India-AI Impact Summit: 20 से ज्यादा देशों टॉप लीडर्स होंगे शामिल, एआइ के भविष्य पर करेंगे मंथन – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
भारत में 16-20 फरवरी तक इंडिया-एआइ इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है, जिसमें 20 से अधिक देशों के शीर्ष नेता और 45 से अधिक देशों के मंत्रिस्तरीय प …और पढ़ें
इंडिया-एआइ इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन।
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में सोमवार से शुरू हो रहे इंडिया-एआइ इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में 20 से अधिक देशों के शीर्ष नेता शामिल होंगे। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पांच दिनों के इस शिखर सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) समेत तकनीकों को सुलभ और किफायती बनाने के तरीकों पर मंथन किया जाएगा।
इस सम्मेलन में दुनियाभर के नेता, नीति निर्माता, इनोवेटर और विशेषज्ञ एआइ के भविष्य को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। भारत एआइ इम्पैक्ट समिट 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में आयोजित होने वाला है।
इस सम्मेलन में शामिल होने वाले शीर्ष नेताओं में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज, आबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, भूटान के प्रधानमंत्री त्शेरिंग तोबगे और क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रे प्लेंकोविक शामिल हैं।
एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस, फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो, ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यूरियाकोस मित्सोटाकिस, मारीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम भी इस सम्मेलन में शामिल होंगे। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके भी इस शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। 45 से अधिक देशों के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी भी विचार-विमर्श में शामिल होंगे। इस शिखर सम्मेलन में अग्रणी वैश्विक और भारतीय कंपनियों के 40 से अधिक सीईओ भी शामिल होने वाले हैं।
इस बीच एएनआइ के अनुसार एआइ सम्मेलन से पहले भारतीय राजदूतों ने इस सम्मेलन के मार्गदर्शक सिद्धांतों को रेखांकित किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता, रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, हमारे राजदूतों और महावाणिज्यदूतों ने आगामी इंडिया-एआइ इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन की तैयारी के तहत दुनियाभर की पत्रिकाओं में लेख लिखे हैं।
सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के थीम पर आधारित यह सम्मेलन ऐसे भविष्य की कल्पना करता है जहां एआइ मानवता को आगे बढ़ाए, समावेशी विकास को बढ़ावा मिले और हमारे साझा ग्रह या धरती की रक्षा हो।
एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग ने भारत यात्रा रद कर दी है। वह एआइ इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए आने वाले थे। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण एनवीडिया सीईओ ने अपनी यात्रा रद कर दी है, लेकिन वे उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेज रहे हैं।
एआइ इम्पैक्ट सम्मेलन के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने वकीलों को 16 से 20 फरवरी तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से उपस्थित होने की अनुमति दी है। वकीलों को ट्रैफिक जाम के कारण अगर व्यक्तिगत पेशी में दिक्कत हो तो वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिये पेश हो सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अनुरोध पर शीर्ष अदालत ने इस संबंध में सर्कुलर जारी किया। अदालत ने स्पष्ट किया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थिति वैकल्पिक होगी और उपरोक्त अवधि के दौरान सभी पीठ हाइब्रिड मोड में कार्य करेंगी। सम्मेलन के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी से 17 फरवरी को मिलेंगे फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों, इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट में होंगे शामिल
 
 
च्यवनप्राश है हर भारतीय की जिंदगी का हिस्सा, रोगों को कम करे और एनर्जी को बढ़ाए

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News