IND vs PAK: 15 फरवरी को एक नहीं, दो-दो बार भिड़ेंगी भारत-पाकिस्तान की टीमें, नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग – News24 Hindi

—विज्ञापन—
India vs Pakistan: रविवार, 15 फरवरी का दिन क्रिकेट फैंस के लिए काफी धमाकेदार रहने वाले है. इस सुपर संडे भारत और पाकिस्तान के बीच एक नहीं, बल्कि दो-दो मुकाबले खेले जाएंगे. यानी फैंस को रोमांच और जबरदस्त टक्कर का डबल डोज मिलने वाला है. 15 फरवरी को एक तरफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ने वाली हैं तो दूसरी तरफ, इसी दिन भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें भी आमने-सामने होने वाली हैं. तो चलिए आपको भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले इन दोनों मुकाबलों की वेन्यू और टाइमिंग के बारे में.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की टक्कर कोलंबो के आर. प्रेमादासा स्टेडियम में होगी. यह हाई वोल्टेज मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा. दोनों टीमें शानदार फॉर्म में है और अब तक अपने-अपने दो मैच जीत चुकी हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने यूएसए और नामीबिया को हराया है, तो पाकिस्तान ने नीदरलैंड और यूएसए के खिलाफ जीत हासिल की है. ऐसे में यह मुकाबला बेहद दिलचस्प और रोमांचक होने की उम्मीद है.
इससे पहले भारत और पाकिस्तान की ए टीमें ACC के वुमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में आमने-सामने होंगी. इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच यह मुकाबला थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड पर दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा. इंडिया ए की टीम अपना पहला मैच यूएई से हार चुकी है, ऐसे में टीम पाकिस्तान ए को हराकर टूर्नामेंट में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है और क्रिकेट फैंस को दिन से लेकर रात तक भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज क्लैश देखने को मिलेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News