India Post GDS Result 2026 Date: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की 1st मेरिट लिस्ट कब होगी जारी, चेक करें संभावित डेट – india post gds result 2026 date when will the first merit list of gramin dak sevak recruitment be released check the tenta – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
इंडिया पोस्ट की ओर से ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए प्रथम मेरिट लिस्ट मार्च के पहले सप्ताह में जारी किये जाने की उम्मीद है। इस भर्ती के माध्यम से कुल …और पढ़ें
India Post GDS Result 2026 
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया पोस्ट की ओर से ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28740 रिक्त पदों के लिए आवेदन 31 जनवरी से 16 फरवरी तक लिए गए थे। इसके बाद 18 से 19 फरवरी तक उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार का मौका दिया जायेगा। अब इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंडिया पोस्ट की ओर से ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट मार्च के प्रथम सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। पिछली भर्ती में भी इंडिया पोस्ट की ओर से 20 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
इंडिया पोस्ट 1st मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद जिन उम्मीदवारों को इसमें जगह मिलेगी उनको नियुक्ति के लिए डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। डीवी में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
इंडिया पोस्ट की ओर से जारी मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों का पोस्ट नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर एवं डिवीजन सहित अन्य डिटेल दर्ज होगी। इस लिस्ट में जगह पाने वाले ही डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में भाग ले पाएंगे।
India Post GDS Recruitment
इस भर्ती के माध्यम से देशभर के 28740 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में चयनित होंगे उनको पदानुसार BPM पदों के लिए चयनित होने पर 12,000 से 29,380 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा वहीं ABPM/ Dak Sevak पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 10,000 से 24,470 रुपये प्रतिमाह तक सैलरी दी जाएगी।
यह पढ़ें- Railway ALP Recruitment 2026: खुशखबरी, आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन जल्द
च्यवनप्राश है हर भारतीय की जिंदगी का हिस्सा, रोगों को कम करे और एनर्जी को बढ़ाए

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News