामना करना पड़ा. मुकाबले में पहले बैटिंग के लिए उतरी न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 215/7 रन बोर्ड पर लगाए. गौर करने वाली बात यह है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. उनका यह फैसला पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ. न्यूजीलैंड के लिए टीम सीफर्ट ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 36 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 62 रन बनाए. इसके बाद रन चेज के लिए उतरी टीम इंडिया 18.4 ओवर में 165 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए शिवम दुबे ने तेज-तर्रार बैटिंग करते हुए 23 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 65 रनों की पारी खेली. हालांकि दुबे की पारी टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सकी.
टीम इंडिया ने 8वां विकेट 17वें ओवर में अर्शदीप सिंह के रूप में गंवाया. अर्शदीप बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. इसके अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह के रूप में टीम इंडिया ने 9वां विकेट गंवाया. अब मेन इन ब्लू को 2 ओवर में 54 रनों की दरकार है. 
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News