India-US Trade Deal: भारत-US ट्रेड डील पर बातचीत टली… कल से अमेरिका में होने वाली थी बैठक! – AajTak

भारत और अमेरिका के बीच हुई अंतरिम ट्रेड डील (India-US Trad Deal) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि दोनों देशों के बीच ट्रेड डील से जुड़ी तमाम चीजों को फाइनल करने के लिए वाशिंगटन में होने वाली चीफ वार्ताकारों की प्रस्तावित बैठक को रीशेड्यूल करने का फैसला लिया गया है.  भारतीय टीम 23 फरवरी को तीन दिन की मीटिंग शुरू करने वाली थी.
क्यों टाली गई India-US बैठक?
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले से जुड़े एक सूत्र ने भारत-US ट्रेड डील के लिए भारतीय वार्ताकारों की टीम के अमेरिकी दौरे के बारे में दोनों पक्षों की राय के बारे में जानकारी शेयर की. इसमें बताया गया है कि दोनों पक्षों का मानना ​​है कि भारतीय चीफ नेगोशिएटर और टीम का प्रस्तावित दौरा तब तय किया जाए, जब दोनों को लेटेस्ट डेवलपमेंट और उनके असर को समझने का समय मिल जाए. Trade Deal पर होने वाली इस मीटिंग को आपसी सहमति से तय तारीख पर रीशेड्यूल किया जाएगा.
टैरिफ पर ट्रंप की हार के बाद आई खबर
गौरतलब है कि अमेरिकी सु्प्रीम कोर्ट (US Supreme Court) में टैरिफ पर डोनाल्ड ट्रंप की हार हुई है और अदालत ने रेसिप्रोकल टैरिफ को गैरकानूनी बताते हुए रद्द कर दिया है. इन घटनाक्रमों के बाद अचानक ये बैठक टलने की खबर सामने आई है. 
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ पर फेसले के बाद डेवलपमेंट अहम है. बता दें कि अदालत के फैसले के बाद बीते शुक्रवार को ही Donald Trump ने धारा 122 का इस्तेमाल करते हुए अगले 150 दिनों के लिए भारत समेत दुनिया के सभी देशों पर 10 फीसदी का टैरिफ लगाने का ऐलान किया था और इसके 24 घंटे के भीतर ही उन्होंने इसे बढ़ाकर 15% कर दिया है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News