IND vs SA: रांची में इतने रन बना दिए…तो जीत पक्की, मैच से पहले पिच को लेकर बड़ा अपडेट – Asianet News Hindi

India vs South Africa, Ranchi ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मुकाबला आज यानी 30 नवंबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर होगी, जबकि टॉस आधे घंटे पहले 1 बजे होगा। टीम इंडिया केएल राहुल की कप्तानी में खेलने उतरेगी, क्योंकि रेगुलर कप्तान शुभमन गिल इंजरी के चलते बाहर हैं। वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली करीब 1 महीने बाद फिर से ब्लू जर्सी में नजर आएंगे। इस मैच से पहले झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव शाहबाज नदीम ने पिच को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
रांची के मैदान पर बल्लेबाजों को लंबे समय तक खेलना आसान नहीं रहता है। यहां की विकेट आमतौर पर स्लो और कम उछाल वाली रहती है, जो स्पिनरों को ज्यादा मदद करती है। अब तक JSCA क्रिकेट स्टेडियम में 6 वनडे मैच खेले गए, जिसमें चेज करने वाली टीम को 3 में जीत मिली है। इसका मतलब टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना ज्यादा असरदार होता है। इसके अलावा यहां के मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 265 रन है।
हालांकि टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर और जेएससीए के सेक्रेटरी शाहबाज नदीम ने बताया है कि, इस बार की पिच बल्लेबाजी के लिए ज्यादा अनुकूल रहने वाली है। नदीम ने कहा,
यह बहुत अच्छी बल्लेबाजी वाली पिच होगी। 300 रन का स्कोर पर करना होगा। 320 से ज्यादा टोटल बनाने वाली टीम आगे रहेगी। मैं कह सकता हूं यह बहुत अच्छा वनडे मुकाबला होगा।
और पढ़ें- IND vs SA: क्या ऋतुराज गायकवाड़ पहला वनडे खेलेंगे? भारतीय कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
जिस तरह से शाहबाद नदीम ने अपना प्रेडिक्शन दिया है, उसे देख ऐसा लगता है, कि आज रांची के मैदान पर क्रिकेट फैंस को चौके और छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है। इस मैदान पर भारतीय समर्थकों को हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। दोनों टीमों के पास एक से बढ़कर एक धाकड़ विस्फोटक बल्लेबाज हैं। इसलिए 300+ स्कोर का टारगेट भी सुरक्षित नहीं रहेगा।
टीम इंडिया का रांची में रिकॉर्ड अच्छा रहा है। अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 में जीत और 3 में हार मिली है। वहीं, एक मैच का रिजल्ट नहीं आया है। भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मैदान पर आखिरी बार वनडे मुकाबला साल 2022 में खेला गया था। उस मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका ने हाल ही में टेस्ट सीरीज में भारत को क्लीन स्वीप किया है। ऐसा में भारतीय टीम के लिए यह सीरीज आसान होने वाला नहीं है।
और पढ़ें– IND vs SA: धोनी के घर में विराट कोहली तोड़ेंगे सचिन का बड़ा रिकॉर्ड, 100 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News